सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Facebook लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Facebook लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अप्रैल 15

जब आप अपना दिन शुरू करते हैं. अपनी जेब में 3 शब्द रखें..

 जब आप अपना दिन शुरू करते हैं.. अपनी जेब में 3 शब्द रखें..

कोशिश, सच ,विश्वास...

कोशिश- बेहतर भविष्य के लिए,

सच - अपने काम के साथ,

विश्वास- भगवान में रखो

तो सफलता आपके कदमों में होगी! 

Green Man Narpat Singh Rajpurohit with Daksh

ग्रीन मैन नरपत सिंह राजपुरोहित 20 अप्रैल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाले हैं आपने साईकिल पर जम्मू-कश्मीर से यात्रा प्रारंभ की थी 2019 से जोकि जयपुर में समाप्त होने वाली है 20 अप्रैल को इस दौरान साइकल से आपने 25 राज्य 4 केंद्र शासित राज्य में अपनी साईकिल यात्रा की है जो कि दुनिया की सबसे ज्यादा साइकिलिंग चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले हैं।


कुछ विशेष जानकारी नरपत सिंह राजपुरोहित के बारे में...
● अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं नरपत सिंह राजपुरोहित ।
● एक पैर में 38 टांके होने के बावजूद दिखाई हिम्मत।
● 31 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी का लक्ष्य रखा है।
इस यात्रा के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना 18202.24 किलोमीटर पर गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।


 अभी हाल ही में उनकी साईकिल यात्रा आगरा पहुंची जहां पर टीम सुगना फाउंडेशन द्वारा उनका स्वागत किया गया ओर हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 
 एक छोटी से अपील आप सभी के लिए जो लोग जयपुर में निवास करते हैं पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित पर्यावरण संरक्षण की विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा का समापन 20 अप्रैल 2022 को अमर जवान ज्योति पर जयपुर में समाप्त हो रही है आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पर्यावरण प्रेमी का स्वागत करें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया।

शुक्रवार, मई 24

PM नरेंद्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

                      ✌🇮🇳बधाई हो !!🇮🇳✌

भारत के यशस्वी, तेजस्वी ,ओजस्वी 21वीं सदी के महानायक, दुनिया में भारत के नाम का डंका बजाने वाले, भारत का नाम रोशन करने वाले प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी को पुनः एक बार दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं, समस्त भारतीय मतदाताओं व  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं (पदाधिकारियों) और जनता जनार्दन का आभार व धन्यवाद  कि आपने राष्ट्र हित और देश हित के लिए अच्छा व सराहनीय फैसला लिया ये हम सब आम नागरिकों की मेहनत का फल है और हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आने वाले 5 साल में भारत का हर क्षेत्र में चहूमुखी सर्वांगीण विकास हो और हिंदुस्तान एक सबल, सर्वसमर्थ, सर्वोच्च, अखंड व  संप्रभु विकसित देश बने जो कुछ भी छोटी-मोटी इस मोदी जी कार्यकाल में त्रुटि रही है उसकी पूर्ण रूप से पूर्ति होगी। 


                             - :शुभेच्छु:-
सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां परिवार और राजपुरोहित समाज इण्डिया टीम

गुरुवार, मई 9

आज का सुविचार.....

                      ☝🏻आज का सुविचार☝🏻
   🚩व्यक्ति के रूप में जीवन का प्रयोजन खोजने निकलेंगे, तो हम अंततः पाएंगे कि निर्बाध आनंद तक पहुंचने के लिए हमें निजी खुशियों से ऊपर उठना पड़ता है! जब तक हम सिर्फ अपनी खुशी के लिए जिएंगे, हमें दुख पहुंचना तय हैं!लेकिन गहरे आनंद को पाने की पहली शर्त ही है कि आप दूसरों की खुशी की ज्यादा चिंता करेंगे!
      मनुष्य योनि में जन्म लेने का प्रयोजन ही यह है कि हम इसे हर मायने में और श्रेष्ठ बनाएं ज्यादा से ज्यादा दूसरों के काम आए!🚩
💐वंदेमातरम जयगुरुदेव 💐
आपका दिन मंगलमय हो!
🙏 मोहब्बत सिंह राजपुरोहित🙏

जिंदगी में एक चीज हमेशा याद रखना अच्छे ख्वाबों के साथ सोना और नई उम्मीदों के साथ उठना

रविवार, मार्च 17

पूरी दुनिया की सबसे' 'खूबसूरत' जोड़ी कोनसी है..?

पूरी दुनिया की सबसे' 'खूबसूरत' जोड़ी कोनसी है..?
         'मुस्कुराहट और आंसू'


             इन दोनों का एक साथ मिलना
                           मुश्किल है

    लेकिन जब ये दोनों मिलते है वो पल
          सबसे खूबसूरत होता है.

शुक्रवार, फ़रवरी 15

सूक्तियां और अनमोल विचार पार्ट 3

जीवन में कोई चीज़ इतनी हानिकारक और ख़तरनाक नहीं जितना डाँवाँडोल स्थिति में रहना। - सुभाषचंद्र बोस

विवेक जीवन का नमक है और कल्पना उसकी मिठास। एक जीवन को सुरक्षित रखता है और दूसरा उसे मधुर बनाता है। - अज्ञात

जिस प्रकार थोड़ी-सी वायु से आग भड़क उठती है, उसी प्रकार थोड़ी-सी मेहनत से किस्मत चमक उठती है।- अज्ञात

अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं।- जवाहरलाल नेहरू

सच्चाई से जिसका मन भरा है, वह विद्वान न होने पर भी बहुत देश सेवा कर सकता है।- पं. मोतीलाल नेहरू

स्वतंत्र वही हो सकता है जो अपना काम अपने आप कर लेता है।– विनोबा

जिस तरह रंग सादगी को निखार देते हैं उसी तरह सादगी भी रंगों को निखार देती है। सहयोग सफलता का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। - मुक्ता

दुख और वेदना के अथाह सागर वाले इस संसार में प्रेम की अत्यधिक आवश्यकता है। - डॉ. रामकुमार वर्मा

डूबते को तारना ही अच्छे इंसान का कर्तव्य होता है।- अज्ञात

सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को समझकर उनका सुधार कर सकता हो। - अज्ञात

अनुभव-प्राप्ति के लिए काफ़ी मूल्य चुकाना पड़ सकता है पर उससे जो शिक्षा मिलती है वह और कहीं नहीं मिलती।- अज्ञात 

गुरुवार, फ़रवरी 14

Shukriya aur Anmol vichar part 2

अधिक हर्ष और अधिक उन्नति के बाद ही अधिक दुख और पतन की बारी आती है।-जयशंकर प्रसाद

अध्यापक राष्ट्र की संस्कृति के चतुर माली होते हैं। वे संस्कारों की जड़ों में खाद देते हैं और अपने श्रम से उन्हें सींच-सींच कर महाप्राण शक्तियाँ बनाते हैं।- महर्षि अरविंद

जंज़ीरें, जंज़ीरें ही हैं, चाहे वे लोहे की हों या सोने की, वे समान रूप से तुम्हें गुलाम बनाती हैं।- स्वामी रामतीर्थ

जैसे अंधे के लिए जगत अंधकारमय है और आँखों वाले के लिए प्रकाशमय है वैसे ही अज्ञानी के लिए जगत दुखदायक है और ज्ञानी के लिए आनंदमय।- संपूर्णानंद

नम्रता और मीठे वचन ही मनुष्य के आभूषण होते हैं। शेष सब नाममात्र के भूषण हैं। - संत तिरुवल्लुर
वही उन्नति करता है जो स्वयं अपने को उपदेश देता है।- स्वामी रामतीर्थ

अपने विषय में कुछ कहना प्राय: बहुत कठिन हो जाता है क्यों कि अपने दोष देखना आपको अप्रिय लगता है और उनको अनदेखा करना औरों को।- महादेवी वर्मा

करुणा में शीतल अग्नि होती है जो क्रूर से क्रूर व्यक्ति का हृदय भी आर्द्र कर देती है।- सुदर्शन

हताश न होना ही सफलता का मूल है और यही परम सुख है।- वाल्मीकि

मित्रों का उपहास करना उनके पावन प्रेम को खंडित करना है।- राम प्रताप त्रिपाठी

मुस्कान थके हुए के लिए विश्राम है, उदास के लिए दिन का प्रकाश है तथा कष्ट के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है। - अज्ञात

वाणी चाँदी है, मौन सोना है, वाणी पार्थिव है पर मौन दिव्य।– कहावत

धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रगल्भता (साहस, योग्यता व दृढ़ निश्चय) से बढ़ता है, चतुराई से फलता फूलता है और संयम से सुरक्षित होता है। - विदुर

दूसरों पर किए गए व्यंग्य पर हम हँसते हैं पर अपने ऊपर किए गए व्यंग्य पर रोना तक भूल जाते हैं।- रामचंद्र शुक्ल

सत्याग्रह बलप्रयोग के विपरीत होता है। हिंसा के संपूर्ण त्याग में ही सत्याग्रह की कल्पना की गई है।- महात्मा गांधी

मुठ्ठी भर संकल्पवान लोग जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं।- महात्मा गांधी

जीवन का महत्व तभी है जब वह किसी महान ध्येय के लिए समर्पित हो। यह समर्पण ज्ञान और न्याययुक्त हो।- इंदिरा गांधी

तलवार ही सब कुछ है, उसके बिना न मनुष्य अपनी रक्षा कर सकता है और न निर्बल की।- गुरु गोविंद सिंह

जय उसी की होती है जो अपने को संकट में डालकर कार्य संपन्न करते हैं। जय कायरों की कभी नहीं होती।- जवाहरलाल नेहरू

कवि और चित्रकार में भेद है। कवि अपने स्वर में और चित्रकार अपनी रेखा में जीवन के तत्व और सौंदर्य का रंग भरता है।-डॉ. रामकुमार वर्मा

मनुष्य क्रोध को प्रेम से, पाप को सदाचार से लोभ को दान से और झूठ को सत्य से जीत सकता है।- गौतम बुद्ध

स्वतंत्रता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है! - लोकमान्य तिलक

सच्चे साहित्य का निर्माण एकांत चिंतन और एकांत साधना में होता है।- अनंत गोपाल शेवडे

कुटिल लोगों के प्रति सरल व्यवहार अच्छी नीति नहीं।- श्री हर्ष
अनुभव, ज्ञान उन्मेष और वयस् मनुष्य के विचारों को बदलते हैं।- हरिऔध

जो अपने ऊपर विजय प्राप्त करता है वही सबसे बड़ा विजयी हैं।- गौतम बुद्ध

अधिक अनुभव, अधिक सहनशीलता और अधिक अध्ययन यही विद्वत्ता के तीन महास्तंभ हैं।- अज्ञात

जो दीपक को अपने पीछे रखते हैं वे अपने मार्ग में अपनी ही छाया डालते हैं।- रवींद्र

जहाँ प्रकाश रहता है वहाँ अंधकार कभी नहीं रह सकता।- माघ्र

मनुष्य का जीवन एक महानदी की भाँति है जो अपने बहाव द्वारा नवीन दिशाओं में राह बना लेती है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

प्रत्येक बालक यह संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्यों से निराश नहीं हुआ है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

कविता का बाना पहन कर सत्य और भी चमक उठता है।- अज्ञात
हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम सुख है। उत्साह मनुष्य को कर्मो में प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनता है।- वाल्मीकि

अनुराग, यौवन, रूप या धन से उत्पन्न नहीं होता। अनुराग, अनुराग से उत्पन्न होता है।- प्रेमचंद

फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा है। - तुलसीदास

प्रकृति, समय और धैर्य ये तीन हर दर्द की दवा हैं।- अज्ञात
कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं। जो साहस के साथ उनका सामना करते हैं, वे विजयी होते हैं। - लोकमान्य तिलक

कविता गाकर रिझाने के लिए नहीं समझ कर खो जाने के लिए है।- रामधारी सिंह दिनकर

विद्वत्ता अच्छे दिनों में आभूषण, विपत्ति में सहायक और बुढ़ापे में संचित धन है।– हितोपदेश

जैसे जल द्वारा अग्नि को शांत किया जाता है वैसे ही ज्ञान के द्वारा मन को शांत रखना चाहिए।– वेदव्यास

पुष्प की सुगंध वायु के विपरीत कभी नहीं जाती लेकिन मानव के सदगुण की महक सब ओर फैल जाती है।- गौतम बुद्ध
कलाकार प्रकृति का प्रेमी है अत: वह उसका दास भी है और स्वामी भी।- रवींद्रनाथ ठाकुर

रंग में वह जादू है जो रंगने वाले, भीगने वाले और देखने वाले तीनों के मन को विभोर कर देता है।- मुक्ता
जो भारी कोलाहल में भी संगीत को सुन सकता है, वह महान उपलब्धि को प्राप्त करता है।- डॉ. विक्रम साराभाई
मनुष्य जितना ज्ञान में घुल गया हो उतना ही कर्म के रंग में रंग जाता है। - विनोबा

लगन और योग्यता एक साथ मिलें तो निश्चय ही एक अद्वितीय रचना का जन्म होता है।- मुक्ता


बिना कारण कलह कर बैठना मूर्ख का लक्षण हैं। इसलिए बुद्धिमत्ता इसी में है कि अपनी हानि सह ले लेकिन विवाद न करें।- हितोपदेश

मुस्कान पाने वाला मालामाल हो जाता है पर देने वाला दरिद्र नहीं होता।- अज्ञात

आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है और उद्यम सबसे बड़ा मित्र, जिसके साथ रहने वाला कभी दुखी नहीं होता।- भर्तृहरि

क्रोध ऐसी आँधी है जो विवेक को नष्ट कर देती है।- अज्ञात

चंद्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है परंतु अपना कलंक अपने ही पास रखता है।- रवींद्र

आपत्तियाँ मनुष्यता की कसौटी हैं। इन पर खरा उतरे बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता।- पं. रामप्रताप त्रिपाठी

मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता।- चाणक्य

जल में मीन का मौन है, पृथ्वी पर पशुओं का कोलाहल और आकाश में पंछियों का संगीत पर मनुष्य में जल का मौन पृथ्वी का कोलाहल और आकाश का संगीत सबकुछ है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

कविता वह सुरंग है जिसमें से गुज़र कर मनुष्य एक विश्व को छोड़ कर दूसरे विश्व में प्रवेश करता है।- रामधारी सिंह दिनकर

चरित्रहीन शिक्षा, मानवता विहीन विज्ञान और नैतिकता विहीन व्यापार ख़तरनाक होते हैं। - साई बाबा

भाग्य के भरोसे बैठे रहने पर भाग्य सोया रहता है पर हिम्मत बाँध कर खड़े होने पर भाग्य भी उठ खड़ा होता है। - अज्ञात

ग़रीबों के समान विनम्र अमीर और अमीरों के समान उदार ग़रीब ईश्वर के प्रिय पात्र होते हैं। - सादी

जिस प्रकार मैले दर्पण में सूरज का प्रतिबिंब नहीं पड़ता उसी प्रकार मलिन अंत:करण में ईश्वर के प्रकाश का प्रतिबिंब नहीं पड़ सकता। - रामकृष्ण परमहंस

मिलने पर मित्र का आदर करो, पीठ पीछे प्रशंसा करो और आवश्यकता के समय उसकी मदद करो। - अज्ञात

जैसे छोटा-सा तिनका हवा का रुख बताता है वैसे ही मामूली घटनाएँ मनुष्य के हृदय की वृत्ति को बताती हैं। - महात्मा गांधी

साँप के दाँत में विष रहता है, मक्खी के सिर में और बिच्छू की पूँछ में किंतु दुर्जन के पूरे शरीर में विष रहता है।- कबीर

देश-प्रेम के दो शब्दों के सामंजस्य में वशीकरण मंत्र है, जादू का सम्मिश्रण है। यह वह कसौटी है जिसपर देश भक्तों की परख होती है।- बलभद्र प्रसाद गुप्त 'रसिक'

सर्वसाधारण जनता की उपेक्षा एक बड़ा राष्ट्रीय अपराध है।- स्वामी विवेकानंद

दरिद्र व्यक्ति कुछ वस्तुएँ चाहता है, विलासी बहुत-सी और लालची सभी वस्तुएँ चाहता है।- अज्ञात

भय से ही दुःख आते हैं, भय से ही मृत्यु होती है और भय से ही बुराइयाँ उत्पन्न होती हैं। - विवेकानंद

निराशा के समान दूसरा पाप नहीं। आशा सर्वोत्कृष्ट प्रकाश है तो निराशा घोर अंधकार है।- रश्मिमाला

विश्वास हृदय की वह कलम है जो स्वर्गीय वस्तुओं को चित्रित करती है।- अज्ञात

नाव जल में रहे लेकिन जल नाव में नहीं रहना चाहिए, इसी प्रकार साधक जग में रहे लेकिन जग साधक के मन में नहीं रहना चाहिए।- रामकृष्ण परमहंस

ख़ातिरदारी जैसी चीज़ में मिठास ज़रूर है, पर उसका ढकोसला करने में न तो मिठास है और न स्वाद।– शरतचंद्र

वे ही विजयी हो सकते हैं जिनमें विश्वास है कि वे विजयी होंगे।- अज्ञात

जीवन की जड़ संयम की भूमि में जितनी गहरी जमती है और सदाचार का जितना जल दिया जाता है उतना ही जीवन हरा भरा होता है और उसमें ज्ञान का मधुर फल लगता है।- दीनानाथ दिनेश

जहाँ मूर्ख नहीं पूजे जाते, जहाँ अन्न की सुरक्षा की जाती है और जहाँ परिवार में कलह नहीं होती, वहाँ लक्ष्मी निवास करती है।- अथर्ववेद

उड़ने की अपेक्षा जब हम झुकते हैं तब विवेक के अधिक निकट होते हैं।- अज्ञात

जिसने अकेले रह कर अकेलेपन को जीता उसने सबकुछ जीता। - अज्ञात

अच्छी योजना बनाना बुद्धिमानी का काम है पर उसको ठीक से पूरा करना धैर्य और परिश्रम का।- कहावत

जो पुरुषार्थ नहीं करते उन्हें धन, मित्र, ऐश्वर्य, सुख, स्वास्थ्य, शांति और संतोष प्राप्त नहीं होते।- वेदव्यास

नियम के बिना और अभिमान के साथ किया गया तप व्यर्थ ही होता है।- वेदव्यास

जैसे सूर्योदय के होते ही अंधकार दूर हो जाता है वैसे ही मन की प्रसन्नता से सारी बाधाएँ शांत हो जाती हैं।- अमृतलाल नागर

जैसे उल्लू को सूर्य नहीं दिखाई देता वैसे ही दुष्ट को सौजन्य दिखाई नहीं देता।- स्वामी भजनानंद

लोहा गरम भले ही हो जाए पर हथौड़ा तो ठंडा रह कर ही काम कर सकता है।- सरदार पटेल

एकता का किला सबसे सुदृढ़ होता है। उसके भीतर रह कर कोई भी प्राणी असुरक्षा अनुभव नहीं करता।– अज्ञात

सौभाग्य वीर से डरता है और कायर को डराता है।- अज्ञात

प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है। - हरिऔध

प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, पत्ते-पत्ते में शिक्षापूर्ण पाठ हैं, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है। - हरिऔध

जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है वह शक्तिमान हो कर भी कायर है और पंडित होकर भी मूर्ख है।- राम प्रताप त्रिपाठी

मन एक भीरु शत्रु है जो सदैव पीठ के पीछे से वार करता है।– प्रेमचंद

असत्य फूस के ढेर की तरह है। सत्य की एक चिनगारी भी उसे भस्म कर देती है। - हरिभाऊ उपाध्याय

समय परिवर्तन का धन है। परंतु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं।- रवींद्रनाथ ठाकुर

संतोष का वृक्ष कड़वा है लेकिन इस पर लगने वाला फल मीठा होता है।- स्वामी शिवानंद

विचारकों को जो चीज़ आज स्पष्ट दीखती है दुनिया उस पर कल अमल करती है। - विनोबा

विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं।– रवींद्र

हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है।- गौतम बुद्ध

जबतक भारत का राजकाज अपनी भाषा में नहीं चलेगा तबतक हम यह नहीं कह सकते कि देश में स्वराज है।- मोरारजी देसाई

रविवार, फ़रवरी 10

नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती,

       आज का अनमोल विचार

नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती,
 मौत तो तब होती है जब उसे तैरना नहीं आता,
  ठीक उसी तरह परिस्थितियाँ कभी भी
      हमारे लिए समस्या नहीं बनती,
            समस्या तो तब बनती है
जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता !!

सोमवार, जनवरी 27

बड़े काम के कोड है और दुसरो को भी बताये !

बड़े काम के कोड है इसलिए शेयर करे और दुसरो को भी बताये !

क,ख,ग क्या कहता है जरा गौर करें...

क - क्लेश मत करो

ख- खराब मत करो

ग- गर्व ना करो

घ- घमण्ड मत करो

च- चिँता मत करो

छ- छल-कपट मत करो

ज- जवाबदारी निभाओ

झ- झूठ मत बोलो

ट- टिप्पणी मत करो

ठ- ठगो मत 

ड- डरपोक मत बनो

ढ- ढोंग ना करो

त- तैश मे मत रहो 

थ- थको मत

द- दिलदार बनो

ध- धोखा मत करो

न- नम्र बनो

प- पाप मत करो

फ- फालतू काम मत करो

ब- बिगाङ मत करो

भ- भावुक बनो

म- मधुर बनो

य- यशश्वी बनो

र- रोओ मत

ल- लोभ मत करो

व- वैर मत करो

श- शत्रुता मत करो

ष- षटकोण की तरह स्थिर रहो

स- सच बोलो

ह- हँसमुख रहो

क्ष- क्षमा करो

त्र- त्रास मत करो

ज्ञ- ज्ञानी बनो !!

गुरुवार, दिसंबर 12

"संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता" में श्री किशोर सिंह बनने प्रथम विजेता

  प्रिय मित्रो,
मुझे बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि "संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता" में श्री किशोर सिंह राजपुरोहित बनने प्रथम विजेता इस प्रतियोगिता में सभी फेसबूक यूज़र ने हिस्सा लिया था इस प्रतियोगिता का आयोजन "सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया" ने किया था 
संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का आयोजन 12/12/2012 को फेसबुक पर शुरू किया गया था है

 संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता अंतिम सवाल पूछा गया था    
Q75 :- परम पूजीय ब्रह्मचारी श्री ध्यानारामजी महाराज वेदांताचार्य जी की प्राथमिक शिक्षा कौनसे विघालय मेँ हुई थी ?
सही उतर :- राजकिय प्राथमिक विधालय सेखासर

विशेष जानकारी परम पुज्य ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम जी के विषय में श्री नरपत सिंह राजपुरोहित ने दी है
परम पुज्य ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम जी का पेतृक गांव जोधपुर जिले की फलोदी तहसील से १२ कि.मी. दुर बावडी कल्ला (सेवड राजपुरोहितान) है !! वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी का जन्म बावडी कल्ला से दस कि. मी. दूर ढाणियां (पुरोहितों की ढाणी ) में हुआ था ! गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी ने अपनी.प्राथमिक शिक्षा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखासर से ग्रहण की थी !!

संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का सवाल 75 के प्रथम विजेता रहे श्री दिनेश राजपुरोहित सोढा (तिर्सिंगादी सोढा) https://www.facebook.com/Dineshraj.royal) को हमारी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभ कामनाएं... सुगना फाउंडेशन-मेघलासिया

ये प्रमाण पत्र आज क्या ?
11 दिसंबर 2013 को - 11-12-13 का अद्भुत योग बनने
जा रहा है। इस लिया ये प्रमाण पत्र आज दिया जाता है !

विशेष आभार:- 
 प्रतियोगिता के सहयोगी श्री परमेश्वर सिंह राजपुरोहित , श्री नरपत सिंह राजपुरोहित

शनिवार, जनवरी 12

आज स्वामी विवेकानन्द का 150 वां जन्मदिवस है

दोस्तों आज स्वामी विवेकानन्द का 150 वां जन्मदिवस है। 
उनका जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। उन्होनें पुरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाइ।
उन्होने कहा था-

① उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।
② जब मृत्यु निश्चत है तो सच्चे और ईमानदार उद्देश्य के लिए देह त्याग करना ही बेहतर है।
③ सत्य मेरा ईश्वर है, सनग्र जगत मेरा देश है।


④ मैं कायरता से घृणा करता हुँ।
⑤ संसार में स्वार्थशुन्य सहानुभूति विरल है।



⑥ मैं मन-कर्म-वचन से पवित्र, निस्वार्थ और निश्चल हो सकुं।
⑦ सांसारिक उन्नति के लिए मधूरभाषी होना कितना अच्छा होता है, यह मैं बखुबी जानता हूँ।


⑧ अच्छा काम बिना बाधा के संपन्न नहीं होता।
⑨ अनुभव ही एक मात्र शिक्षक है।
⑩ जो मैं नहीं हुँ, वह होने का नाटक मैंनें कभी नहीं किया।


रविवार, दिसंबर 9

संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता 12/12/12 से फेसबूक पर..शेयर जरुर करे.

प्रिय मित्रो,

मुझे बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का आयोजन 12/12/2012 को फेसबुक पर किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में सभी फेसबूक यूज़र हिस्सा ले सकते है! इस प्रतियोगिता का आयोजन आप राजपुरोहित हो ? तो ये पेज 'Like (लाइक) करो http://www.facebook.com/rajpurohitpage } इस पेज किया जाएगा और इस प्रतियोगिता का आयोजक ...सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया हैं तो आप सभी तैयार हो जाए. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल ज्ञान बढ़ना है आप सभी अपने विचार या सुझाव इस मेल आई डी sawaisinghraj007@gmail.com पर भेज (पोस्ट) कर सकते, आपका सहयोग नितांत रूप से आवश्यक है !

क्युकी ये तारीख है

 कुछ खास यह 100 साल में एक ही बार आएगीजी हां ये तारीख 12/12/12 है।

दिसंबर का माह बेहद खास है, इस माह में एक अद्भुत योग बन रहा है। 12 दिसंबर 12 तीन 12 एक साथ आ रहे हैं। इसके अलावा इसी दिन दिन में दो बार एक सेकंड के लिए छह 12 एक साथ आएंगे। 12 दिसंबर 12 को सुबह और रात में 12 बजकर 12 मिनट एवं 12 सेकंड यह अद्भुत योग बनेगा!


आप राजपुरोहित हो ? तो ये पेज 'Like (लाइक) करो इस पेज को अभी like करे अब इस पेज को हर कोई'Like (लाइक) कर सकता है http://www.facebook.com/rajpurohitpage } क्याकि पिछले काफी दिनों से इस पेज पर और सन्देश और ईमेल से मेरे पास बहुत से लोगो ने ये कहा की इस हम भी इस पेज को पसंद करते है एक टिप्‍पणि ये भी पढ़े श्री मनु राजपुरोहितजी ने कहा की :- "ज़रूरी नही के सिर्फ़ इस पेज को राजपुरोहित ही लाइक करे अगर श्री खेतेश्वर दाता को हर दिल पाना है तो हर वो इंसान लाइक करे चाहे वो राजपुरोहित हो या ना हो!".....धन्यवाद्! 

इस प्रतियोगिता के नियम / शर्तें हेतु विजित करे http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.in

प्रस्तुतकर्ता : -

 सवाई आगरा , आप मुझसे जुड़ सकते हैं :- 

www.fb.com/aajkaagrapage

बुधवार, नवंबर 14

दीपावली की शुभकामनाएँ

आदरणीय मित्रों 
स्वीकार हों दीपावली की शुभकामनाएँ
हैं छिपी इसमें सदभावनाएँ!
गणपति विघ्न मिटाएँ,
मान-बुद्धिधन सदा लुटाएँ!
सरस्वती ज्ञान का भंडार दें,
राशि बढ़े ऐसा वरदान दें,
लक्ष्मी करें धन की कृपा
दें, 
सभी की दरिद्रता मिटा, प्यार का दीप जलता रहे.....
नफरत का धुंआ छटता रहे। सदा मन मे दीवाली रहे,
पृथ्वी हरी-संपदा वाली रहे!

आपक़ो और आपक़े परिवार ज़ऩो क़ो दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाऎ और आपकी दीपावली मगंलमय हो ....
आपका
सवाई सिंह आगरा
(सदस्य)
सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर

सोमवार, अक्टूबर 15

आप को सपरिवार नवरात्री की ढेरों शुभकामनाएं...सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया


        ॐ शं शैलपुत्री देव्यै: नम: नवरात्री की ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं अखंड सौभाग्य , और मनचाहा वर देने वाली माँ शैलपुत्री ,
 आप सभी के हर मनोकामना पूर्ण करे ऐसी शुभकामनाएं!  



माता सभी को खुश और आबाद रखे..ऐसी शुभकामनाएं!
              
सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया की पूरी टीम की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक शुभ कामनाएँ .


आप को सपरिवार नवरात्री की ढेरों शुभकामनाएं.  
सादर
आपके सहयोग एवं स्नेह का सदैव आभरी हूँ  
आपका सवाई  सिंह राजपुरोहित



गुरुवार, अक्टूबर 11

श्री अमिताभ बच्चन जी के 70 जन्मदिवस पर सम्पूर्ण ब्लॉग परिवार & सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया की पूरी टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं...

सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी का आज 70 जन्मदिवस है उनको मेरी और सम्पूर्ण ब्लॉग परिवार & सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया की पूरी टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं...

  हैप्पी बड्डे 2 आद. श्री अमिताभ बच्चन जी  


क्या आप जानते है

1 -अमिताभ से पहले उनका नाम इंकलाब राय पडने वाला था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर अमरनाथ झा का दिया यह नाम उनके पिता को बहुत पसंद भी था, लेकिन सुमित्रानंदन पंत के दिए नाम अमिताभ का असर लोगों पर अधिक हुआ और उनका नाम अमिताभ बच्चन पड़ गया।

2 -कुली की शूटिंग के दौरान जब वह ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती थे, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी उन्हें देखने अस्पताल आई थीं। मुंबई पुलिस की आधा संख्या बल ब्रीचकैंडी के आसपास उस दिन तैनात किया गया था।

3-अमिताभ शाकाहारी हैं। उन्हें आलू-पूड़ी, पकौड़ा, ढोकला और पराठा बेहद पसंद है।
4- 1996 में उनकी कंपनी एबीसीएल ने मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में करवाया। आयोजन सफल रहा, लेकिन महिला संगठनों ने संस्कृति को आधार बनाकर उनकी आलोचना भी की।
5- बिग बी दोनों हाथों से लिख सकते हैं। वह विज्ञान के साथ ही कई भाषाओं के जानकार भी हैं।

6- उन्होंने अपनी पहली नौकरी शॉ एंड वॉलेस कंपनी के साथ शुरू की थी। उन्होंने एक शिपिंग कंपनी के साथ ब्रोकर के तौर पर भी काम किया था।

7- उनकी पहली तनख्वाह 500 रुपए थी। टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में 480 रुपए आए थे।

8- आनंद फिल्म की भूमिका के बाद उन्होंने दस फ्लॉप फिल्में दी। इस दो साल के असफल कॅरियर के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जंजीर से सफलता का सोलो स्वाद चखा।

9- पहली बार अमिताभ और जया भादुड़ी एफटीआईआई पुणे मे मिले थे, उसके बाद हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले।

10- 1978-1979 में लगभग एक साथ उन्होंने सिगरेट, शराब और मास से तौबा कर ली। 
साभार 
देनिक जागरण 
और अधिक जानने के लिए इस लिंक पर विजित करे 
Dainik Jagran Hindi News
बिग बी के चक्कर में न भूलें जेपी के जन्मदिन को..
लोकनायक ने सम्पूर्ण क्रांति के लिए लोक को और खास तौर से युवा वर्ग को आंदोलित और आलोडित कर दिया था .....
और महानायक द्वारा निभाए चरित्रों ने युवा वर्ग के सारे आक्रोश, आग और गुस्से को, काल्पनिक और अविश्वसनीय विकल्पों को आजमाते हुए ठंडा करने के लिए प्रेरित किया.

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर
Plz join this page and LIKE
http://www.facebook.com/aajkaagrapage
प्रस्तुतकर्ता :- सवाई सिंह

बुधवार, सितंबर 19

श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सब को शुभ कामनाएं ...सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां

 गणेश जी का रूप निराला!
चेहरा कितना भोला भाला!
जिसे भी आती है कोई मुसीबत!
उसे इन्ही ने ही संभाला!
!!श्री गणेश चतुर्थी का हार्दिक अभ्निनंदन!!

दिल से जो भी मांगोगे वह ही मिलेगा, ये गणेश जी का दरबार है,
 देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को अपने हर भक्त से प्यार है..
बोलो गणेश भगवान की जय ..

 आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभ कामनाएं..सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां 

मेरी ओर से आपको एवं आपके परिवार के सदस्यों को श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सब को शुभ कामनाएं और प्रार्थना करता हूँ कि गणपति सब के मनोरथ सिद्ध करें एवं सबको बुद्धि, विद्या ओर बल प्रदान कर आप की चिंताएं दूर करें.....आप सबका सवाई सिंह आगरा  
`*•.¸¸.•*´¨`*•.¸¸.•*´
ॐ गं गं गं गणपतये नमः !
गणेश चतुर्थी मंगलमय हो !
`*•.¸¸.•*´¨`*•.¸¸.•*´
आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर 
Plz join this page and LIKE

 आपके पढ़ने लायक यहां भी है!

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )