सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



S M सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
S M सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, सितंबर 5

असली ताकत ऊँची आवाज़, रौब या दिखावे में नहीं, बल्कि..

 कभी-कभी इंसान को जरूरत से ज्यादा महत्व और तारीफ मिलने लगे तो वह अपनी असली हैसियत भूलकर खुद को दूसरों से बड़ा समझने लगता है। यही कारण है कि हर किसी को खुश करने और हर बात पर महत्व देने से पहले यह समझना जरूरी है कि सम्मान उसी का सुंदर लगता है, जो उसे पाकर भी विनम्र बना रहे। ध्यान और प्रशंसा किसी की योग्यता का प्रमाण नहीं, बल्कि कभी-कभी सिर्फ लोगों की उदारता होती है। 

इसलिए जीवन में न तो अपनी तारीफ सुनकर घमंड करना चाहिए और न ही किसी को इतना सिर पर चढ़ाना चाहिए कि वह दूसरों को छोटा समझने लगे। असली ताकत ऊँची आवाज़, रौब या दिखावे में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, संयम और विनम्रता में होती है। जो लोग खुद को साबित करने के लिए शोर नहीं मचाते, उनका खामोश आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बनता है।
दिखावे की चमक कुछ पल की होती है, मगर भीतर का सच्चा सामर्थ्य उम्र भर हर मुश्किल से लड़ना सिखाता है।
इसलिए हुंकार भरने से ज्यादा जरूरी है अपने संकल्प को इतना मजबूत करना कि वक्त खुद आपके सामने झुक जाए।

शुक्रवार, सितंबर 4

“पुराने लोगों के पास शायद गूगल नहीं था, लेकिन जिंदगी पढ़ने का अनुभव था

 “पुराने लोगों के पास शायद गूगल नहीं था, लेकिन जिंदगी पढ़ने का अनुभव था, आज के युवाओं के पास पूरी दुनिया की जानकारी है, मगर उस जानकारी को जीवन की समझ में बदलने के लिए अनुभव की जरूरत अभी भी है।”

और यही सबसे बड़ी बात है पीढ़ी बदलनी चाहिए, लेकिन संस्कार, रिश्तों की कद्र और दूरदर्शिता नहीं बदलनी चाहिए। 

आज समय रहते बड़े बुजर्गो से युवा पीढ़ी आपस मे संवाद उनके जीवन काल का हर पहलु पर बड़े गौर से सुनना समझना और अपने जीवन मे उतारना क्यों की आज के युवाओं मे धैर्य सयम कोई पारिवारिक निर्णय लेने मे जल्दबाजी रहती है और बुजुर्गो मे उम्र के साथ साथ हर प्रकार की जीवन उस समय तकलीफो से अनुभव हो जाता है बुजुर्ग कोई भी तर्क करे बड़े सोच समझ कर दूरगामी सोच रखकर तर्क रखते है आज के युवा कितने सहमत होते है ये उनकी सोच पर निर्भर करता है पहले आज जितनी सुख सुविधा भी नहीं थी उनके जाने के बाद मे बस उनकी ये यादे सजो कर याद कर सकते है इसलिए समय रहते रहते बुजुर्गो से 30 मिनिट आपस मे सवाद जरूर युवाओ को करना चाहिए । ऐसा करने से आने वाली पीढ़ी के लिए यह किसी वरदान से काम नहीं होगा। किसी के अनुभव से हम जो सीख सकते हैं हम यह भी जानते हैं भागदौड़़ वाली जिंदगी में समय निकालना बहुत ही मुश्किल है लेकिन ऐसा करने से हमें भविष्य में बहुत सारे फायदे होंगे जो हम उनसे सीखेंगे वह टेक्नोलॉजी हमें कभी नहीं सिखा सकती।

 चलते-चलते हैं आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान आपकी सारी मनोकामना को पूर्ण करें परिवार में सुख शांति और समृद्धि सदैव बनी रहे.

मिलते हैं किसी और अनमोल विचार के साथ SM सीरीज के अगले पार्ट में... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


कर्म और धर्म इस लोक के साथ परलोक में भी साथ रहेगा

 पैसा घर तक साथ रहेगा और परिवार स्मशान तक,
जबकी कर्म और धर्म इस लोक के साथ परलोक में भी साथ रहेगा !!

इस संसार में धन, पद और रिश्ते यहीं छूट जाते हैं, लेकिन मनुष्य के अच्छे कर्म और उसका सच्चा धर्म (कर्तव्य, सदाचार और मानवीय मूल्य) ही ऐसी पूँजी हैं जो इस लोक के साथ-साथ परलोक में भी उसकी यात्रा के संबल बनते हैं। मनुष्यों को इसका पालन करना चाहिए 
गुरुदेव का आशिर्वाद लेते MLA राजपुरोहित 

​गीता में भी कहा गया है कि आत्मा अजर-अमर है, और शरीर के नाश होने के बाद भी उसके द्वारा किए गए कर्मों का संस्कार और फल उसके साथ आगे जाता है। 
​"यः शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते कामकारतः।
न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम्॥"
​जो व्यक्ति अपने कर्तव्यों और धर्म का पालन करते हुए निष्काम भाव से सत्कर्म करता है, उसका यह लोक तो सुधरता ही है, परलोक भी श्रेष्ठ हो जाता है। अच्छे कर्म ही वो प्रकाश हैं जो अंधकारमय मार्ग में राह दिखाते हैं।

 

गुरुवार, सितंबर 3

वक्त पर भरोसा रखिए, क्योंकि...


समय के फैसले कभी गलत नहीं होते,
बस साबित होने में समय लगता है।

हर परेशानी एक सीख है और हर इंतज़ार का एक बेहतरीन परिणाम होता है। धैर्य रखें, सब सही होगा। 


शनिवार, अगस्त 1

परिपक्वता जीवन को सहज और सुंदर बनाती है।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, छोटे अक्षर दिखाई नहीं देते.

शायद यह एक इशारा है कि बढ़ती उम्र के साथ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीख लेना चाहिए।

फोटो AI जेनरेट
हमें जीवन में छोटी-छोटी बातों को दिल से (हृदय) बिल्कुल नहीं लगना चाहिए हर छोटी गलती पर लोगों से उलझने से मानसिक शांति की कमी हो जाती है जैसे-जैसे अनुभव होता है वैसे-वैसे हमें यह समझ में भी आना चाहिए कि किस बात को हमें तुल देना है और किस बात पर मुस्कुराकर लोगों को नजर अंदाज कर देना है यही परिपक्वता जीवन को सहज और सुंदर बनाने में काफी मददगार होती है।  हालांकि ऐसा हमारे लिए करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है लेकिन प्रयास जरूर किया जा सकता है मैं वर्तमान समय में इन्हीं सभी चीजों से सामना कर रहा हूं और मुझे पता है कि यह करना संभव नहीं है हर किसी के लिए।

मिलते हैं फिर एक नए अनमोल और सकारात्मक विचार के साथ

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


गुरुवार, जुलाई 30

शिक्षा और धन के साथ मानवता का महत्व

शिक्षा, सत्य, सराहनीय और वर्तमान समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसमें कोई दो राय नहीं है किताबी ज्ञान, डिग्रियाँ, ऊंचे पद और धन-दौलत इंसान को समाज में सफलता तो दिला सकते हैं, लेकिन एक 'अच्छा और संवेदनशील इंसान' केवल मानवता ही बनाती है।

शिक्षा को महत्व देना और बच्चों में शिक्षा की जिज्ञासा को बढ़ाना बहुत ही आवश्यक है,वो भी वर्तमान समय में जब आप पैसे कमाए और बड़े इंसान बन जाए तो कभी भी ऐसे लाचार मजबूर बेसहारा लोगों को नजरंदाज ना करें यदि आप करने योग्य हो तो ऐसे लोगों का का मदद अवश्य करें जितना आपसे हो सके उनके लिए भी कुछ करने की कोशिश करें क्योंकि शिक्षा, पैसा यह सब जितना जरूरी है उसके साथ ही मानवता भी बहुत जरूरी है और एक बेहतर इंसान बनना बहुत जरूरी है, 

आपके पास कितनी भी शिक्षा हो कितने भी पैसे हो कितने भी आप बड़े अधिकारी पद-प्रतिष्ठित हो यदि आप में मानवता नहीं और किसी के तकलीफ को देखकर आपको तकलीफ नहीं हो रही तो फिर आपका यह सब होना व्यर्थ है इसलिए शिक्षा के साथ-साथ मानवता इंसानियत भी बच्चों में अवश्य भारे, और उन्हें प्रेरणा दें उनका मार्गदर्शन करें क्योंकि जहां तक देखा जा रहा है।

 आज वर्तमान समय में नौजवान युवाओं को बालक - बालिकाओं के अंदर इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं रह गई। 

  शिक्षा और धन के साथ मानवता का महत्व

​मानवता का पाठ ही सबसे बड़ी सीख है: - बच्चों को यह समझाना बहुत जरूरी है कि उनका अर्जित किया हुआ ज्ञान और धन केवल उनके अपने परिवार तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के जरूरतमंद और लाचार लोगों के काम भी आए।

​सच्ची सफलता:- डिग्रियाँ और बैंक-बैलेंस तभी सार्थक हैं जब वे किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें या किसी की मुश्किल को आसान कर सकें। जिस शिक्षा से दूसरों का दर्द महसूस न हो, वह शिक्षा अधूरी है।

​संस्कारों की नींव:- आज की भागदौड़ भरी और भौतिकवादी दुनिया में बच्चों के भीतर करुणा, सहानुभूति (Empathy) और परोपकार की भावना डालना माता-पिता और अभिभावकों का सबसे बड़ा दायित्व है।

यदि हम अपने बच्चों को सफल बनाने के साथ-साथ एक संवेदनशील इंसान भी बना सकें, तो हमारी परवरिश सही मायनों में सफल होगी।

जुड़े रहिए हमारे ब्लॉग के साथ आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


शुक्रवार, फ़रवरी 20

खुश नशीब हो अगर माँ बाप जिंदा है.।

 सच्ची परवाह सिर्फ माँ बाप करते है। 
बाकी दुनिया तो मतलब के लिए दिखावा करती है।
 खुश नशीब हो अगर माँ बाप जिंदा है.।




गुरुवार, फ़रवरी 19

भगवान की इच्छा से हो रहा है।

“जो कुछ हो रहा है, वह भगवान की कृपा से और भगवान की इच्छा से हो रहा है।”

इस भाव से चिंता दूर होती है और विश्वास दृढ़ होता है।

भगवान की इच्छा से हो रहा है।”



बुधवार, फ़रवरी 18

मेरे निःस्वार्थ समर्पण के बाद भी...

 हे प्रभू! 

मेरे निःस्वार्थ समर्पण के बाद भी जिन्होंने मुझमें सिर्फ कमियाँ ही निकाली उन्हें मैं अनंत काल तक किसी जन्म में ना मिलूं !

****


बुधवार, नवंबर 12

Ladkon ko Paisa hi Sab Kuchh Dila sakta hai

 लड़कों को पैसा ही सब कुछ दिला सकता है,
 इज़्ज़त प्यार सुंदरता और अपनी बात रखने का हक!

जब किसी की संगत से आपके विचार शुद्ध होने लगे तो समझ लीजिए कि वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है..!

SM series 4 by Sawai Singh 


मंगलवार, अक्टूबर 7

Har samasya ka toll free number hai pitaji

 परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती है, 

उससे कहीं ज्यादा आपको मजबूत बना देती है...!!



सोमवार, दिसंबर 9

संगत सुधारिए जीवन सुधारिए

 गरीब आदमी जमीन पर बैठ जाये तो वो जगह उसकी औकात कहलाती है और अगर कोई धनवान आदमी जमीन पर बैठ जाए तो

ये उसका बड़प्पन कहलाता है।


पानी की बूंद अगर तवे पर गिरती है तो गायब हो जाती है 

पानी की बूंद अगर कमल के पत्ते पर गिरती है तो मोती की तरह चमकने लगती है और 

अगर पानी की बूंद सीप में गिर जाए तो ख़ुद मोती बन जाती है 

पानी की बूंद वही है फर्क सिर्फ़ संगत का है ।

संगत सुधारिए जीवन सुधारिए 
 भगवान की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे ।

बुधवार, अक्टूबर 23

माता पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म होता है.

अगर हर लड़की अपने सास को अपनी माँ समझें और हर सास अपनी बहू को बेटी समझे तो परिवार मैं कभी कोई लड़ाई झगड़े नही होंगे और हमें अपने माता पिता का आदर हमेशा करना चाहिये। 

 सभी बहू और सांसों को समझना चाहिए आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए मदद करने से ही भगवान घर में विराजमान रहते हैं और सभी दुखों का निवारण भी हो जाता है कष्ट मिट जाते हैं ऐसा नहीं कि सास को बहू गाली दे से बाहर निकाले घर से पहले सबसे पहले खाना सास को ही देना चाहिए क्योंकि अपने पति को उसी ने जन्म देकर के पाला पोसा करके अपने हवाले करते हैं तो उसका यह अदा यह नहीं कि उसका अनादर करें माता पिता ही भगवान होते हैं और माता पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म होता है और कर्म जैसे कर्म करोगे वैसा ही तो आपको फल मिलेगा माता पिता से बड़ा और कोई धरती पर धरती पर नहीं है। 

इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि आप सभी अपने माता-पिता और सास ससुर की सेवा अवश्य करें क्योंकि माता-पिता की सेवा करने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं 

मंगलवार, अक्टूबर 22

हम जितना सोचते हैं, उतना अगर काम करने लग जाए तो ...

 आज का सुविचार

आज के टाइम में सब लोग सपने बहुत देखते हैं लेकिन उन सपनों को प्राप्त करने के लिए कार्य कोई नहीं करना चाहता हालांकि सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है क्योंकि सपने देखेंगे तभी हम उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ लोग सपने देखे तो हैं लेकिन प्राप्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं करते चाहे उन्हें कोई कितनी बार भी समझ ले जो आपके अपने होंगे वह आपको एक - दो बार तो जरुर समझाएंगे फिर उनको भी लगने लगेगा कि शायद आप कुछ करना नहीं चाहते तो वह भी थक हार कर यह प्रयास करना छोड़ देते हैं।

  सोचना इस दुनिया का सबसे फालतू काम है, क्योंकि यह बैठे -ठाले ही हमें दु:खी उदास अकर्मण्य बना जाता है! जब भी आप देखें कि आप कुछ सोचने जा रहे हैं, कोई काम करने लग जाए ! जो काम आप करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी याद रखें कि कर्म ही धर्म है! अपने धर्म का पालन करें, सोचने से बचे और कर्मठ बने ! आनंद और सफलताएं आप पर चारों दिशाओं से बरसने लगेगी। 

शनिवार, सितंबर 28

हमारा ध्यान ही हमारी दिशा को निश्चित करता है

आज का अनमोल विचार और दिल की बात... 

हमारा ध्यान ही हमारी दिशा को निश्चित करता है। पीछे देखकर आगे की ओर जाने की कोशिश करना नामुमकिन है। ठीक इसी प्रकार हार के बारे में सोचकर जीतने (सफलता) की कोशिश करना नामुमकिन है। इसलिए हम सबको सिर्फ और सिर्फ हमारे टारगेट की तरफ फोकस करने की जरूरत है अगर हम अपने उद्देश्य को एक सही दिशा देंगे और इस दिशा में देखने का प्रयास करेंगे चलने का प्रयास करेंगे तो हमें जीवन में सफलता बहुत जल्दी मिल सकती।


सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह राजपुरोहित SM सीरीज 4

गुरुवार, मार्च 7

सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है

आपका कार्य हो, आपका इरादा मजबूत हो, और आप किसी भी हालत में हार नहीं मानते।"


सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है
"निरंतरता"। निरंतरता का मतलब है कि हम अपने लक्ष्यों की ओर प्रत्येक दिन प्रगति करते रहें, चाहे हालात कुछ भी हों। इसके साथ हमें धैर्य, संघर्षशीलता, और संजीवनी शक्ति का सहारा लेना भी महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, संवेदनशीलता, सहयोग और संवाद में उत्तरदायित्व भी सफलता के महत्वपूर्ण घटक हो सकते हैं। समर्पण और अवसरों को सही समय पर पहचानना।

गुरुवार, दिसंबर 15

स्माइल प्लीज - स्माइल प्लीज 🤗

1, इंसान रोता हुआ भले ही पैदा हो, पर जीवन की धन्यता इसी में हैं कि वह हँसता हुआ धरती से जाए। हम हँसे और दुनिया रोए, यह कबीर की वाणी हैं। हम रोएँ और दुनिया हँसे यह जीते-जी मरने के समान हैं।
---------
2, दिन मे कम-से-कम तीन बार खुलकर हँसिए। दिन में दस बार उन्मुक्त हँसी हँसने वाले जिंदगी में कभी डिप्रेशन और हार्ट-अटैक के शिकार नहीं हो सकते। 

---------
3, एक मिनट तक खुलकर हँसने से दिमाग की हर कोशिका का व्यायाम हो जाता हैं, वाणी में मिठास घुल जाती हैं और व्यवहार में मोहब्बत।

---------
4, बिना किसी वजह के हँसना साहस का काम हैं, जबकि बिना वजह के रोना बेवकूफी का। अगर आप क्रोध, चिंता या तनाव से परेशान हैं तो हँसना शुरू कीजिए। प्रकाश जितना बटोरेंगे अंधेरा उतना ही दूर होता जाएगा।

---------
5, क्रोध, चिंता और ईष्र्या हमारी नैसर्गिक हँसी के शत्रु हैं। हर विपरीत बात को धैर्य और सहजता से लीजिए। शत्रुघ्न होकर ही आप सफलता की इबारत लिख सकते हैं।

---------

साभार- संबोधि टाइम्स, 
गुरु महाराज को Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें 

  आप भी हमारे सहयोगी बने!
सवाई सिंह राजपुरोहित (आगरा)
मीडिया प्रभारी 
सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.in

सोमवार, दिसंबर 12

रिटेल कर्मचारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..सवाई सिंह राजपुरोहित

सर्वप्रथम तो मेरे साथ काम करने वाले सभी कर्मचारियों, सहयोगियों और सीनियर और सभी पाठकों को रिटेल कर्मचारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और हम आपके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना करते हैं। 

आज इस अवसर पर आज मेरे रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर आगरा में भी स्टाफ के लिए सेलिब्रेशन रखा गया था। जो वाकई में अद्भुत था जहां स्टाफ ने एक दूसरे का परिचय दिया एक स्टाफ किसी के साथ कितना और उनके फैमिली मेंबर्स को कितना जानता है यह आज हमें मालूम चला और अपने अनुभवों को शेयर किया। स्टोर मैनेजर श्रीमान मनीष कक्कड़ द्वारा सभी कर्मचारियों को धन्यवाद लेटर दिया गया। इस मौके पर स्टोर मैनेजर श्री रचित सर व डिपार्टमेंट मैनेजर अंशुल शर्मा जी आदि सीनियर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ फोटोग्राफ में शेयर कर रहा हूंl

रिटेल कर्मचारी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

आज भारत भर में रिटेल कर्मचारी दिवस मनाया जा रहा है जिसे हर साल 12 दिसंबर को खुदरा कर्मचारी दिवस (Retail employee Day) (आरईडी) के रूप में मनाया जाता है, ताकि खुदरा कर्मचारियों को ध्यान में किया जा सके और उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद/ आभार प्रकट किया जा सके। इस पहल को (भारत के रिटेलर्स और रिटेल एसोसिएट्स के लिए ट्रस्ट) द्वारा समझाया गया है और भारत में आरए (रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा समर्थित है।

यह देश भर में खुदरा सहयोगियों के प्रयासों को पहचानने के लिए नियोक्ताओं के साथ-साथ ग्राहकों को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। इस दिन का उद्देश्य अपनी नौकरियों और जीवन के लिए जागरूकता और सहानुभूति पैदा करना और ग्राहक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वर्ष 2011 में इसकी स्थापना के बाद से, पूरे भारत में 300 से अधिक खुदरा विक्रेताओं और 70 शॉपिंग सेंटर अपने कर्मचारियों को इस दिन के लिए धन्यवाद करने के लिए इकट्ठे हुए हैं। दो लाख से अधिक लोगों ने इसे मनाया, इस पहल से TRRAIN ने जबरदस्त सफलता देखी है। आज भारतवर्ष में बहुत खुदरा विक्रेता और शॉपिंग सेंटर खुल गए हैं जहां करोड़ों की तादाद में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अगर मैं बात करूं सिर्फ रिलायंस रिटेल की तो लगभग 200000 से अधिक कर्मचारी वर्तमान में कार्य कर रहे हैं यह एक बड़ी उपलब्धि है हमारी कंपनी की और भारतीय रिटेल में सबसे बड़ा रिटेल सेक्टर में रिलायंस को जाना जाता है।

भारत के केंद्रीय और राज्य सरकारों के मंत्रालयों से प्राप्त मान्यता के साथ खुदरा कर्मचारी दिवस के आसपास चर्चा नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। 

चलते चलते आज के दिन को समर्पित कुछ अनमोल विचार

 बहादुर बनो।  जोखिम लें। 

अनुभव की जगह कोई नहीं ले सकता।

लेखक - पाउलो कोएल्हो, 


आप एक खुदरा स्टोर में जाते हैं, चाहे वह कुछ भी हो, और अगर मनोरंजन और उत्साह और बिजली की भावना है, तो आप वहां रहना चाहते हैं।

 — हॉवर्ड शुल्त्स, सीईओ, स्टारबक्स
लोग हमेशा खरीदारी करने जा रहे हैं। हमारा बहुत सारा प्रयास बस यही होता है कि 'हम खुदरा अनुभव को बेहतरीन कैसे बनाएं?

 - फिलिप ग्रीन, अध्यक्ष, अर्काडिया समूह


SM series 3 By :- Sawai Singh Rajpurohit 

(Employee in Reliance Retail ) 9286464911

 Popular Article

मेरा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं


शुक्रवार, दिसंबर 9

रिश्तो को हमेशा सच के साथ निभाने की कोशिश कीजिए

लोग कहते हैं रिश्ता नशा बन जाता है कुछ लोग कहते हैं कि रिश्ते सजा बन जाते हैं लेकिन अगर हर रिश्ते दिल से निभाया जाए तो वही रिश्ते जिन्दगी जीने की वजह बन जाते हैं जुनून होना चाहिए वैसे रिश्ता बनाने के बाद आप उसमें कमी ढुंढना शुरु करेंगे तो रिश्ता ज्यादा दिन तक कभी किसी भी कीमत पर नहीं रहे सकता तो रिश्ता बनाने से पहले कमी ढुंढना चाहिए बाद में नहीं वरना बना बनाया रिश्ता खत्म हो जाएगा बातों को समझने की कोशिश करिए । 

 कई बार मैं मानता हूं कि रिश्ते में कमियां ढूंढना हमारी मजबूरियां हो जाती है जब सामने वाला हमारे सामने झूठ बोलकर या धोखा देकर वह सब कुछ कर रहा होता है जो हम नहीं चाहते ऐसे लोगों से रिश्ता तोड़ लेना ही सबसे अच्छा मानता हूं मैं क्योंकि ऐसे रिश्ते को हम जितना समय निभाएंगे वहां हम सब अपना समय नष्ट करेंगे और कुछ नहीं क्योंकि ऐसे रिश्ते की कोई सीमा नहीं है और ना ऐसे रिश्ते आगे चल पाते हैं क्योंकि जहां झूठ का सहारा लेना पड़े वह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता अगर आपको कोई काम करना भी है तो सच बोल कर भी तो उस काम को किया जा सकता है ना सामने वाले को अगर पसंद होगा तो वह आपको परमिशन देगा नहीं है तो फिर आप उसके साथ रिश्ता निभाई है ना कई बार हम अच्छे रिश्ते सिर्फ इन्हीं कारणों से खो देते हैं हालांकि फिर हमें इतने अच्छे रिश्ते नहीं बनाने की मौके मिलते हैं ना कभी मिल पाते हैं हमें सिर्फ अफसोस होता है कि काश मैं उस समय उनको सच बता देती यह बताना चाहिए था लेकिन यह सिर्फ अफसोस ही रह जाता है क्योंकि तब तक हमारा रिश्ता उन लोगों के साथ बिल्कुल खत्म हो चुका होता है और वह भी उस रिश्ते को भूल चुके होते हैं कारण बिल्कुल साफ है क्योंकि हमने उस रिश्ते को आगे तक चलाने के लिए सिर्फ झूठ और धोखे का सहारा लिया है और ऐसे रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल सकते जिस तो मैं हमेशा विश्वास का बहुत बड़ा योगदान होता है भरोसा बनाना बहुत आसान है लेकिन भरोसा आगे तक रखना यह हम पर निर्भर करता है। इसीलिए सिर्फ इतना ही कहूंगा कि हमेशा सच बोलकर रिश्तो को आगे बढ़ाएं बेशक वह रिश्ते आपके ज्यादा टाइम ना भी चले लेकिन उन रिश्तो में हमेशा विश्वास रहेगा लोगों को यादगार रहेगा। सामने वाले को भी अच्छा लगेगा कि कम से कम सच तो बोला था क्योंकि सच एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है फिर हमारे रिश्ते बिगड़ने लग जाते हैं इसीलिए शुरुआत ही सच के साथ करो।

संसार का कोई भी सम्बन्ध/ रिश्ता जो गुणों, आदर्शों और व्यक्तित्व को अनन्य प्राथमिकता देने के स्थान पर धन, सामाजिक स्थिति, बुद्धिमत्ता, शारीरिक आकर्षण और सौंदर्य और वासना को प्राथमिकता देकर स्थापित किया गया हो। आपको कभी भी व्यक्तित्व और आदर्शों की ऊंचाइयों पर नहीं ले जा सकता है।

चलते चलते आज का अनमोल विचार

संबंध को जोड़ना एक कला है लेकिन संबंधों को निभाना एक साधना है जिंदगी में हमें कितने सही और कितने गलत हैं 

यह सिर्फ दो ही शख्स जानते हैं एक हमारी अंतरात्मा दूसरा परमपिता परमेश्वर.

शुक्रिया मैसेज पढ़ने के लिए धन्यवाद मिलता हूं फिर एक नई पोस्ट के साथ आपका सवाई सिंह ( एस.एम सीरीज 3)

बुधवार, दिसंबर 7

लोग सिर्फ अपने किरदार से पहचाने जाते हैं।

हमारे जीवन में ऐसे कई अवसर आते हैं जिसमें कुछ अपने हमें मिलते हैं और कुछ पराए भी मिलते हैं लेकिन सब कुछ लोग अपने किरदार की वजह से ही पहचाने जाते हैं यानी कि उनका व्यवहार जितना निर्मल होगा और उनका चरित्र जितना अच्छा होगा वह व्यक्ति इतना याद किया जाएगा।

 सब कुछ हम पर निर्भर है कि हम क्या पहचान छोड़ना चाहते हैं लोगों के दिलों में कई बार एक छोटे से लाभ के लिए लोग अपना ईमान धर्म सब कुछ बेच देते हैं सिर्फ एक छोटे से लाभ के लिए धोखा तक दे जाते हैं लोगों को ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि ऊपर वाला तो सब देख रहा होता है ना और उसके हिसाब किताब में कहीं गड़बड़ी नहीं होगी। आपके अपने कर्मों की सजा इसी युग में भुगतनी होगी नहीं तो अगले जन्म में भुगतनी होगी लेकिन भुगतनी जरूर पड़ेगी अपने कर्मों की सजा तो अपने कर्मों को थोड़ा अच्छा कीजिए । क्योंकि हम सब अपने कर्मों से ही पहचाने जाएंगे अपने अच्छे किरदार को निभाने का प्रयास कीजिए ताकि जाने के बाद भी लोग हमें याद करें ।
आज के लिए इतना ही मिलते हैं। किसी नई पोस्ट के साथ...
आप भी हमारे सहयोगी बने! एसएम सीरीज 3 से
सवाई सिंह राजपुरोहित (आगरा)
{ मीडिया प्रभारी}
सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.in

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )