सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Dr M P Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dr M P Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, मार्च 21

कोई भी इंसान अपने कर्मों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।

 कभी भी इंसान को अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए और कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए घमंड उसके किया जाता है जो अपना हो दूसरी चीजों पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए । ओर इमेज हमेशा दूसरे लोगों द्वारा बनाने पर बनती है ऐसा बिल्कुल नहीं है आप खुद अपनी इमेज बना सकते हैं अब यह देखना आपको है कि आप अपनी इमेज किस प्रकार बनाना चाहते हैं अच्छी या बुरी यह सब कुछ आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर होती। आपकी इज्जत होगी अगर आप दूसरों की इज्जत नहीं करोगे तो कोई भी आपकी इज्जत नहीं करेगा। क्योंकि व्यक्ति सिर्फ अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से कोई महान नहीं बनता इस बात का हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए कि आपके कर्म ही आपके साथ चलने वाले हैं आपके कर्मों से ही आपकी और आपके परिवार की पहचान बनेगी चलते चलते आज का अनमोल विचार

Dr.rajpurohit
आदरणीय पूरण डावर जी हम आपके सादगी की के सदैव कायम है


दुसरे की भावनाओ का सम्मान करे,

हो सकता है यह आपके लिए कुछ भी ना हो,

पर उसके लिए बहुत कुछ है !!

**====**

जिन्दगी में अपने से बड़ों को

प्रणाम करना सीखिए,

क्यूंकि कहा जाता है की

प्रणाम परिणाम बदल देता है !!

Aapka sawai singh SM series 3 se

गुरुवार, अक्टूबर 15

अपनों का साथ मुझे ऐसे ही मिलता रहे.... सवाई

 जीवन में आपको रोकने टोकने वाला कोई है
 तो उसका एहसान मानिए
 क्योंकि जिन बागों में माली नहीं होते 
वह बाग जल्दी उजड़ जाते हैं ।
 मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे आज भी अपने बड़े भाई का भरपूर सहयोग मिलता है जो कि मेरे और आने-जाने और कार्य की सारी जानकारी मुझसे और रोज लेते हैं ।
चाहे वह मेरे पास रहे या कहीं बाहर हैं पर मेरी खैर खबर हमेशा लेते हैं दुआ करता हूं मेरे जैसे भाई हर किसी को दे भगवान क्योंकि माताजी के जाने के बाद भी मुझे उनकी कमी को महसूस होने नहीं देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं 
उनका जैसा दिल शायद किसी में नहीं है उनके काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है अपने लिए बेशक ना सोचे पर अपनों के लिए वह हमेशा सोचते रहते हैं जो उनको हम सभी से अलग पहचान देता है यह मैं नहीं सभी लोग कहते हैं उनके बारे में इतना ही नहीं उनके विरोधी भी यह बात मानते हैं।
साथ ही पापा जी व दोनों बहनों का और भाभियों का भी आप सभी का प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहेगा यही मैं भगवान से दुआ करताा हूं।
आपका सवाई सिंह 
S M series 2

सोमवार, जून 29

खुशियां चाहे जिसके साथ बांट लो लेकिन

 आज हम जिस मतलबी दुनिया में रहते हैं उस को ध्यान में रखते हुए हमें खुशियां तो बेशक औरों के साथ बांट लो लेकिन गम सिर्फ भरोसेमंद के
साथ ही बांटने चाहिए ।
मस्त रहिए, मुस्कुराते रहिए तथा सुबह की चाय और बड़ो की राय समय-समय पर लेते रहना चाहिए 
 कोरोना के दौर में अपना और अपनों का ख्याल रखिये,
घर पर रहे, सुरक्षित रहे। ✍ सुगना फाउण्डेशन परिवा

शुक्रवार, जून 5

इस जिंदगी में सिर्फ एक शख्स बनकर मत रहना बल्कि शख्सियत बनना ।

        इस जिंदगी में सिर्फ एक शख्स बनकर मत रहना बल्कि शख्सियत बनने की कोशिश करना क्योंकि शख्स एक दिन मर जाता है और लोग उसे भूल जाते हैं लेकिन शख्सियत को हमेशा याद रखा जाता है उसके अच्छे कार्यों को हमेशा याद किया जाता है इसलिए जब कभी आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो उसे जरूर कीजिएगा

जब भी किसी जरूरतमंद की आवाज़ तुम तक पहुंचे तो परमात्मा का शुक्र जरूर अदा कीजिए..!!

क्योंकि उसने किसी की मदद के लिए आपको चुना हैं वर्ना परमात्मा तो सबके लिए अकेला ही काफी हैं..!!

=====+=====
 सेवा और समर्पण की भावना से मेरी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित धर्मपत्नी ठाकुर श्रीमान वीरम सिंह राजपुरोहित जी की याद में बनाया गया सुगना फाउंडेशन जो कि सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित है



 

बुधवार, अप्रैल 22

सीमित संसाधनों में भी अपनी इच्छाओं को पूरा किया जा सकता है

दुनिया में कोई भी चीज कितनी भी कीमती क्यूँ ना हो,
पर परमात्मा ने आपको जो नींद, शांति और आनंद दिया है,
उससे कीमती चीज कोइ भी नहीं है !!
🙏

जीवन में सीमित संसाधनों में भी बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है अपनी इच्छाओं को पूरा किया जा सकता है विश्व भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है और हमारे देश भर में लॉक टाउन चल रहा है तो अपनी इच्छाओं को सीमित दायरे में पूरा करने का प्रयास कीजिए घर में रहें सुरक्षित रहें यही आपसे अपील करता है सुगना फाउंडेशन मेघलासियां 

मंगलवार, अप्रैल 21

इस महामारी में इंसान से दूरी रखों इंसानियत से नहीं

पूरे विश्व भर में कोरोना महामारी का कहर जारी है और इस महामारी के चपेट में मनुष्य जाति आई हुई है।
आप सभी से सिर्फ इतनी ही रिक्वेस्ट है कि इस महामारी में आप लोग इंसान से दूर रहिए पर इंसानियत निभाने से दूर मत रहिए आप जो भी हेल्प कर सकते हैं समाज के उन वर्ग की वह आप कीजिए सुगना फाउण्डेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया टीम 

 इस महामारी में-

इंसान से दूरी रखों  .. इंसानियत से नहीं ...

                     

शुक्रवार, मार्च 20

परमात्मा को मन में खोजो ....


आज का अमूल्य अनमोल वचन
कितना बड़ा Action परमात्मा को भी लेना पड़ा है,यह बताने के लिए कि मैं बाहर नहीं तुम्हारे मन में बसता हूँ।  मन में खोजो मुझे।
सभी मंदिर गुरुद्वारे मस्जिद चर्च सब बंद करवा दिए परमात्मा ने ।

 Chalte Chalte Ye Vishesh Anurodh aap Logon se


 बस इसी को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च को दिन रविवार को सुबह 7:00Am बजे से 9:00Pm  बजे तक अपने घरों से ना निकले यह अपील करता है आपसे सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया टीम कोरेना वायरस से बचाव के लिए सरकार के इस अहम कदम का करें पालन

मंगलवार, फ़रवरी 18

इंसान के परिचय की शुरुआत भले ही चेहरे से होती हो

इंसान के परिचय की शुरुआत भले ही चेहरे से होती हो
 लेकिन उसकी सम्पूर्ण पहचान तो वाणी, 
विचार एवं कार्यो से होती है।


 यह बात बिल्कुल सत्य है
आज लोगों में इंसानियत खत्म होती जा रही है सड़क पर आजकल कोई घटना देखते हैं लोग सबसे पहले अपना मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लग जाते हैं मानो इंसानियत नाम की कोई चीज है ही नहीं हो सकता है आपके द्वारा उस व्यक्ति को तुरंत मदद करने पर उस व्यक्ति की जान बचा है लेकिन आजकल लोग वीडियो बनाने में ज्यादा बिलीव करते हैं 

रविवार, फ़रवरी 9

जाति धर्म चाहे जो भी हो एक अच्छा इंसान बनो...

जाति धर्म चाहे जो भी हो एक अच्छा इंसान बनो क्योंकि ऊपर वाला सिर्फ आपके कर्मों का हिसाब लेगा धर्म देखकर नहीं समाज हित में कुछ अच्छा कार्य कीजिए..

Sugana Foundation sanyojak Dr M P  Singh sath Unki doctor team.

 मुझे खुशी है यह बताते हुए कि आज सुगना फाउंडेशन और उनकी टीम के सदस्य द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहा है आपका यह सेवा भाव ऐसा ही बना रहे यही कामना करता हूं आगे भी आप लोग इसी प्रकार सेवा भाव के साथ काम करेंगे क्योंकि आप का कर्म है आप को आगे तक ले जाएगा निस्वार्थ भावना से सेवा देने वाले संपूर्ण डॉ टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं..

रविवार, सितंबर 22

कोई भी व्यक्ति तुम्हारे पास तीन कारणों से आता है,

 कोई भी व्यक्ति तुम्हारे पास तीन कारणों से आता है, भाव से, अभाव से और प्रभाव से, यदि भाव से आया है तो उसे प्रेम दो, अभाव में आया है तो उसकी मदद करो, और यदि प्रभाव से आया है तो प्रसन्न हो जाओ की परमात्मा ने तुम्हे इतनी क्षमता दी है !!
               

 इसीलिए व्यक्ति को कभी भी अहम और घमंड नहीं करना चाहिए और लोगों को अपनी वाणी और प्यार से अपने से हमेशा कनेक्ट रखना चाहिए यही आज का युग है तभी आप सफल हो पाएंगे लोगों को इतना प्यार दो ताकि जब वह आपके साथ कुछ धोखा करें तो उन्हें भी अफसोस हो कि मैंने क्या खो दिया है आज हैप्पी रहिए चलते रहिए चलने का नाम ही जिंदगी है आपका दोस्त सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा 

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )