सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Active Life लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Active Life लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, जून 27

हमारे बचपन का भी एक जमाना था यारो और आज ?

खुद ही स्कूल पैदल जाना होता था क्योंकि साइकिल ,बस आदि से बच्चे को स्कूल भेजने का रिवाज ही नहीं था, स्कूल भेजने के बाद कुछ अच्छा बुरा होगा ऐसा हमारे मां-बाप कभी सोचते भी नहीं थे । उस समय किसी बात का डर भी नहीं था, और पूरे गांव के लोग को ये जानते थे कि बच्चा किस का पोता या पुत्र है । खोने का डर था नहीं ।

फर्स्ट, सेकंड ,थर्ड डिवीजन पास या फेल यही हमको मालूम था । पर्सेंटेज % से हमारा कभी भी संबंध नहीं रहा ।

ट्यूशन लगाई है ऐसा बताने में भी शर्म आती थी क्योंकि हमको बुद्धि से पैदल समझा जा सकता था ।

किताबों में पीपल के पत्ते, विद्या के पत्ते, मोर पंख रखकर हम होशियार हो सकते हैं ऐसी हमारी धारणाएं थी...

कपड़े की थैली में...बस्तों में और बाद में एल्यूमीनियम की पेटियों में किताब कॉपियां बेहतरीन तरीके से जमा कर रखने में हमें महारत हासिल थी।

हर साल जब नई क्लास का बस्ता जमाते थे उसके पहले किताब कापी के ऊपर पेपर की जिल्द चढ़ाते थे और यह काम एक वार्षिक उत्सव या त्योहार की तरह होता था ।

साल खत्म होने के बाद किताबें बेचना और अगले साल की पुरानी किताबें खरीदने में हमें किसी प्रकार की शर्म नहीं होती थी.*क्योंकि तब हर साल न किताब बदलती थी और न ही पाठ्यक्रम ।

 हमारे माता पिता को ऐसा कभी लगा ही नहीं कि हमारी पढ़ाई बोझ है..

  किसी एक दोस्त को साइकिल के अगले डंडे पर और दूसरे दोस्त को पीछे कैरियर पर बिठाकर गली-गली में घूमना हमारी दिनचर्या थी ।*इस तरह हम ना जाने कितना घंटे किलोमीटर घूमे होंगे पता नहीं और किसी को परवाह भी नहीं , सिर्फ चोट लगने खून बहने पर ही मां के पास आना गाली डांट सुनना और कपड़े की पानी में भीगी पट्टी या और कोई इलाज करा कर डरते डरते फिर दोस्तों के साथ खेलने भाग जाना ।

 स्कूल में मास्टर जी के हाथ से मार खाना, पैर के अंगूठे पकड़ कर खड़े रहना, और कान लाल होने तक मरोड़े जाते वक्त हमारा आत्म सम्मान कभी आड़े नहीं आता था । सही बताएं तो आत्मसम्मान क्या होता है यह हमें और किसी को भी मालूम ही नहीं था ।

घर और स्कूल में मार खाना भी हमारे दैनिक जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया थी ।

मारने वाला और मार खाने वाला दोनों ही खुश रहते थे...

मार खाने वाला इसलिए क्योंकि कल से आज कम पिटे हैं और मारने वाला इसलिए कि आज फिर हाथ धो लिए ।

 बिना चप्पल जूते के और किसी भी गेंद के साथ लकड़ी के कपड़े धोने वाले पट्टे से कही पर भी नंगे पैर क्रिकेट खेलने में क्या सुख था वह हमको ही पता है...

 हमने जेब खर्च कभी भी मांगा ही नहीं और पिताजी ने कभी दिया भी नहीं..

इसलिए हमारी आवश्यकता भी छोटी छोटी सी ही थीं....साल में कभी-कभार दो चार बार सेव मिक्सचर मुरमुरे का भेल, गोली टॉफी , इमली, डाँसरे, खट्टा मीठा चूर्ण खा लिया तो बहुत होता था, उसमें भी हम बहुत खुश हो जाते ।...

छोटी मोटी जरूरतें तो घर में ही कोई भी पूरी कर देता था क्योंकि परिवार संयुक्त होते थे।जैसे ताऊ ताई ,चाचा चाची काका काकी, दादा दादी , बुआ आदि ..

 दिवाली में लगी पटाखों की लड़ी को छुट्टा करके एक एक पटाखा फोड़ते रहने में हमको कभी अपमान नहीं लगा.

 अपने मां बाप को कभी बता ही नहीं पाए कि हम आपको कितना प्रेम करते हैं क्योंकि हमको आई लव यू कहना भी नहीं आता था और भाई लट्ठ डंडे का जमाना था पीटने का भी डर था ।

  स्कूल की डबल ट्रिपल सीट पर घूमने वाले हम और स्कूल के बाहर उस हाफ पेंट में रहकर गोली टाॅफी बेचने वाले की दुकान पर दोस्तों द्वारा खिलाए पिलाए जाने की कृपा हमें याद है । वह दोस्त कहां खो गए , वह बेर वाली कहां खो गई।वह चूरन बेचने वाली कहां खो गई...पता नहीं.. 

कपड़ों की सलवटें को प्रेस , आयरन , से नहीं मिटते थे बल्कि रात को सोते समय अपने तकिया या अपनी कमरके नीचे रखना ही काफी था । रिश्तों में कोई औपचारिकता नहीं थी।.

सुबह का खाना और रात का खाना इसके सिवा टिफिन में अखबार में लपेट कर रोटी ले जाने का सुख क्या है, आजकल के बच्चों को पता ही नही ...

 हमारा भी एक बचपन और लड़कपन का जमाना था जनाब ।

👉 एक बात तो तय मानिए कि जो भी पूरा पढ़ेगा उसे अपने बीते जीवन के पुराने सुहाने पल अवश्य याद आयेंगे 

Facebook se copy paste


गुरुवार, जुलाई 4

किताबें और मां-बाप की बातें जिंदगी में कभी भी धोखा नहीं देती

 आज का अनमोल विचार


किताबें और मां-बाप की बातें जिंदगी में कभी भी धोखा नहीं देती

बिल्कुल सही कहा गया है। माता-पिता की बातें जीवन में कभी धोखा नहीं देतीं। क्योंकि उनके द्वारा दी गई सलाह और मार्गदर्शन हमेशा हमें सही रास्ते पर लाते हैं। और वह हमेशा हमारे अनुभवों, समस्याओं और संघर्षों को समझते हैं और हमें उन्हें पार करने के लिए तैयार करते हैं। उनका साथ हमें हमेशा आत्मविश्वास और स्थिरता देता है, जिससे हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

शुक्रवार, अप्रैल 15

जब आप अपना दिन शुरू करते हैं. अपनी जेब में 3 शब्द रखें..

 जब आप अपना दिन शुरू करते हैं.. अपनी जेब में 3 शब्द रखें..

कोशिश, सच ,विश्वास...

कोशिश- बेहतर भविष्य के लिए,

सच - अपने काम के साथ,

विश्वास- भगवान में रखो

तो सफलता आपके कदमों में होगी! 

Green Man Narpat Singh Rajpurohit with Daksh

ग्रीन मैन नरपत सिंह राजपुरोहित 20 अप्रैल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाले हैं आपने साईकिल पर जम्मू-कश्मीर से यात्रा प्रारंभ की थी 2019 से जोकि जयपुर में समाप्त होने वाली है 20 अप्रैल को इस दौरान साइकल से आपने 25 राज्य 4 केंद्र शासित राज्य में अपनी साईकिल यात्रा की है जो कि दुनिया की सबसे ज्यादा साइकिलिंग चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले हैं।


कुछ विशेष जानकारी नरपत सिंह राजपुरोहित के बारे में...
● अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं नरपत सिंह राजपुरोहित ।
● एक पैर में 38 टांके होने के बावजूद दिखाई हिम्मत।
● 31 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी का लक्ष्य रखा है।
इस यात्रा के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना 18202.24 किलोमीटर पर गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।


 अभी हाल ही में उनकी साईकिल यात्रा आगरा पहुंची जहां पर टीम सुगना फाउंडेशन द्वारा उनका स्वागत किया गया ओर हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 
 एक छोटी से अपील आप सभी के लिए जो लोग जयपुर में निवास करते हैं पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित पर्यावरण संरक्षण की विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा का समापन 20 अप्रैल 2022 को अमर जवान ज्योति पर जयपुर में समाप्त हो रही है आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पर्यावरण प्रेमी का स्वागत करें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया।

बुधवार, जून 9

मौत के साये में भी “ज़िंदगी” पल सकती है,

 मौत के साये में भी “ज़िंदगी” पल सकती है,

जब तक आपकी ज़िंदगी बाक़ी है,

मौत खुद ज़िंदगी की हिफ़ाज़त कर सकती है।


गुरुवार, मई 20

अकेलापन पर अपना अपना नजरिया है ...

पूरे देश भर में देशव्यापी महामारी करोना नामक वायरस चल रहा है और इन सब के बीच डॉक्टर, मोटिवेशन इने आप जहां कहीं भी सुनेंगे सब आप को अकेला रहने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि इस बीमारी का एक ही समाधान है जब तक आप अकेले रहेंगे आप स्वस्थ रहेंगे ठीक रहेंगे अब करोना नामक बीमारी से बचे रहेंगे। मैं सच कहूं तो अपनी लाइफ में पहली बार किसी बीमारी से इतना डरा हुआ हूं इस डर के पीछे बहुत से कारण है डर अपने जीवन का नहीं है अपनों के जीवन का है और डर होना भी जरूरी है। 

 मैं भी आज का अकेला रह कर इस बीमारी से लड़ने का प्रयास कर रहा हूं। परिवारिक सदस्यों के साथ यह मेरा अब तक का सबसे अलग तरह का अनुभव है और चाहूंगा कि भविष्य में ऐसा अनुभव मुझे फिर कभी ना करना पड़े और मैं आज अपने उसी अनुभव को आप लोगों के बीच शेयर कर रहा हूं। 

अकेले अर्थात अपने अंदर एक यात्रा तय करना उस यात्रा में मार्ग भी आप ही हो और यात्री भी आप ही हो वह यात्रा स्वयं को जानने की इस यात्रा में आपको किसी सारथी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह यात्रा अकेलेपन से शुरू हुई थी और एकांत में तय कर रही है जब आप अकेले यात्रा शुरू करते हैं बहुत कुछ कष्ट देता है मगर जब यह यात्रा एकांत ओर बढ़ने लगती है तो वहां किसी सारथी आवश्यकता छीण हो जाएगी। यह कहे कि उनकी जरूरत ही महसूस नहीं होती है। 

प्रेम एक नशा है जो स्वयं के भीतर ही जागृत होता है अगर आप इससे बेखबर हैं तो आप जीवन में अकेले हैं अगर इसकी आपको खबर है तो आप अकेले होकर भी अकेले नहीं अर्थात स्वयं से जुदा रहना ही अकेलापन है संसार में तो सभी अकेले पैदा होते हैं और अकेले ही चले जाते हैं ? फिर किस बात की चिंता क्या करने की वह हमें छोड़ कर चला गया। मैंने प्रेम में दीवाने कईयों के साथ रहा हूं क्योंकि छात्र जीवन से अनुभव करता आया हूं और आज एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा हूं तो मैंने बहुत ऐसे युवक-युवतियों से मिला और उन्होंने हमें बताया कि अब मैं उसके बिना जी नहीं सकता या जी नहीं पाऊंगी अरे भाई 2 दिन के प्यार के लिए अपना जीवन का बलिदान देना चाहते हो ऐसा मत कीजिए क्योंकि यह कुछ समय का एक आकर्षण होता है और जब आकर्षण किसी के बीच खत्म हो जाता है लोग हमें छोड़ कर चले जाते हैं यहां हम उनको छोड़ देते हैं और यह जीवन यात्रा है इसलिए मेरी नजर में प्रेम भी एक नशा है करो मगर सोच समझकर।

 अकेले रहना अपने में ही खुश रहना भी एक नशा ही है बशर्ते उसे समझने वाला चाहिए जिसने समझ लिया वह खुश रहेगा । किसी का साथ जिंदगी भर नहीं रहता आखिर जाना भी अकेले ही है तो अकेले में जीने में क्या कमी है इसलिए खुश रहिए जब तक साथ मिले तब तक तो अच्छे से रहिए यही कहना है मुझे....  अकेलापन भी एक नशा है और आजकल मैं उसी नशे में जी रहा हूं। 

 अपना अपना नजरिया है अकेलापन किसी के लिए नशा, किसी के लिए मजा और किसी के लिए सजा आप कमेंट करके बताइए आपके लिए क्या है अकेलेपन के मायने...

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित (एसएस सीरीज 3)

बुधवार, अप्रैल 7

एक छोटा सा ब्रेकर भी जिंदगी की गाड़ी का बैलेंस बिगाड़ कर रख देगा

 मुसीबत की घड़ी में शांति धैर्य की जरूरत पड़ती है मुसीबत में सोच समझकर काम करने से बड़ी से बड़ी मुश्किल हल हो जाती है आप सबको मालूम है सब्र का फल तो हमेशा मीठा ही होता है तो कुछ समय का धैर्य है हम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा ।

 जिंदगी के सफ़र में कितने ही स्पीड ब्रेकर आयेंगे बस जरूरत है तो अपना ध्यान रखने की वरना एक छोटा सा ब्रेकर भी जिंदगी की गाड़ी का बैलेंस बिगाड़ कर रख देगा। किंतु जहां जब मुसीबत आती है और उसका सामना करना पड़ता है उस समय अधिकतर लोग अपना आपा खो बैठते हैं अगर हर एक व्यक्ति अगर सोच समझकर काम करने लगे तो मुसीबत आएगी नहीं थोड़ी सी बात में क्यों लोग बौखला जाते हैं यह बड़ी-बड़ी बातें किताबी बातें बहुत अच्छा लगता है लेकिन अपने जीवन में इसको धारण करना बहुत ही मुश्किल बात हो जाती है उस समय इंसान अपना स्वार्थ अपना स्वार्थ देखने लगता है। यह बात उस पर भी लागू होती है कहीं बात हम कोशिश करते हैं कि हम किसी बात के विरोध में शांत हो जाएं पर ऐसा करना हम लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल जरूर होता है पर नामुमकिन नहीं हर जो व्यक्ति ऐसे समय शांति के साथ काम करता है उनका जीवन सफल हो जाता है।

चलते चलते आज का प्रेरणादायक अनमोल विचार

सब्र कर बन्दे,

आज तुझे देखके जो हंसते है,

वो कल तुझे देखते रह जायेंगे,

त्याग दे सब ख्वाहिशें कुछ अलग करने के लिए,

राम ने भी बहोत कुछ खोया श्री राम बनने के लिए !!

सभी व्यक्ति धैर्य की सराहना करते है

लेकिन कुछ ही इसको 

अभ्यास में लाने को तैयार रहते है !!

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

 एस एम सीरीज 3



मंगलवार, अप्रैल 6

इंसान के हौंसलें ही बुलंद होने चाहिए

जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती है जिनका हमारे सफलताओं से कोई लेना देना नहीं है जैसे इन्सान का रंग रूप छोटा होना, मोटा होना लम्बा होना ये सब कुछ मायने नहीं रखता है मायने रखता है तो सिर्फ उस इन्सान का आत्मविश्वास जिस इंसान में कुछ भी करने का आत्मविश्वास हो उसके होंसले बुलंद हो कुछ कर गुजरने का क्षमता हो तो ऐसे इन्सान के लिए हाइट या कोई भी शरीर कि बाहरी असुंदरता मायने नहीं रखती है और सिर्फ अपनी पॉजिटिव एनर्जी होनी चाहिए। क्योंकि आपकी सफलता और आपके सपनो के बीच यदि कोई खड़ा है, तो वह कोशिश करने की इच्छा और संभवता पर विश्वास ना होना है।

 कबीर दास जी का दोहा भी याद रखना। बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर .

चलते चलते आज का अनमोल विचार

याद रखे की सबसे महान प्रेरित, 

करने वाला आपका विश्वास ही है. 

क्योकि जिस बात पर हमें विश्वास होता है,

 वही काम हम पूर्णता से कर सकते है ! 


मिलता हूं किसी और अनमोल विचार के साथ

 आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

एस एम सीरीज 3

सोमवार, अप्रैल 5

एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान होती है !

Aaj ke prernadayak Anmol Vachan

दुनिया का सबसे ताकतवर इन्सान वो होता है,

जो धोखा खा के भी लोगों की मदद करना नहीं छोड़ता !!

 जरूरतों के हिसाब से लोगों से जुड़े रहना 

एक सामान्य व्यवहार होता है.

लेकिन ,

जरूरत के बगैर भी लोगों का ख्याल रखना

 एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान होती है !!

******

हम सभी की मदद नहीं कर सकते,

लेकिन हर कोई किसी न किसी की 

मदद जरूर कर सकता है !!


गुरुवार, अप्रैल 1

अप्रैल फूल नहीं अप्रैल कूल बनाए

 आमतौर पर अप्रैल फूल का नाम आते हम सबके दिमाग में 1 अप्रैल की तारीख छा जाती है भले ही आप सभी अपने दोस्त हो या करीबियों के साथ कोई मजाक करें या ना करें लेकिन 1 अप्रैल अधिकतर लोग मजाक जरूर करते हैं कई बार हमारे द्वारा किए जाने वाले मजाक से लोगों के लिए नुकसानदायक हो जाता है इसलिए विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आपका मजाक किसी के लिए नुकसानदायक साबित ना हो जाए ।

तो फिर हम क्या ऐसा नया करें जो कि समाज के लिए एक आदर्श और एक अच्छा कार्य हो सके आइए कुछ कार्यों पर हम चर्चा करते हैं इस वक्त गर्मियों अपने उफान पर हैं तो फिर क्यों ना हम पक्षियों के लिए दाना पानी की की व्यवस्था करना शुरू करें या फिर हम पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाएं और इस दिन को खास बनाएं ....... सुगना फाउंडेशन

सभी मित्रों से निवेदन है कि 1 अप्रैल को "अप्रैल फूल" बनाने के बजाय एक पेड़ लगाकर "अप्रैल कूल" बनाए । 

आप की एक छोटी सी मुहिम धरती को "कूल " बनाने मे मदद कर सकती है।

मूक पक्षियों के लिए परिंडा लगवाया


वन्यजीवों व पक्षियों के लिए जमीन खोदकर प्लास्टिक डालकर कुडी बनाकर उसमें पानी डालती हुई नरपत सिंह जी की माता
आप सभी से अनुरोध है गर्मी का समय आ गया है बेजुबान पक्षियों और जानवरों के लिए हो सके उतनी पानी की सुविधा करें।
शताब्दी अवस्थी इंटरनेशनल पैरा एथलीट, केबीसी विनर, मैनेजर इन एसबीआई , इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ,मोटिवेशनल स्पीकर सोशल एक्टिविस्ट को पौधा भेंट करते श्री नरपत सिंह राजपुरोहित 

आर जे कार्तिक 94.3 MYFM (जयपुर) मोटीवेशनल स्पीकर को पौधा भेंट करते श्री नरपत सिंह राजपुरोहित


गौरवान्वित_पल 

 golden book of world records

आइए जानते हैं कौन है नरपत सिंह राजपुरोहित इस पोस्ट के माध्यम से साइकिलिस्ट श्री नरपत सिंह जी राजपुरोहित लंगेरा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सम्मान पत्र से  सम्मानित किया गया ।

नरपत सिंह जी ने यह रिकॉर्ड किसी भी देश में 1 साल में सबसे लंबी दूरी की साइकिल यात्रा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड आपने भारत के 11 राज्यों की साईकिल यात्रा करते हुए बनाया है । 

जम्भू कश्मीर से आप गत वर्ष पर्यावरण सरंक्षण का संदेश लेकर साईकिल यात्रा पर निकले थे । 

नरपतसिंह जी छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति सजग है और अब तक लगभग 87000 पौधे विभिन्न जगहों पर लगा चुके है तथा सैकड़ो पशु पक्षियों को शिकारियों के चंगुल से बचा चुके है। आपको जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। 


 नरपत सिंह जी का अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज करना है।

 हम सभी भारतीयों के लिए ये गौरवान्वित करने योग्य कार्य है ।

नरपतसिंह जी की इस उपलब्धि को सभी तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को कॉपी करें, शेयर करें।

भाई नरपत सिंह राजपुरोहित हृदय की कलम"

और चलते चलते आज का अनमोल विचार

मंजिल दूर दिखती है पर, पहुँचने की कोशिश करो,

मुश्किलें बहुत होती है पर, हटाने की कोशिश करो,

हौंसला कम न होने दो, उसे हांसिल करने की कोशिश करो,

उम्मीद ख़त्म न होने दो, हकीकत में बदलने की कोशिश करो !!

🌳🌲🌴🌱धन्यवाद  🌞🌱🌴🌲🌳

आपको मेरा ह्रदय से नमन।🙏

पार्ट ऑफ एस एम सीरीज 3

आपका सवाई सिह राजपुरोहित

मंगलवार, मार्च 30

खुशियाँ पैसों की मोहताज नहीं होतीं! होली पर विशेष

भारत त्योहारों और मेलों का देश कहा जाता है क्योंकि यहां प्रत्येक दिन उत्सव के रूप में मनाया जाता है अगर मैं बात करूं पूरे विश्व की तो तुलना में तो भारत में सबसे अधिक त्यौहार मनाया जाते हैं प्रत्येक त्यौहार अपने अलग-अलग अवसर से संबंधित है । प्रत्येक त्यौहार में अद्भुत संदेश छुपा होता है फिर चाहे दिवाली हो या होली हो या रक्षाबंधन सबका अपना अलग-अलग महत्व है और अपना एक अलग संदेश। लेकिन आज की इस पोस्ट पर सिर्फ मैं बात होली पर करने जा रहा हूं। 

 आज पूरा देश होली के रंग में रंगा है होली हमें आपस में भाईचारा और जीवन में खुशियों का रंग खुलती है और आपसी सद्भावना का संदेश देती है वही होलिका दहन हमें अपनी बुराइयों का नाश कर के जीवन में  खुशियों के रंग भरने की संदेश देती है और एक दूसरे के प्रति जो भी वैर भाव हैं वह खत्म करके एक नए रिश्ते की शुरुआत करने वाला त्यौहार है। 

त्योहार कभी किसी पैसे का मोहताज नही होते ।

खुशियां पैसों की मोहताज नहीं होती कुछ ऐसा ही संदेश देती हमारी नीचे दी गई फोटो यह बात मैं दिल से कह सकता हूं जितना त्योहारों का आनंद हमारे मजदूर भाई-बहन उठाते हैं इतना हम नहीं उठाते लोग कहते हैं कि त्योहारों की रौनक फीकी पड़ गई है उनको बस सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा त्योहारों की रौनक फीकी नहीं पड़ी है लोगों के व्यवहार फीके पड़ गए हैं।

और चलते चलते आज का अनमोल विचार

जितना मन से पवित्र रहोगे उतना ही भगवान् से करीब रहोगे,

क्यूंकि सदैव पवित्रता में ही भगवान का वास होता है !!

जय हिंद जय भारत

आप सभी को रंगो का त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं आपके जीवन में हमेशा खुशियां चाहे रहे ऐसी मंगल कामना है टीम सुगना फाउंडेशन 



फैमिली व मित्रों के साथ कुछ पल होली के रंग में

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित 

S M सीरीज पार्ट 3 


गुरुवार, जनवरी 14

“अपने आप” पर विश्वास करें.

 आज का अनमोल विचार

 कोयल अपनी भाषा बोलती है, इसलिये आज़ाद रहती हैं

किंतु तोता दूसरे कि भाषा बोलता है,
इसलिए पिंजरे में जीवन भर गुलाम रहता है
अपनी भाषा, अपने विचार और
“अपने आप” पर विश्वास करें..!
सत्य पर चलने वाले परेशान हो सकता हैं, पराजित नहीं


भाषाओं का अनुवाद हो सकता है…
भावनाओं का नहीं इन्हें समझना पड़ता है।

परिस्थिति बदलना जब मुमकिन ना हो, तो…
मन की स्थिति बदल लीजिए…!
सब कुछ अपने आप ही बदल जाएगा।


आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! आशा है कि आप इस मकर संक्रांति और हमेशा पर सौभाग्य और खुशी के साथ रहे हैं!

बुधवार, अगस्त 26

Sangharsh karne walon ki Haar nahi Hoti

Yah baat ekadam Satya hai ki jo vyakti Apne Jeevan Me Sangharsh Karta rahata Hai vah Kabhi Haarta Nahin Hai ho sakta hai use kamyabi kuch Samay Baad Mile per milati Jarur hai isliye Jivan Me Hamesha Sangharsh Karte Rahana chahiye.
 aur
Chalte Chalte aaj ka Anmol Vichar....
जो मुट्ठी भर लोग हमारे मुकद्दर को
 गिराने की सोच रहे हैं।
शायद उनको पता नही की...
संघर्षो की गोद में बैठकर चलने वाले की 
                         नाव कभी डूबा नही करती।                                     

रविवार, अगस्त 16

ऐसे में ज़िंदगी बस घुटन भरी हो जाती है और रिश्ता होकर भी नाम का रहता है।

 


 

यही होता है जब रिश्ते में हम होते हैं। रिश्ते में एक ही इंसान कदर, समझ और प्यार का साथ देता है और त्याग करता रहता है मगर दूसरे इंसान को फीलिङ्ग्स की कोई कदर नहीं होती है। दूसरा इंसान फीलिङ्ग्स की परवाह नहीं करता है और अपने  खराब नेचर और व्यवहार के कारण दिल को दर्द और अकेलापन देता है। फिर एक तरफा रिश्ता निभाना , झुकना, सम्झौता करना  सुकून नहीं देता है। ऐसे में ज़िंदगी बस घुटन भरी हो जाती है और रिश्ता होकर भी नाम का रहता है।
यहां लोग अपनी गलती नहीं मानते किसी को अपना कैसे मानेंगे

मंगलवार, जून 30

आपके पास सही शब्द नहीं हैं तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये.

Kabhi kabhi life me Ham Aise fas Jaate Hai Ki hamare pass Shabd hi nahi hote Aakhir Ham Bole kya to sirf aap Muskura dijiye Ek Chhoti Se smile bahut kam a Jaati Hai
मस्त रहिए, मुस्कुराते रहिए तथा सुबह की चाय और बड़ो की राय समय-समय पर लेते रहना चाहिए 
 कोरोना के दौर में अपना और अपनों का ख्याल रखिये,
घर पर रहे, सुरक्षित रहे। ✍ सुगना फाउण्डेशन परिवार 

सोमवार, जून 29

स्वस्थ होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं

सफलता पाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत ज़रूरी है। ज़िन्दगी में अगर आप कितना पैसा भी कमा ले पर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो सफलता के कोई मायने नहीं रह जायेगे...।

"स्वस्थ होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं"।

खुशियां चाहे जिसके साथ बांट लो लेकिन

 आज हम जिस मतलबी दुनिया में रहते हैं उस को ध्यान में रखते हुए हमें खुशियां तो बेशक औरों के साथ बांट लो लेकिन गम सिर्फ भरोसेमंद के
साथ ही बांटने चाहिए ।
मस्त रहिए, मुस्कुराते रहिए तथा सुबह की चाय और बड़ो की राय समय-समय पर लेते रहना चाहिए 
 कोरोना के दौर में अपना और अपनों का ख्याल रखिये,
घर पर रहे, सुरक्षित रहे। ✍ सुगना फाउण्डेशन परिवार

शुक्रवार, जून 26

अपनों से बात करते रहिए आपका मन हल्का हो जाएगा

आज का अनमोल विचार
आजकल लोग तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है उनसे सिर्फ इतना ही निवेदन है कि आप अपनों से बात करते रहिए आपका मन हल्का रहेगा इस प्रकार का कोई कदम ना उठाएं जिससे आपको और आपके परिवार को दुख सहन करना पड़े क्योंकि जाने वाला तो चला जाता है पर उनके परिवारों की क्या हालत होती है शायद यह हम नहीं जान पाते हैं इसीलिए कोई भी आत्महत्या जैसे कदम ना उठाएं खुश रहिए और अपनों से बात कीजिए

गुरुवार, जून 25

Jhooth isliye Jeet jata hai

 Aaj ka Anmol Vichar
  आज की इस दुनिया में झूठ जीत जाता है और सत्य हार जाता है क्योंकि सत्य हर कोई नहीं बोल सकता झूठे का हर कोई साथ जल्द ही दे देता है।

बुधवार, जून 24

आप हमेशा खुश रहिए मुस्कुराते रहिए और चलते रहिए

कुछ लोगों के लिए आपके चेहरे पर हंसी भी लोगों के जलने का कारण बन सकता है पर फिर भी मैं आपको सब यही सलाह दूंगा आप जीवन में हमेशा हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए लोगों का काम है जलना जलने दीजिए आप हमेशा खुश रहिए मुस्कुराते रहिए और चलते रहिए इसी का नाम जिंदगी है।

शुक्रवार, जून 5

इस जिंदगी में सिर्फ एक शख्स बनकर मत रहना बल्कि शख्सियत बनना ।

        इस जिंदगी में सिर्फ एक शख्स बनकर मत रहना बल्कि शख्सियत बनने की कोशिश करना क्योंकि शख्स एक दिन मर जाता है और लोग उसे भूल जाते हैं लेकिन शख्सियत को हमेशा याद रखा जाता है उसके अच्छे कार्यों को हमेशा याद किया जाता है इसलिए जब कभी आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो उसे जरूर कीजिएगा

जब भी किसी जरूरतमंद की आवाज़ तुम तक पहुंचे तो परमात्मा का शुक्र जरूर अदा कीजिए..!!

क्योंकि उसने किसी की मदद के लिए आपको चुना हैं वर्ना परमात्मा तो सबके लिए अकेला ही काफी हैं..!!

=====+=====
 सेवा और समर्पण की भावना से मेरी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित धर्मपत्नी ठाकुर श्रीमान वीरम सिंह राजपुरोहित जी की याद में बनाया गया सुगना फाउंडेशन जो कि सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित है



 

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )