सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Bachpan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bachpan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, सितंबर 4

“पुराने लोगों के पास शायद गूगल नहीं था, लेकिन जिंदगी पढ़ने का अनुभव था

 “पुराने लोगों के पास शायद गूगल नहीं था, लेकिन जिंदगी पढ़ने का अनुभव था, आज के युवाओं के पास पूरी दुनिया की जानकारी है, मगर उस जानकारी को जीवन की समझ में बदलने के लिए अनुभव की जरूरत अभी भी है।”

और यही सबसे बड़ी बात है पीढ़ी बदलनी चाहिए, लेकिन संस्कार, रिश्तों की कद्र और दूरदर्शिता नहीं बदलनी चाहिए। 

आज समय रहते बड़े बुजर्गो से युवा पीढ़ी आपस मे संवाद उनके जीवन काल का हर पहलु पर बड़े गौर से सुनना समझना और अपने जीवन मे उतारना क्यों की आज के युवाओं मे धैर्य सयम कोई पारिवारिक निर्णय लेने मे जल्दबाजी रहती है और बुजुर्गो मे उम्र के साथ साथ हर प्रकार की जीवन उस समय तकलीफो से अनुभव हो जाता है बुजुर्ग कोई भी तर्क करे बड़े सोच समझ कर दूरगामी सोच रखकर तर्क रखते है आज के युवा कितने सहमत होते है ये उनकी सोच पर निर्भर करता है पहले आज जितनी सुख सुविधा भी नहीं थी उनके जाने के बाद मे बस उनकी ये यादे सजो कर याद कर सकते है इसलिए समय रहते रहते बुजुर्गो से 30 मिनिट आपस मे सवाद जरूर युवाओ को करना चाहिए । ऐसा करने से आने वाली पीढ़ी के लिए यह किसी वरदान से काम नहीं होगा। किसी के अनुभव से हम जो सीख सकते हैं हम यह भी जानते हैं भागदौड़़ वाली जिंदगी में समय निकालना बहुत ही मुश्किल है लेकिन ऐसा करने से हमें भविष्य में बहुत सारे फायदे होंगे जो हम उनसे सीखेंगे वह टेक्नोलॉजी हमें कभी नहीं सिखा सकती।

 चलते-चलते हैं आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान आपकी सारी मनोकामना को पूर्ण करें परिवार में सुख शांति और समृद्धि सदैव बनी रहे.

मिलते हैं किसी और अनमोल विचार के साथ SM सीरीज के अगले पार्ट में... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


मंगलवार, अगस्त 25

कोमल हिरन के नन्हे से प्राण

कोमल सी काया, आँखों में भोलापन सारा,

प्रकृति की गोद में पलता यह दुलारा।

ममता की छाँव में जो जीवन है पाता,

ऐसा मासूम रूप हर दिल को है भाता।


कोमल हिरन के नन्हे से प्राण,

मनुष्यों की ममता का उमड़ा तूफान।

बोतल से छलक रहा जीवन का आधार,

बेजुबान के लिए मानवता का यह अनुपम उपहार।

Photo By Shri Vikram Singh Rajpurohit


झाड़ियों की ओट से जो ताके भोली नजरों से,

प्रेम की भाषा सीखे जो ममता भरे पहरों से।

अंचल की छाँव में पाकर जीवन का नया सवेरा,

इस सुंदर संसार में जगता हर दिल का अंधेरा।



मंगलवार, अक्टूबर 7

Har samasya ka toll free number hai pitaji

 परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती है, 

उससे कहीं ज्यादा आपको मजबूत बना देती है...!!



शुक्रवार, जून 27

हमारे बचपन का भी एक जमाना था यारो और आज ?

खुद ही स्कूल पैदल जाना होता था क्योंकि साइकिल ,बस आदि से बच्चे को स्कूल भेजने का रिवाज ही नहीं था, स्कूल भेजने के बाद कुछ अच्छा बुरा होगा ऐसा हमारे मां-बाप कभी सोचते भी नहीं थे । उस समय किसी बात का डर भी नहीं था, और पूरे गांव के लोग को ये जानते थे कि बच्चा किस का पोता या पुत्र है । खोने का डर था नहीं ।

फर्स्ट, सेकंड ,थर्ड डिवीजन पास या फेल यही हमको मालूम था । पर्सेंटेज % से हमारा कभी भी संबंध नहीं रहा ।

ट्यूशन लगाई है ऐसा बताने में भी शर्म आती थी क्योंकि हमको बुद्धि से पैदल समझा जा सकता था ।

किताबों में पीपल के पत्ते, विद्या के पत्ते, मोर पंख रखकर हम होशियार हो सकते हैं ऐसी हमारी धारणाएं थी...

कपड़े की थैली में...बस्तों में और बाद में एल्यूमीनियम की पेटियों में किताब कॉपियां बेहतरीन तरीके से जमा कर रखने में हमें महारत हासिल थी।

हर साल जब नई क्लास का बस्ता जमाते थे उसके पहले किताब कापी के ऊपर पेपर की जिल्द चढ़ाते थे और यह काम एक वार्षिक उत्सव या त्योहार की तरह होता था ।

साल खत्म होने के बाद किताबें बेचना और अगले साल की पुरानी किताबें खरीदने में हमें किसी प्रकार की शर्म नहीं होती थी.*क्योंकि तब हर साल न किताब बदलती थी और न ही पाठ्यक्रम ।

 हमारे माता पिता को ऐसा कभी लगा ही नहीं कि हमारी पढ़ाई बोझ है..

  किसी एक दोस्त को साइकिल के अगले डंडे पर और दूसरे दोस्त को पीछे कैरियर पर बिठाकर गली-गली में घूमना हमारी दिनचर्या थी ।*इस तरह हम ना जाने कितना घंटे किलोमीटर घूमे होंगे पता नहीं और किसी को परवाह भी नहीं , सिर्फ चोट लगने खून बहने पर ही मां के पास आना गाली डांट सुनना और कपड़े की पानी में भीगी पट्टी या और कोई इलाज करा कर डरते डरते फिर दोस्तों के साथ खेलने भाग जाना ।

 स्कूल में मास्टर जी के हाथ से मार खाना, पैर के अंगूठे पकड़ कर खड़े रहना, और कान लाल होने तक मरोड़े जाते वक्त हमारा आत्म सम्मान कभी आड़े नहीं आता था । सही बताएं तो आत्मसम्मान क्या होता है यह हमें और किसी को भी मालूम ही नहीं था ।

घर और स्कूल में मार खाना भी हमारे दैनिक जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया थी ।

मारने वाला और मार खाने वाला दोनों ही खुश रहते थे...

मार खाने वाला इसलिए क्योंकि कल से आज कम पिटे हैं और मारने वाला इसलिए कि आज फिर हाथ धो लिए ।

 बिना चप्पल जूते के और किसी भी गेंद के साथ लकड़ी के कपड़े धोने वाले पट्टे से कही पर भी नंगे पैर क्रिकेट खेलने में क्या सुख था वह हमको ही पता है...

 हमने जेब खर्च कभी भी मांगा ही नहीं और पिताजी ने कभी दिया भी नहीं..

इसलिए हमारी आवश्यकता भी छोटी छोटी सी ही थीं....साल में कभी-कभार दो चार बार सेव मिक्सचर मुरमुरे का भेल, गोली टॉफी , इमली, डाँसरे, खट्टा मीठा चूर्ण खा लिया तो बहुत होता था, उसमें भी हम बहुत खुश हो जाते ।...

छोटी मोटी जरूरतें तो घर में ही कोई भी पूरी कर देता था क्योंकि परिवार संयुक्त होते थे।जैसे ताऊ ताई ,चाचा चाची काका काकी, दादा दादी , बुआ आदि ..

 दिवाली में लगी पटाखों की लड़ी को छुट्टा करके एक एक पटाखा फोड़ते रहने में हमको कभी अपमान नहीं लगा.

 अपने मां बाप को कभी बता ही नहीं पाए कि हम आपको कितना प्रेम करते हैं क्योंकि हमको आई लव यू कहना भी नहीं आता था और भाई लट्ठ डंडे का जमाना था पीटने का भी डर था ।

  स्कूल की डबल ट्रिपल सीट पर घूमने वाले हम और स्कूल के बाहर उस हाफ पेंट में रहकर गोली टाॅफी बेचने वाले की दुकान पर दोस्तों द्वारा खिलाए पिलाए जाने की कृपा हमें याद है । वह दोस्त कहां खो गए , वह बेर वाली कहां खो गई।वह चूरन बेचने वाली कहां खो गई...पता नहीं.. 

कपड़ों की सलवटें को प्रेस , आयरन , से नहीं मिटते थे बल्कि रात को सोते समय अपने तकिया या अपनी कमरके नीचे रखना ही काफी था । रिश्तों में कोई औपचारिकता नहीं थी।.

सुबह का खाना और रात का खाना इसके सिवा टिफिन में अखबार में लपेट कर रोटी ले जाने का सुख क्या है, आजकल के बच्चों को पता ही नही ...

 हमारा भी एक बचपन और लड़कपन का जमाना था जनाब ।

👉 एक बात तो तय मानिए कि जो भी पूरा पढ़ेगा उसे अपने बीते जीवन के पुराने सुहाने पल अवश्य याद आयेंगे 

Facebook se copy paste


रविवार, जून 15

"पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।

 "पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः  पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्व देवता"

पिताजी के वो डांट फटकार ओर शब्द .. जो बचपन में सिर्फ "खराब शब्द" लगे थे, पर आज "सबक" बन गए हैं! आईए जानते हैं कुछ वाक्य जो आपने जरूर सुने होंगे

1. "पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी सब बाद में!"

2. "मैं जो कर रहा हूं, सब तुम्हारे लिए कर रहा हूं।"

3. "खुद के पैरों पर खड़ा होना सीख।"

4. " अनपढ़ जैसे मत बन, मुझसे अच्छा बन।"

5. "बड़ा आदमी बन, लेकिन अच्छा इंसान पहले बन।"

6. "नाम रोशन करना, बस यही सपना है मेरा।"

7. "तेरी उम्र में मैं जिम्मेदारियां उठाता था।"

8. "खर्च सोच-समझकर करना, पैसे पेड़ पर नहीं उगते।"

9. "मां को कभी दुख मत देना, नहीं तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।"

10. "बचपन जल्दी निकल जाएगा, सम्हल जा।"

11. "कमाना आसान है, इज्जत कमाना मुश्किल।"

12. "अपने फैसले खुद ले, लेकिन सोच समझकर।"

13. "दोस्ती सोच समझकर करना, सब तेरे जैसे नहीं होते।"

14. "हर वक्त तेरे पीछे नहीं रहूंगा, खुद लड़ना सीख।"

15. "जो भी कर, मेरा सिर ऊँचा होना चाहिए!"

16. "मुझे कुछ नहीं चाहिए बेटा, तू खुश रहे बस।"

17. "जो सीख रहा है, ज़िंदगी में काम आएगा।"

18. "ज़िंदगी में गिरा भी तो उठना सीख।"

19. "तेरे लिए ही तो सब कुछ कर रहा हूं बेटा।"

20. "जिस दिन खुद के लिए खड़ा होगा, उसी दिन मेरा सपना पूरा होगा।"

21. "तू बस मेहनत कर, किस्मत मैं संभाल लूंगा।"

22. "कभी भी झूठ मत बोलना, चाहे हालात कैसे भी हों।"

23. "तू मेरा बेटा है, खुद पर भरोसा रख।"

24. "बेटा कितना भी बड़ा हो जाए, बाप हमेशा बाप ही रहेगा।"

25. "जब मैं नहीं रहूंगा, तब समझेगा कि मैं क्या था।"

आज जब ये शब्द याद आते हैं, तो लगता है…तब समझ नहीं आता था, पर आज ये हर वाक्य ज़िंदगी की नींव जैसा लगता है।

अगर आपके पिताजी ने भी कभी इनमें से कुछ कहा हो…तो दिल से एक कमेंट जरूर करना ओर पोस्ट शेयर करना।           

आप सभी को "पितृ दिवस" की हार्दिक बधाई !

पिता जी के असीम त्याग और उठाए गए अनंत कष्टों के प्रति हृदयपूर्वक कृतज्ञता प्रकट करता हूँ... सवाई सिंह राजपुरोहित 

रविवार, मई 31

कौन कहता है सुंदरता सिर्फ इंसानों में पाई जाती है

 इंसानों को यह भ्रम हो गया है कि उनसे सुंदर इस दुनिया में कोई नहीं। और अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए वह कई प्रकार के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट ओं का प्रयोग करते हैं लेकिन हमारी इस धरती में कुछ ऐसे पशु-पक्षी भी है जो बिना किसी मेकअप के भी बहुत सुंदर लग रहे हैं एक छोटी सी फोटो आपके साथ शेयर कर रहा हूं मुझे वाकई बहुत प्यारी लगे आशा करता हूं आपको भी बहुत अच्छी लगी होगी अगर लगी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा........सवाई सिंह राजपुरोहित 


🌹आज का विचार🌹

शब्द तो ‘दिल’ से निकलते हैं
'दिमाग’ से तो मतलब‘ निकलते हैं
एक बेहतरीन इंसान
अपनी जुबान से ही पहचाना जाता है
वर्ना अच्छी बातें तो
दीवारों पर भी लिखी होती हैं।

गुरुवार, फ़रवरी 13

दुनिया का कोई भी नकारात्मक विचार आपको नीचे नहीं गिरा सकता.

 आज कल लोगों के दिलों में और दिमाग में सबसे पहले जो विचार आता है वह है नेगेटिव विचार और इसी विचारधारा के कारण आज हम अपना नुकसान के साथ-साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं.
और कभी-कभी लोगों पर नेगेटिव विचार इतना हावी हो जाता है कि वह आत्महत्या तक कर देता है लेकिन आप ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार अपने परिवार के लिए भी जरूर सोचें क्योंकि उन्होंने आपको पाला पोषा और इतना बड़ा किया है और अब आप आत्महत्या कर देंगे तो उनका ख्याल कौन रखेगा जिन्होंने आपको बचपन से इस मुकाम तक पहुंचाया है यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी है तो कुछ भी गलत करने से पहले एक बार जरूर सोचें अपने परिवार अपने दोस्तों के बारे में भी इसी टॉपिक को मैं अपने ब्लॉक एक्टिव लाइफ पर एक लघु पोस्ट करने वाला हूं एक-दो दिन में आप उसे भी जरूर पढ़ें कमेंट बॉक्स में मैं आपको एक्टिव लाइफ लाइव ब्लॉग का लिंक शेयर करूंगा चलते हैं आज के अनमोल विचार की तरह.....

"पूरे समुंद्र का पानी भी एक जहाज को नहीं डुबा सकता, जब तक पानी को जहाज अन्दर न आने दे।

           

इसी तरह दुनिया का कोई भी नकारात्मक विचार  आपको नीचे नहीं गिरा सकता, जब तक  आप  उसे  अपने अंदर आने की अनुमति न  दें।"
******

✍🏻अरमान सिर्फ उतने ही अच्छे हैं!
जहां.
स्वाभिमान गिरवी रखने की ज़रूरत ना पड़े!!!

Aur join kare Mere dusre blog active life ko Jiska URL link yah hai.
  
           

गुरुवार, जनवरी 16

आज मैं लोगों के लिए मजाक हूं लेकिन ......

आज मैं लोगों के लिए मजाक हूं 
लेकिन 
एक दिन मैं लोगों के लिए मिसाल बनूंगा। 

🙏 पूरी दुनिया की सबसे' 'खूबसूरत'जोड़ी 'मुस्कुराहट और आंसू👍' इन दोनों का एक साथ मिलना  मुश्किल है👍😊 लेकिन जब ये दोनों मिलते है वो पल सबसे खूबसूरत होता है👌🙏

&&&&&&&

एक बात और अच्छा वक्त सबका आता है 

तो 🎠 चलते रहिए 😊 मुस्कुराते रहिए फिर मिलते हैं किसी अनमोल विचार के साथ इसी ब्लॉग पर जुड़े रहिए मेरे साथ आप सबका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन एंड आरोग्यश्री समिति 

मंगलवार, दिसंबर 20

आज सब अपना बचपन याद करो .....

बचपन मे 1 रु. की पतंग के पीछे
२ की.मी. तक भागते थे...
न जाने कीतने चोटे लगती थी...

वो पतंग भी हमे बहोत दौड़ाती थी...

आज पता चलता है,
दरअसल वो पतंग नहीं थी;
एक चेलेंज थी...

खुशीओं को हांसिल करने के लिए दौड़ना पड़ता है...
वो दुकानो पे नहीं मिलती...

शायद यही जिंदगी की दौड़ है ...!!!😊👍

जब  बचपन  था,  तो  जवानी  एक  ड्रीम  था...
जब  जवान  हुए,  तो  बचपन  एक  ज़माना  था... !!

जब  घर  में  रहते  थे,  आज़ादी  अच्छी  लगती  थी...

आज  आज़ादी  है,  फिर  भी  घर  जाने  की   जल्दी  रहती  है... !!

कभी  होटल  में  जाना  पिज़्ज़ा,  बर्गर  खाना  पसंद  था...

आज  घर  पर  आना  और  माँ  के  हाथ  का  खाना  पसंद  है... !!!

स्कूल  में  जिनके  साथ  ज़गड़ते  थे,  आज  उनको  ही  इंटरनेट  पे  तलाशते  है... !!

ख़ुशी  किसमे  होतीं है,  ये  पता  अब  चला  है...
बचपन  क्या  था,  इसका  एहसास  अब  हुआ  है...

काश  बदल  सकते  हम  ज़िंदगी  के  कुछ  साल..

.काश  जी  सकते  हम,  ज़िंदगी  फिर  एक  बार...!!


👘 जब हम अपने शर्ट में हाथ छुपाते थे
और लोगों से कहते फिरते थे देखो मैंने
अपने हाथ जादू से हाथ गायब कर दिए
|🌀🌀

✏जब हमारे पास चार रंगों से लिखने
वाली एक पेन हुआ करती थी और हम
सभी के बटन को एक साथ दबाने
की कोशिश किया करते थे |❤💚💙💜

👻 जब हम दरवाज़े के पीछे छुपते थे
ताकि अगर कोई आये तो उसे डरा सके..👥


👀जब आँख बंद कर सोने का नाटक करते
थे ताकि कोई हमें गोद में उठा के बिस्तर तक पहुचा दे |


🚲सोचा करते थे की ये चाँद
हमारी साइकिल के पीछे पीछे
क्यों चल रहा हैं |🌙🚲


🔦💡On/Off वाले स्विच को बीच में
अटकाने की कोशिश किया करते थे |


🍏🍎🍉🍑🍈 फल के बीज को इस डर से नहीं खाते
थे की कहीं हमारे पेट में पेड़ न उग जाए |


🍰🎂🍧🏆🎉🎁 बर्थडे सिर्फ इसलिए मनाते थे
ताकि ढेर सारे गिफ्ट मिले |

🔆फ्रिज को धीरे से बंद करके ये जानने
की कोशिश करते थे की इसकी लाइट
कब बंद होती हैं |


🎭  सच , बचपन में सोचते हम बड़े
क्यों नहीं हो रहे ?


और अब सोचते हम बड़े क्यों हो गए ?⚡⚡


🎒🎐ये दौलत भी ले लो..ये शोहरत भी ले लो💕


भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी...

मगर मुझको लौटा दो बचपन
का सावन ....☔

वो कागज़
की कश्ती वो बारिश का पानी..🌊🌊🌊
Bachpan ki storyes 🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽


                 Old hits
 

बचपन कि ये लाइन्स .
जिन्हे हम दिल से गाते
गुनगुनाते थे ..
और खेल खेलते थे ..!!
तो याद ताज़ा कर लीजिये ...!!


▶  मछली जल की रानी है,
       जीवन उसका पानी है।
       हाथ लगाओ डर जायेगी
       बाहर निकालो मर जायेगी।

***********

▶  आलू-कचालू बेटा कहाँ गये थे,
       बन्दर की झोपडी मे सो रहे थे।
       बन्दर ने लात मारी रो रहे थे,
       मम्मी ने पैसे दिये हंस रहे थे।

************

▶  आज सोमवार है,
       चूहे को बुखार है।
       चूहा गया डाक्टर के पास,
       डाक्टर ने लगायी सुई,
       चूहा बोला उईईईईई।

**********

▶  झूठ बोलना पाप है,
       नदी किनारे सांप है।
       काली माई आयेगी,
       तुमको उठा ले जायेगी।

**********

▶  चन्दा मामा दूर के,
       पूए पकाये भूर के।
       आप खाएं थाली मे,
       मुन्ने को दे प्याली में।

**********

▶  तितली उड़ी,
       बस मे चढी।
       सीट ना मिली,
       तो रोने लगी।
       ड्राईवर बोला,
       आजा मेरे पास,
       तितली बोली ” हट बदमाश “।

****************

▶  मोटू सेठ,
       पलंग पर लेट ,
       गाडी आई,
       फट गया पेट

******************

😍😄😘😝👊👌👏👍🙏
आज सब अपना बचपन याद करो और अपने मित्र
को send kare```


अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )