सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



विशेष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विशेष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, अक्टूबर 10

देश के जाने माने उद्योगपति श्री रतन टाटा जी को सादर श्रद्धांजलि

 भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जानकर बहुत दुख हुआ उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊँचाइयों तक ले गई, बल्कि भारत के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ था। भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। उनका निधन बुधवार देर शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हो गया।

 परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते है कि आदरणीय श्री रतन टाटा जी की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को ईश्वर धैर्य प्रदान करें। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति 💐 सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है 💐🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🙏 टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

चलते-चलते कुछ अनमोल विचार आदरणीय श्री रतन टाटा जी 

श्री रतन टाटा एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में उद्यमिता और मानवीय मूल्यों की एक नई परिभाषा स्थापित की है। उनके विचार हमेशा प्रेरणादायक रहे हैं और युवाओं के लिए एक आदर्श हैं।

कड़ी मेहनत और लगन: रतन टाटा का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता का मूल मंत्र है।

 नवाचार: वे हमेशा नए विचारों और तकनीकों को अपनाने के पक्ष में रहे हैं।

  मानवीय मूल्य: रतन टाटा के लिए मानवीय मूल्य सबसे महत्वपूर्ण हैं। वे हमेशा समाज के विकास के लिए काम करते रहे हैं।

  सकारात्मक सोच: मुश्किल परिस्थितियों में भी रतन टाटा सकारात्मक सोच रखते हैं।

  दूसरों की मदद: वे हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। 

शनिवार, अक्टूबर 5

एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है नवदुर्गा के नौ स्वरूप

सबसे पहले तो आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं माता रानी आप सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण करें ऐसी मंगल कामनाएं

 नवदुर्गा के नौ रूपों में स्त्री जीवन का पूर्ण बिम्ब का स्वरूप है आईए जानते हैं नौ देवियों की अपनी विशेषताएं 

1 जन्म ग्रहण करती हुई कन्या "शैलपुत्री" स्वरूप है।

2 कौमार्य अवस्था तक "ब्रह्मचारिणी" का रूप है।

3 विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह "चंद्रघंटा" समान है।

4 नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह "कूष्मांडा" स्वरूप में है।

5 संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री "स्कन्दमाता" हो जाती है।

6 संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री "कात्यायनी" रूप है।

7 अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह "कालरात्रि" जैसी है।

8 संसार (कुटुंब ही उसके लिए संसार है) का उपकार करने से "महागौरी" हो जाती है।

9 धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार में अपनी संतान को सिद्धि (समस्त सुख-संपदा) का आशीर्वाद देने वाली "सिद्धिदात्री" हो जाती है।

 ⚜•━━━॥#सुविचार॥━━━•⚜

खुद को बदलने का आसान तरीका है 
"स्वीकारना"
जिस समय हम गलतियों को स्वीकार लेते हैं
उसी समय "परिवर्तन" प्रारम्भ हो जाता है।

               

शुक्रवार, दिसंबर 16

"रिश्ते" आज-कल कहने के लिए सब अपने हैं।

आज-कल कहने के लिए सब अपने हैं।

सिर्फ अपनों के होने से कुछ नहीं होता बल्कि उन अपनों में अपनेपन का एहसास भी होना बहुत जरूरी है आजकल हम लोग रिश्ते इस तरीके से बनाते हैं जब तक काम हो उनका उसके बाद वह आपको छोड़ कर चले जाते हैं जीवन में अधिकतम हमने ऐसा ही देखा है शायद ऐसा मेरे साथ हुआ है ओर शायद आपके साथ भी हुआ होगा। हम लोग जिंदगी में सिर्फ एक ही गलती करते हैं और वह है भरोसा हम सस्ते लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं जिस प्रकार हम कपड़े ब्रांडेड पहनते हैं ना उसी प्रकार रिश्ते भी ब्रांडेड ही बनाई है उनकी टिकने की गुंजाइश ज्यादा होगी।

"चाहना आसान है पर चाहते रहना कठिन है।"

अकेलेपन का डर उसी को होगा जो कभी अकेला नहीं रहा होगा । जनाब उनको हम बता देना चाहते हैं कि मेरी एक चौथाई जिंदगी अकेलेपन में ही निकल गए। अब तो हमें किसी के साथ से डर लगता है अकेलेपन से नहीं। मेरा मानना है कि रोज-रोज किसी चीज के लिए अपने आपको परेशान करने से अच्छा है कुछ दिन उस चीज के लिए परेशान हो जाए ताकि बाद में हम उसे भूल सके। हमारी जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमारे प्रिय हमें छोड़ कर चले जाते हैं और हम उनका शौक बनाते हैं हालांकि ऐसा करना थोड़ा कठिन जरूर होता है पर नामुमकिन नहीं आप ट्राई करिए ऐसा जरूर कर पाएंगे । 
आज के लिए इतना ही फिर मिलता हूं रिश्ते की अगली कड़ी के साथ... 

और चलते चलते आज का अनमोल विचार 

सच सूरज की तरह है.

आप उस पर कुछ देर के लिए पर्दा डाल सकते हैं

पर वह कहीं जाने वाला नहीं ।

●●●●●●●●●

अपनी दो ही चीजें है,  एक ईश्वर,  दूसरा हमारा कर्म !!

अगर विश्वास नहीं है तो आजमा के देख लो !

●●●●●●●●●●

अगर आप सच बोलते हैं

तो आपको कुछ याद रखने की

ज़रुरत नहीं रहती ।

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित एस.एम सीरीज 3 से


शुक्रवार, दिसंबर 9

रिश्तो को हमेशा सच के साथ निभाने की कोशिश कीजिए

लोग कहते हैं रिश्ता नशा बन जाता है कुछ लोग कहते हैं कि रिश्ते सजा बन जाते हैं लेकिन अगर हर रिश्ते दिल से निभाया जाए तो वही रिश्ते जिन्दगी जीने की वजह बन जाते हैं जुनून होना चाहिए वैसे रिश्ता बनाने के बाद आप उसमें कमी ढुंढना शुरु करेंगे तो रिश्ता ज्यादा दिन तक कभी किसी भी कीमत पर नहीं रहे सकता तो रिश्ता बनाने से पहले कमी ढुंढना चाहिए बाद में नहीं वरना बना बनाया रिश्ता खत्म हो जाएगा बातों को समझने की कोशिश करिए । 

 कई बार मैं मानता हूं कि रिश्ते में कमियां ढूंढना हमारी मजबूरियां हो जाती है जब सामने वाला हमारे सामने झूठ बोलकर या धोखा देकर वह सब कुछ कर रहा होता है जो हम नहीं चाहते ऐसे लोगों से रिश्ता तोड़ लेना ही सबसे अच्छा मानता हूं मैं क्योंकि ऐसे रिश्ते को हम जितना समय निभाएंगे वहां हम सब अपना समय नष्ट करेंगे और कुछ नहीं क्योंकि ऐसे रिश्ते की कोई सीमा नहीं है और ना ऐसे रिश्ते आगे चल पाते हैं क्योंकि जहां झूठ का सहारा लेना पड़े वह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता अगर आपको कोई काम करना भी है तो सच बोल कर भी तो उस काम को किया जा सकता है ना सामने वाले को अगर पसंद होगा तो वह आपको परमिशन देगा नहीं है तो फिर आप उसके साथ रिश्ता निभाई है ना कई बार हम अच्छे रिश्ते सिर्फ इन्हीं कारणों से खो देते हैं हालांकि फिर हमें इतने अच्छे रिश्ते नहीं बनाने की मौके मिलते हैं ना कभी मिल पाते हैं हमें सिर्फ अफसोस होता है कि काश मैं उस समय उनको सच बता देती यह बताना चाहिए था लेकिन यह सिर्फ अफसोस ही रह जाता है क्योंकि तब तक हमारा रिश्ता उन लोगों के साथ बिल्कुल खत्म हो चुका होता है और वह भी उस रिश्ते को भूल चुके होते हैं कारण बिल्कुल साफ है क्योंकि हमने उस रिश्ते को आगे तक चलाने के लिए सिर्फ झूठ और धोखे का सहारा लिया है और ऐसे रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल सकते जिस तो मैं हमेशा विश्वास का बहुत बड़ा योगदान होता है भरोसा बनाना बहुत आसान है लेकिन भरोसा आगे तक रखना यह हम पर निर्भर करता है। इसीलिए सिर्फ इतना ही कहूंगा कि हमेशा सच बोलकर रिश्तो को आगे बढ़ाएं बेशक वह रिश्ते आपके ज्यादा टाइम ना भी चले लेकिन उन रिश्तो में हमेशा विश्वास रहेगा लोगों को यादगार रहेगा। सामने वाले को भी अच्छा लगेगा कि कम से कम सच तो बोला था क्योंकि सच एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है फिर हमारे रिश्ते बिगड़ने लग जाते हैं इसीलिए शुरुआत ही सच के साथ करो।

संसार का कोई भी सम्बन्ध/ रिश्ता जो गुणों, आदर्शों और व्यक्तित्व को अनन्य प्राथमिकता देने के स्थान पर धन, सामाजिक स्थिति, बुद्धिमत्ता, शारीरिक आकर्षण और सौंदर्य और वासना को प्राथमिकता देकर स्थापित किया गया हो। आपको कभी भी व्यक्तित्व और आदर्शों की ऊंचाइयों पर नहीं ले जा सकता है।

चलते चलते आज का अनमोल विचार

संबंध को जोड़ना एक कला है लेकिन संबंधों को निभाना एक साधना है जिंदगी में हमें कितने सही और कितने गलत हैं 

यह सिर्फ दो ही शख्स जानते हैं एक हमारी अंतरात्मा दूसरा परमपिता परमेश्वर.

शुक्रिया मैसेज पढ़ने के लिए धन्यवाद मिलता हूं फिर एक नई पोस्ट के साथ आपका सवाई सिंह ( एस.एम सीरीज 3)

मंगलवार, अप्रैल 26

जीवन में सबसे मुश्किल चीज है, वैराग्य..

मनुष्य जीवन में अगर सबसे कठिन है तो वह है वैराग्य वैराग्य मतलब मोह माया को त्याग कर इन संसारी जीवन से बिल्कुल पर एक अलग दुनिया मैं बस जाना भारत देश साधू सन्यासियों का देश है । हिंदू बौद्ध जैन आदि धर्मों में पर चली शब्दों में से एक है वैराग्य जिसका हम मोटा शब्दों में अर्थ निकाले तो पूरा उन वस्तुओं और कर्मों का त्याग कर देना जिसे हम सामान ले लो पाने की लालसा रखते हैं जब यह सब चीजें छोड़ देते हैं 'वैराग्य', वि+राग से व्युत्पन्न है, जिसका अर्थ राग से विलग होना है।

 जीवन में सबसे मुश्किल चीज है, वैराग्य.. और जिसे सच्चा वैराग्य प्राप्त हो जाता है, उसका जीवन धन्य है। 

बीकानेर जिले के कपुरीसर गांव के मुरली मनोहर सारस्वत एक अच्छी कंपनी मे जाँब करते थे, लेकिन प्रभु की ऐसी लग्न लगी कि घर परिवार कुटूम्ब कबीले से मोहभंग होकर वैराग्य पथ पर चल पडे, सन्यास ग्रहण के काफी वर्षों बाद अब श्री माधवदास अपनी माँ के हाथो भिक्षा लेने गांव पहुंचे तो समस्त ग्राम वासियो ने पलक पावडें बिछा दिए.......

भिक्षा लेकर विदा होते समय जिस स्कूल मे पढे थे उस स्कूल के बच्चों ने भी अदभुत सम्मान दिया । बहुत ही भव्य रूप से गुरु महाराज का स्वागत किया बहुत ही कठिन है यह वैराग्य जीवन....

जय हो सच्चे संतो की , जय हो सनातन धर्म की ...

शुक्रवार, अप्रैल 15

जब आप अपना दिन शुरू करते हैं. अपनी जेब में 3 शब्द रखें..

 जब आप अपना दिन शुरू करते हैं.. अपनी जेब में 3 शब्द रखें..

कोशिश, सच ,विश्वास...

कोशिश- बेहतर भविष्य के लिए,

सच - अपने काम के साथ,

विश्वास- भगवान में रखो

तो सफलता आपके कदमों में होगी! 

Green Man Narpat Singh Rajpurohit with Daksh

ग्रीन मैन नरपत सिंह राजपुरोहित 20 अप्रैल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाले हैं आपने साईकिल पर जम्मू-कश्मीर से यात्रा प्रारंभ की थी 2019 से जोकि जयपुर में समाप्त होने वाली है 20 अप्रैल को इस दौरान साइकल से आपने 25 राज्य 4 केंद्र शासित राज्य में अपनी साईकिल यात्रा की है जो कि दुनिया की सबसे ज्यादा साइकिलिंग चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले हैं।


कुछ विशेष जानकारी नरपत सिंह राजपुरोहित के बारे में...
● अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं नरपत सिंह राजपुरोहित ।
● एक पैर में 38 टांके होने के बावजूद दिखाई हिम्मत।
● 31 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी का लक्ष्य रखा है।
इस यात्रा के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना 18202.24 किलोमीटर पर गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।


 अभी हाल ही में उनकी साईकिल यात्रा आगरा पहुंची जहां पर टीम सुगना फाउंडेशन द्वारा उनका स्वागत किया गया ओर हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 
 एक छोटी से अपील आप सभी के लिए जो लोग जयपुर में निवास करते हैं पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित पर्यावरण संरक्षण की विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा का समापन 20 अप्रैल 2022 को अमर जवान ज्योति पर जयपुर में समाप्त हो रही है आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पर्यावरण प्रेमी का स्वागत करें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया।

मंगलवार, अप्रैल 13

नूतनवर्षाभिनंदन..... सुगना फाउंडेशन

 नूतनवर्षाभिनंदन...

आप सभी को

नवीन वर्ष के नूतन पल से माँ अम्बे सबका कल्याण करे...

जगतनियन्ता सबको शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करे...

शक्ति आराधना पर्व चैत्र नवरात्रि पर माँ दुर्गा की स्नेहदृष्टि आप सब पर बनी रहे। 
🚩 नूतन वर्षाभिनन्दन 🚩
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, संवत २०७८ (नव वर्ष) कि आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएँ
                
**********
चलते चलते आज का अनमोल और प्रेरणादायक वचन ।।
लगातार पवित्र विचार करते रहे,
बुरे संस्कारो को दबाने का एकमात्र साधन यही है !!

अगर लोग केवल जरुरत पर
ही आपको याद करते है तो
बुरा मत मानिये बल्कि गर्व कीजिये,
क्योंकि मोमबत्ती की याद तभी आती है,
जब अंधकार होता है !!

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित
 एसएम सीरीज 3

गुरुवार, अप्रैल 1

अप्रैल फूल नहीं अप्रैल कूल बनाए

 आमतौर पर अप्रैल फूल का नाम आते हम सबके दिमाग में 1 अप्रैल की तारीख छा जाती है भले ही आप सभी अपने दोस्त हो या करीबियों के साथ कोई मजाक करें या ना करें लेकिन 1 अप्रैल अधिकतर लोग मजाक जरूर करते हैं कई बार हमारे द्वारा किए जाने वाले मजाक से लोगों के लिए नुकसानदायक हो जाता है इसलिए विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आपका मजाक किसी के लिए नुकसानदायक साबित ना हो जाए ।

तो फिर हम क्या ऐसा नया करें जो कि समाज के लिए एक आदर्श और एक अच्छा कार्य हो सके आइए कुछ कार्यों पर हम चर्चा करते हैं इस वक्त गर्मियों अपने उफान पर हैं तो फिर क्यों ना हम पक्षियों के लिए दाना पानी की की व्यवस्था करना शुरू करें या फिर हम पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाएं और इस दिन को खास बनाएं ....... सुगना फाउंडेशन

सभी मित्रों से निवेदन है कि 1 अप्रैल को "अप्रैल फूल" बनाने के बजाय एक पेड़ लगाकर "अप्रैल कूल" बनाए । 

आप की एक छोटी सी मुहिम धरती को "कूल " बनाने मे मदद कर सकती है।

मूक पक्षियों के लिए परिंडा लगवाया


वन्यजीवों व पक्षियों के लिए जमीन खोदकर प्लास्टिक डालकर कुडी बनाकर उसमें पानी डालती हुई नरपत सिंह जी की माता
आप सभी से अनुरोध है गर्मी का समय आ गया है बेजुबान पक्षियों और जानवरों के लिए हो सके उतनी पानी की सुविधा करें।
शताब्दी अवस्थी इंटरनेशनल पैरा एथलीट, केबीसी विनर, मैनेजर इन एसबीआई , इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ,मोटिवेशनल स्पीकर सोशल एक्टिविस्ट को पौधा भेंट करते श्री नरपत सिंह राजपुरोहित 

आर जे कार्तिक 94.3 MYFM (जयपुर) मोटीवेशनल स्पीकर को पौधा भेंट करते श्री नरपत सिंह राजपुरोहित


गौरवान्वित_पल 

 golden book of world records

आइए जानते हैं कौन है नरपत सिंह राजपुरोहित इस पोस्ट के माध्यम से साइकिलिस्ट श्री नरपत सिंह जी राजपुरोहित लंगेरा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सम्मान पत्र से  सम्मानित किया गया ।

नरपत सिंह जी ने यह रिकॉर्ड किसी भी देश में 1 साल में सबसे लंबी दूरी की साइकिल यात्रा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड आपने भारत के 11 राज्यों की साईकिल यात्रा करते हुए बनाया है । 

जम्भू कश्मीर से आप गत वर्ष पर्यावरण सरंक्षण का संदेश लेकर साईकिल यात्रा पर निकले थे । 

नरपतसिंह जी छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति सजग है और अब तक लगभग 87000 पौधे विभिन्न जगहों पर लगा चुके है तथा सैकड़ो पशु पक्षियों को शिकारियों के चंगुल से बचा चुके है। आपको जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। 


 नरपत सिंह जी का अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज करना है।

 हम सभी भारतीयों के लिए ये गौरवान्वित करने योग्य कार्य है ।

नरपतसिंह जी की इस उपलब्धि को सभी तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को कॉपी करें, शेयर करें।

भाई नरपत सिंह राजपुरोहित हृदय की कलम"

और चलते चलते आज का अनमोल विचार

मंजिल दूर दिखती है पर, पहुँचने की कोशिश करो,

मुश्किलें बहुत होती है पर, हटाने की कोशिश करो,

हौंसला कम न होने दो, उसे हांसिल करने की कोशिश करो,

उम्मीद ख़त्म न होने दो, हकीकत में बदलने की कोशिश करो !!

🌳🌲🌴🌱धन्यवाद  🌞🌱🌴🌲🌳

आपको मेरा ह्रदय से नमन।🙏

पार्ट ऑफ एस एम सीरीज 3

आपका सवाई सिह राजपुरोहित

मंगलवार, मार्च 30

खुशियाँ पैसों की मोहताज नहीं होतीं! होली पर विशेष

भारत त्योहारों और मेलों का देश कहा जाता है क्योंकि यहां प्रत्येक दिन उत्सव के रूप में मनाया जाता है अगर मैं बात करूं पूरे विश्व की तो तुलना में तो भारत में सबसे अधिक त्यौहार मनाया जाते हैं प्रत्येक त्यौहार अपने अलग-अलग अवसर से संबंधित है । प्रत्येक त्यौहार में अद्भुत संदेश छुपा होता है फिर चाहे दिवाली हो या होली हो या रक्षाबंधन सबका अपना अलग-अलग महत्व है और अपना एक अलग संदेश। लेकिन आज की इस पोस्ट पर सिर्फ मैं बात होली पर करने जा रहा हूं। 

 आज पूरा देश होली के रंग में रंगा है होली हमें आपस में भाईचारा और जीवन में खुशियों का रंग खुलती है और आपसी सद्भावना का संदेश देती है वही होलिका दहन हमें अपनी बुराइयों का नाश कर के जीवन में  खुशियों के रंग भरने की संदेश देती है और एक दूसरे के प्रति जो भी वैर भाव हैं वह खत्म करके एक नए रिश्ते की शुरुआत करने वाला त्यौहार है। 

त्योहार कभी किसी पैसे का मोहताज नही होते ।

खुशियां पैसों की मोहताज नहीं होती कुछ ऐसा ही संदेश देती हमारी नीचे दी गई फोटो यह बात मैं दिल से कह सकता हूं जितना त्योहारों का आनंद हमारे मजदूर भाई-बहन उठाते हैं इतना हम नहीं उठाते लोग कहते हैं कि त्योहारों की रौनक फीकी पड़ गई है उनको बस सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा त्योहारों की रौनक फीकी नहीं पड़ी है लोगों के व्यवहार फीके पड़ गए हैं।

और चलते चलते आज का अनमोल विचार

जितना मन से पवित्र रहोगे उतना ही भगवान् से करीब रहोगे,

क्यूंकि सदैव पवित्रता में ही भगवान का वास होता है !!

जय हिंद जय भारत

आप सभी को रंगो का त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं आपके जीवन में हमेशा खुशियां चाहे रहे ऐसी मंगल कामना है टीम सुगना फाउंडेशन 



फैमिली व मित्रों के साथ कुछ पल होली के रंग में

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित 

S M सीरीज पार्ट 3 


सोमवार, मार्च 22

परमात्मा के हर फैसले पर हमे खुश रहना चाहिए

मैं हमेशा हंसने का प्रयास करता हूं चाहे कितना भी व्यस्त हूं पर मैं हंसने की प्रबंधन को अपने जीवन में लाने का प्रयास जरूर करता हूं थोड़ा कठिन जरूर है लेकिन ना मुमकिन नहीं क्योंकि प्रयास करने से हर चीज संभव हो जाती है। आप चाहे जितने भी नकारात्मक क्यों ना हो पर एक प्यारी सी हंसी आपको सकारात्मक बनाने में सक्षम है वह एक पॉजिटिव एनर्जी देती है अपने कार्य को और अच्छा करने के लिए आप हंसे जरूर। जीवन में हंसी है जो आपकी आयु को बढ़ाती है हंसते रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। जब कभी आप परेशान ज्यादा हो तो छोटे बच्चों के साथ खेले आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी हंसी अपने आप आ जाएगी। 


यह हंसी भी अलग-अलग रूपों में फायदा देती है।

अपने मित्रों को हंसाओ वह और अधिक प्रसन्न होंगे।

अपने दुश्मनों को हंसाओ वह आप से कम घृणा करेगा।

एक अजनबी को हो जाओगे तो वह आप पर भरोसा करेगा।

चलते चलते आज का अनमोल विचार

 हँसते हुये चेहरों का अर्थ ये नही कि उनके जीवन मे दुख नहीं है, बल्कि ईश्वर ने उनको परिस्थितियों को सँभालने की क्षमता प्रदान की है। इसलिए जीवन मे ईश्वर के हर फैसले पे खुश रहना चाहिए, क्योकि ईश्वर वो नहीं देता जो हमे अच्छा लगता है बल्कि ईश्वर वो देता हे जो हमारे लिये अच्छा होता है, जीवन मे प्रसन्नता रखना ही ईश्वर की सर्वोपरि भक्ति है!

🏃‍♂🏃‍♂ मस्त रहिए व्यस्त रहिए और ☺

इसीलिए कहते हैं लाख दुखों की एक दवा है यह हंसी इसलिए हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए

 आपका सभी का दिन सुख समृद्धि और शान्ति से भरपूर आनंदमय रहे इसी आशा के साथ ✍ सवाई सिंह राजपुरोहित

SM series 3

सोमवार, मार्च 15

उम्मीद करना और भरोसा करना गलत नहीं है

दोस्तों से जीवन में भरोसा यानि यकीन बहुत जरूरी होता है जीवन में कई लोग आप पर भरोसा करते हैं और आप भी अपने साथियों पर भरोसा करते हैं और यह यकीन और विश्वास और भरोसा ही हर रिश्ते को बनाना रखता है अगर यह एक बार यह भरोसा तोड़ दें  तो समझो वह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म इसीलिए सोच समझकर किसी का विश्वास तोड़े क्योंकि लोग उम्मीद और भरोसा उन्हीं पर करते हैं जिन पर को सबसे अधिक विश्वास करते हैं और एक बार जब भी टूट जाता है तो वह रिश्ता हमारा हमेशा के लिए खत्म हो जाता है और चलते चलते आज का अनमोल विचार

उम्मीद करना और भरोसा करना कभी गलत नहीं है 
पर एक ही चीज हमें पता होनी चाहिए 
किससे उम्मीद करें और किस पर भरोसा करें.


भरोसा = यकीन और ट्रस्ट यह सब एक ही है।

बुधवार, अगस्त 26

मरने के बाद न जाने लोग इतनी अच्छाईयाँ कहाँ से ढूंढ लाते है!

नमस्ते दोस्तों 

 जिंदगी में जीते जी लोग जीने नहीं देते लेकिन मरने के बाद उस व्यक्ति के अंदर इतनी खूबियां निकाल लेते हैं समझ नहीं आता कि उस व्यक्ति को अपनी खूबियों को सुनने के लिए मरना पड़ता है.

 कोई व्यक्ति लाख अच्छे काम करें लेकिन उसके बावजूद व्यक्ति उसमें से कोई ना कोई कमियां जरूर निकालते हैं लेकिन इन कमियों से आप लोग घबराए नहीं . एक कहावत है जो आलोचक और जो कमियां निकालते हैं वही हमारे सच्चे मित्र होते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन लोगों का साथ होना बहुत जरूरी है इसीलिए जब कभी कोई आपकी कमियां निकाले तो घबराए बिल्कुल भी नहीं। आप अपना काम करतेे रहे क्योंकि लाखों लोग सो रहे होते हैं पर सूरज हमेशा निकलताा है अंधकार को चीरते हुए.

चलते चलते आज का अनमोल विचार

 जिंदे रहते हैं 

 "तब तक लोग कमीयाँ ही निकालते रहते है,, 

"मरने के बाद न जाने लोग इतनी

 अच्छाईयाँ कहाँ से ढूंढ लाते है! "

 आप सभी मित्रों को राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

"प्रेम से बोलो जय श्री राधे"


सोमवार, जून 29

खुशियां चाहे जिसके साथ बांट लो लेकिन

 आज हम जिस मतलबी दुनिया में रहते हैं उस को ध्यान में रखते हुए हमें खुशियां तो बेशक औरों के साथ बांट लो लेकिन गम सिर्फ भरोसेमंद के
साथ ही बांटने चाहिए ।
मस्त रहिए, मुस्कुराते रहिए तथा सुबह की चाय और बड़ो की राय समय-समय पर लेते रहना चाहिए 
 कोरोना के दौर में अपना और अपनों का ख्याल रखिये,
घर पर रहे, सुरक्षित रहे। ✍ सुगना फाउण्डेशन परिवार

शुक्रवार, जून 5

इस जिंदगी में सिर्फ एक शख्स बनकर मत रहना बल्कि शख्सियत बनना ।

        इस जिंदगी में सिर्फ एक शख्स बनकर मत रहना बल्कि शख्सियत बनने की कोशिश करना क्योंकि शख्स एक दिन मर जाता है और लोग उसे भूल जाते हैं लेकिन शख्सियत को हमेशा याद रखा जाता है उसके अच्छे कार्यों को हमेशा याद किया जाता है इसलिए जब कभी आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो उसे जरूर कीजिएगा

जब भी किसी जरूरतमंद की आवाज़ तुम तक पहुंचे तो परमात्मा का शुक्र जरूर अदा कीजिए..!!

क्योंकि उसने किसी की मदद के लिए आपको चुना हैं वर्ना परमात्मा तो सबके लिए अकेला ही काफी हैं..!!

=====+=====
 सेवा और समर्पण की भावना से मेरी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित धर्मपत्नी ठाकुर श्रीमान वीरम सिंह राजपुरोहित जी की याद में बनाया गया सुगना फाउंडेशन जो कि सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित है



 

रविवार, मार्च 22

आप सभी लोग मेरी अमूल्य धरोहर है


देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के बाद एकदिवसीय जनता कर्फ्यू है 
 मैं आप सभी के प्यार और सपोर्ट का आभार प्रकट करता हूं शेष घंटे रहे हैं जो कि जल्द ही खत्म हो जाएंगे घरों में रहें स्वस्थ रहें ऐसी मंगल कामनाएं करता हूं आप सभी के जीवन की आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित

आज का अमूल्य अनमोल विचार 
मुझे हर मित्र स्वस्थ चाहिए, आप सभी लोग मेरी अमूल्य धरोहर है, आप अपने आपको स्वस्थ रखे
*******

इस वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए दो प्रमुख बातों की आवश्यकता है।
पहला- संकल्प और दूसरा- संयम।
संयम का तरीका है- भीड़ से बचना,
घर से बाहर निकलने से बचना।
आजकल जिसे Social Distancing कहा जा रहा है।
  #IndiaFightsCorona


 आज अपने घर रहें, सुरक्षित रहें 
सुगना फाउण्डेशन परिवार
और 
राजपुरोहित समाज इंडिया टीम 

गुरुवार, मार्च 5

काम निकलते ही अपनों को बदलते देखा है मैंने ....

 लोगों को समय-समय पर बदलते देखा है यह बात एक दम सच है कि अच्छे दिल वाले लोग हमेशा खुश रहता है पर मेरा ख्याल है कि अच्छा दिल लगभग हमेशा ही चोट खाता है क्योंकि वह दूसरों को बस अच्छे बर्ताव की उम्मीद रखता है और मेरे ख्याल से यही उसकी सबसे बड़ी भूल होती है


मैंने बहुत कम समय में लोगों को काम निकलते ही अपनों को बदलते देखा है जो लोग हमेशा यह कहते थे कि हम आपके बिना रह नहीं सकते आज वह हमारे बारे में पूछते तक नहीं शायद इसी को धोखा कहते हैं अगर आपको किसी के साथ नहीं रहना तो आप उसे स्पष्ट कीजिए ताकि व्यक्ति यह समझ सके कि शायद मैं उनके लायक नहीं हूं लेकिन उन्हें भरोसा मत दीजिए कि आप ही मेरा जीवन है और मैं आपके बिना नहीं रह सकता/ सकती। 

आज जो मैंने बात लिखी है कल मेरे दोस्त के जन्मदिन के मौके पर मैंने ऐसा फील किया मेरे दोस्त के बहुत ही करीबी दोस्त ने उन को जन्मदिन पर विश तक नहीं किया उन्हें बहुत उम्मीद थी कि उनका वह मित्र उन्हें याद करेगा पर अफसोस उन्होंने मैसेज, फोन तक नहीं किया। 
मैंने उसे समझाया की दुनिया है जब तक आप साथ हैं और वह आपके साथ है तब तक वह आपके हैं लेकिन एक बार आप से दूर होने के बाद आप उनसे उम्मीद करना यानी कि अपने आप के साथ धोखा है इसीलिए खुश रहिए पर चलते रहिए इसी के साथ अलविदा फिर मिलते हैं दिल की बात लेकर आप लोगों के साथ 
आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित 
चलते चलते आज का यह विचार

आज का सुविचार
 दुआ कभी साथ नहीं छोड़ती,
  और 
बद्दुआ कभी पीछा नहीं छोड़ती!
 जो दोगे वही लौटकर आएगा फिर चाहे वह इज्जत हो या धोखा..!🚩


बुधवार, फ़रवरी 12

दिल की बात आप लोगों के साथ

आजकल रिश्ते अपने मतलब के लिए ज्यादा बनाए जाते हैं पर मैं आज अपने दिल की बात यहां रखने जा रहा हूं मुझें में लाखों बुराइयां होगी लेकिन एक खूबी है कि मैंने कभी भी कोई रिश्ता मतलब के लिए नहीं बनाए रखा और ना कभी भविष्य में ऐसा रिश्ता बनाए रखने में दिलचस्पी रखता हूं ।क्योंकि यह बात मेरे संस्कारों में नहीं है मेरी पूज्य माता जी ने हमेशा मुझे यही शिक्षा दी कि हमेशा लोगों से रिश्ता निस्वार्थ भावना से बनाए रखना साथी रिश्तो को बनाए रखने के साथ उनको समय भी देना मैं उनके आदेशों को हमेशा पालन करता रहूंगा। 

बहुत बुरा लगता है जब कुछ मतलबी लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और उनका मतलब जब पूरा हो जाता है वह छोड़ कर चले जाते हैं लेकिन एक बात हमेशा याद रखना है ऐसे लोगों के चले जाने से अपने आप को कभी हताश मत समझिए क्योंकि यह उनका स्वभाव है जब व्यक्ति का मतलब पूरा हो जाता है वह आपको छोड़ जाए और जब कभी वह लोग आपसे मदद मांगे तो उनकी मदद जरूर कीजिएगा ताकि उनके दिल के अंदर थोड़ी गिल्टी फील हो कि हां मैंने जो किया वह गलत था यही सोच कर एक बार फिर रिश्तो की शुरुआत कीजिएगा आज के लिए इतना ही मिलता हूं कल किसी अनमोल विचार के साथ आप ही के लोकप्रिय ब्लॉक आज का आगरा पर तब तक के लिए मुझे दीजिएगा 
आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित दिल की बात आप लोगों के साथ

सोमवार, फ़रवरी 10

ईश्वर हर रूप में आपकी मदद करने आता है उसको ढूंढना मत सिर्फ़ पहचानना

      वक्त सभी का बदलता जरूर है आज मेरा बदला है क्योंकि किसी का भी बुरा वक्त ज्यादा समय तक नहीं रहता और किसी का भी अच्छा समय ज्यादा समय तक नहीं रहता क्योंकि सुख-दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं
 आज मेरे हाथ में कल आपके हाथ में होगा इसीलिए किसी से रिश्ता तोड़ने से पहले एक बार जरूर विचार करना चाहिए क्योंकि गंदा पानी भी पीने के नहीं आग बुझाने का काम जरूर आता है। 


जिंदगी में ऐसे लोग भी मिलते हैं.
जो वादे तो नहीं करते
लेकिन
निभा बहुत कुछ जाते है.,. 
अक्सर वही रिश्ते,
          लाजवाब होते हैं..
जो एहसानों से नहीं,
          एहसासों से बने होते हैं..!


👆🏻आज का सुविचार👆🏻

   🚩कोई तराज़ू नहीं होता
 रिश्तों का वज़न तोलने के लिए..
परवाह ही बताती है, कि
 ख्याल का पलड़ा कितना भारी है |  
साथ ही---
 किसी से उम्मीद किए बिना
उसका अच्छा करो, क्योंकि किसी ने कहा है,
"कि जो लोग फूल बांटते हैं उनके हाथ मे अक्सर खुशबू रह जाती है..!🚩

 अंत में सिर्फ चार लाइन है जोकि बहुत कुछ कहती है कल फिर मिलेंगे किसी ने अनमोल विचार के साथ दीजिएगा मुझे इजाजत......


एक बार अर्जुन ने श्री कृष्णा से कहा:-

इस दीवार पर कुछ ऐसा लिखो कि
खुशी में पढूं तो दुख हो और दुख में पढूं तो खुशी हो.

प्रभु ने लिखा:-
 " ये वक्त गुजर जाऐगा"।

💐 जय  गुरु देव 💐

आपका दिन मंगलमय हो!

रविवार, फ़रवरी 9

जाति धर्म चाहे जो भी हो एक अच्छा इंसान बनो...

जाति धर्म चाहे जो भी हो एक अच्छा इंसान बनो क्योंकि ऊपर वाला सिर्फ आपके कर्मों का हिसाब लेगा धर्म देखकर नहीं समाज हित में कुछ अच्छा कार्य कीजिए..

Sugana Foundation sanyojak Dr M P  Singh sath Unki doctor team.

 मुझे खुशी है यह बताते हुए कि आज सुगना फाउंडेशन और उनकी टीम के सदस्य द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहा है आपका यह सेवा भाव ऐसा ही बना रहे यही कामना करता हूं आगे भी आप लोग इसी प्रकार सेवा भाव के साथ काम करेंगे क्योंकि आप का कर्म है आप को आगे तक ले जाएगा निस्वार्थ भावना से सेवा देने वाले संपूर्ण डॉ टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं..

शुक्रवार, सितंबर 20

गलत व्यक्ति को पसंद करने वाला सही व्यक्ति नहीं हो सकता।

     गलत लोगो व उनकी बातों का समर्थक करे ,वो सही हो ही नही सकता I

         गलत इंसान ही दूसरे गलत इंसान का साथ देता है। परंतु एक सही इंसान कभी दूसरे सही इंसान का साथ नही देता,वह चुपचाप रहता है और गलत लोग जीत जाते हैं।आजकल सत्य और उसकी महता विलुप्त हो गयी लगती है😡😣

          एक बात हमेशा याद रखना अंत में सत्य व्यक्ति की ही जीत होती है क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा होता है आपकी पूरी कहानी इसीलिए कभी भी सही व्यक्ति के साथ गलत मत करना और कभी भी गलत व्यक्ति का साथ मत देना I

        मेरे प्यारे दोस्तों ऐसे ही सोच नए अनमोल विचार प्राप्त करने के लिए आप इस ब्लॉक को फॉलो जरूर करें।  पोस्ट को शेयर करें फेसबुक, इंस्टाग्राम , टि्वटर पर ।

        आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित
 मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन आरोग्यश्री समिति आगरा 

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )