बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक सुविचार..
जीवन में हर व्यक्ति आपके साथ एक जैसा व्यवहार नहीं करेगा। कोई आपकी प्रशंसा करेगा, तो कोई आपकी आलोचना; कोई आपको अपना मानेगा, तो कोई विरोध करेगा।
लेकिन यदि आपका मन हर व्यक्ति के व्यवहार के अनुसार बदलने लगे, तो आपकी शांति दूसरों के हाथों में चली जाती है।
इसलिए किसी के प्रेम में अहंकार न करें और किसी के विरोध में स्वयं को कमजोर न समझें।
सम्मान मिलने पर विनम्र रहें और अपमान होने पर भी अपने विवेक को न खोएँ।


