सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Share kare लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Share kare लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, नवंबर 8

अगर कोई आपसे अपने मन की बात "Share" करता है तो...

कलयुग का एकदम सत्य विचार 

कुछ लोग इतिहास नहीं रच पाते...🌎 

इसीलिए साजिशें रचते रहते हैं.!! 🎭

===============

यही तो जीवन की सच्चाई है इसी सच्चाई को तो लोग समझ नहीं पाते जिसके ऊपर बीती है वही जानता है की जख्म कितना तकलीफ देता है यही समझाने की कोशिश तो कर रहे हैं की बहुत छोटी सी जिंदगी है किसी को एटीट्यूड में क्यों गुजर रहे हो खुल के बात करो एक दूसरे का साथ निभाओ सुख-दुख बटन क्या पता आज जिंदा है तो बात कर रहे हैं कल क्या पता जिंदा ना हो तो कौन किस बात करेगा ।

अगर कोई आपसे अपने मन की बात "Share" करता है तो 

समंदर बनना, "Newspaper" नहीं। 

===============

आपका 

Sawai Singh Rajpurohit


शुक्रवार, अक्टूबर 17

तुम जैसे हो, वैसे ही अनमोल हो।

तुम जैसे हो, वैसे ही अनमोल हो।
दुनिया कुछ भी कहे,
अपने वजूद और अपने सामान को कभी मत खोना।
हालात कितनी भी मुश्किल क्यों न हो,
अपनी पहचान, अपनी प्रतिभा और अपने संस्कार को जिंदा दिखाना।
क्योंकि जो खुद पर अडिग रहता है,उसे कोई भी स्थिति हरा नहीं सकती।
जिज्ञासा राजपुरोहित को कृषि विज्ञान में उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए गुरुदेव ने किया सम्मानित


मंगलवार, अगस्त 22

राधा नाम का भरपूर आनन्द लीजिए पूज्य गुरुदेव श्री प्रेमानंद जी महाराज

जीवन अनमोल है, इसका सदुपयोग कीजिए एवं राधा नाम का भरपूर आनन्द लीजिए, तभी इस मृत्यु लोक से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि हमारा एक मात्र चिकित्सक है परमात्मा और उसकी एक मात्र औषधि है प्रार्थना।

राधे राधे श्री हरिवंश 


"अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते।

तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ..."।। 

प्रत्येक प्राणी के लिए परमात्मा का हृदय अपनत्व-औदार्य एवं करूणा भाव से परिपूर्ण व कल्याणप्रद है; ऐसा मानकर अनन्याश्रित भाव से भगवदीय विधान के प्रति समर्पित रहें।

गुरुवार, जुलाई 20

अच्छी आदतें सीढ़ी की तरह जो हमारे जीवन को ऊचाईयाँ देती हैं : पूज्य संत श्री ललितप्रभ जी

राष्ट्रीय संत श्री ललित प्रभु सागर जी महाराज के दिव्य वचनों से लोगों के जीवन में आ रहे हैं परिवर्तन मैं मैं खुद गुरु महाराज जी को 2003 से फॉलो कर रहा हूं काफी कुछ जीवन में परिवर्तन आया है गुरु महाराज जी की वाणी से उनके द्वारा बताए मार्गों से... शौर्य प्रताप सिंह राजपुरोहित 

उदयपुर, 18 जुलाई राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी महाराज ने कहा है कि हमारी आदतें ही हमारा भविष्य तय करती हैं। कोई भी व्यक्ति अगर श्रेष्ठ जीवन का मालिक बनना चाहता है तो उसे अपने जीवन में अच्छी आदतों का मालिक बनना चाहिए। हमारा जीवन अच्छा होगा या बुरा - हमारी आदतें ही हमारा फ्यूचर तय करती है। अच्छी आदतें सीढ़ी की तरह हैं जो हमें ऊपर लेकर जाती है और बुरी आदतें भी सीढ़ी की ही भूमिका अदा करती है जो हमें ऊपर से नीचे ले आती है। जैसे होंठ फटने पर नाभि में तेल या घी की बूँद डाली जाती थी वैसे ही अच्छे जीवन का मालिक बनने के लिए अच्छी आदतों का होना जरूरी है। दुनिया में एक ही व्यक्ति है जो हमारे जीवन को बदल सकता है और वह हम खुद हैं। हर आदमी में कुछ खामियाँ होती हैं और कुछ खासियत होती हैं, खामियों को जीतना पड़ता है और खासियत को जीना होता है।

मंच पर आकर कई लोगों ने किया अपने व्यसनों का त्याग

संतप्रवर ने यहाँ टाउन हॉल मैदान में आयोजित 54 दिवसीय प्रवचनमाल में बुरी आदतों को कैसे बदलें अच्छी आदत में विषय पर प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आदतों के प्रति सावधान रहना चाहिए। आदत लगने में वक्त नहीं लगता पर खत्म होने में पूरी जिंदगी लग जाती है। तभी तो कहते हैं कि यह आदमी आदत से मजबूर है। अगर घर के अभिभावक बचपन से ही अच्छी आदतों का  बीजारोपण करना शुरू कर दें तो वे आदतें बड़े होने पर हमारे जीवन का संस्कार बन जाती हैं। जैसा पाणी-वैसी वाणी, जैसा आहार-वैसा व्यवहार, जैसा अन्न-वैसा मन और जैसी संगत वैसी ही- रंगत जीवन में आती है। हमें संगति के प्रति सावधान रहना चाहिए क्योंकि अच्छी संगत और अच्छी आदत हमारे जीवन को सँवार देती है।


राष्ट्र-संत ने कहा कि आदमी बीवी का गुलाम नहीं होता अपितु उससे भी ज्यादा अपनी आदतों का होता है। खुद की कमजोरियों को पहचानना इंसान की सबसे बड़ी विजय है। हम गौड न भी बन पाएँ पर गुड तो बन ही सकते हैं। संतश्री ने कहा कि हमें सबसे पहले दूसरों की कमियाँ निकालने की आदत को ठीक कर लेना चाहिए। अगर आपको एक में कभी नजर आए तो उससे बात कीजिए पर हर एक में कमी नजर आए तो खुद से बात कीजिए। उन्होंने सावधान किया कि जब भी किसी में कमी नजर आए तो ध्यान रखिए कमियाँ आप में भी है और जबान दूसरों के पास भी है। उन्होंने दूसरों की मजाक उड़ाने की आदत को भी अनुचित बताया और कहा कि अगर हम दूसरों का पानी उतारेंगे तो सामने वाला व्यक्ति हमारी आरती नहीं उतारेगा।

संतश्री ने कहा कि हमें कभी किसी की आलोचना भी नहीं करनी चाहिए। यह हमारी ऐसी गंदी आदत है जिस पर हम दूसरों की गलती पर अपनी जुबान गंदी करते हैं। हमें हमेशा दूसरों की विशेषताएँ देखनी चाहिए। हमेशा दूसरों की प्रशंसा करनी चाहिए। अच्छी किताबें पढऩे की आदत, किसी के सहयोग की आदत, भलाई की आदत, हर हाल में मुस्कुराने की आदत - ये सब वे आदतें हैं जो हमारे जीवन के स्तर को ऊचाँ उठाती हैं। उन्होंने सावधान करते हुए कहा कि हमें मोबाइल की आदत भी बहुत ज्यादा घेर रही हैं। जब तक फोन वायर से बंधा था तब तक आदमी आजाद था और जिस दिन फोन वायर से आजाद हुआ तब से आदमी फोन से बंध गया। सब टच मोबाइल में खोये हैं पर कोई किसी के टच में नहीं है। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग करने से डिप्रेशन बढ़ जाता है, आँखे खराब हो जाती हैं, नींद की कमी हो जाती है, याददास्त कमजोर होने लगती और आँखों के नीचे निशान आने शरू हो जाते हैं।

राष्ट्र-संत ने कहा कि व्यसन मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति और कोई सद्गुण अपनाए या न अपनाए पर सदा नशा मुक्त जीवन जीना चाहिए क्योंकि नशा नाश की निशानी होती है। उन्होंने कहा कि हर दिल की अब एक ही चाहत, व्यसन मुक्त हो मेरा भारत। नशा दाँत से आँत तक, दिल से दिमाग तक नुकसान करता है। शरीर में बीमारीयाँ पैदा होती हैं, भविष्य खराब होता है, परिवार टूट जाता है। व्यक्ति को गुटखा, तम्बाकू, शराब जैसे बुरी आदतों जैसे बचना चाहिए क्योंकि ये तन, मन, धन तीनों को नुकसान पहुँचाती है। संतप्रवर की प्रेरक वचनों से प्रभावित होकर लोगों ने मंच पर आकर कई लोगों ने व्यसनों का त्याग किया। जब एक महिला से संत पूछा कि आज आपके पति नशे का त्याग कर रहे हैं तब आपको ज्यादा खुशी मिल रही है या ये आपको पाँच लाख का हीरे का हार लाकर दे तो ज्यादा खुशी होगी। महिला के जवाब पर पूरे पांडाल में तालियों कि गडग़ड़ाहट हो गई जब उन्होंने कहा कि आज में बेहद खुश हूँ, मुझे कोई हीरों का हार नहीं चाहिए। मेरे पति ने व्यसनों का त्याग करके आज जीवन की बाजी जीत ली है।

समारोह का सफल संचालन संयोजक हँसराज चौधरी ने किया। समिति के अध्यक्ष राज लोढ़ा के अनुसार बुधवार को सुबह 8.45 बजे संत चन्द्रप्रभ जी महाराज आलस्य को जड़ से मिटाने का तरीका विषय पर विशेष प्रवचन देंगे।

आप गुरुजी के फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं और गुरु जी के अनमोल विचार का आप हर दिन आनंद ले सकते हैं

फेसबुक लिंक  https://www.facebook.com/shrilalitprabh

पूज्य संत श्री ललित प्रभु महाराज जी

सोमवार, दिसंबर 12

रिटेल कर्मचारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..सवाई सिंह राजपुरोहित

सर्वप्रथम तो मेरे साथ काम करने वाले सभी कर्मचारियों, सहयोगियों और सीनियर और सभी पाठकों को रिटेल कर्मचारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और हम आपके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना करते हैं। 

आज इस अवसर पर आज मेरे रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर आगरा में भी स्टाफ के लिए सेलिब्रेशन रखा गया था। जो वाकई में अद्भुत था जहां स्टाफ ने एक दूसरे का परिचय दिया एक स्टाफ किसी के साथ कितना और उनके फैमिली मेंबर्स को कितना जानता है यह आज हमें मालूम चला और अपने अनुभवों को शेयर किया। स्टोर मैनेजर श्रीमान मनीष कक्कड़ द्वारा सभी कर्मचारियों को धन्यवाद लेटर दिया गया। इस मौके पर स्टोर मैनेजर श्री रचित सर व डिपार्टमेंट मैनेजर अंशुल शर्मा जी आदि सीनियर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ फोटोग्राफ में शेयर कर रहा हूंl

रिटेल कर्मचारी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

आज भारत भर में रिटेल कर्मचारी दिवस मनाया जा रहा है जिसे हर साल 12 दिसंबर को खुदरा कर्मचारी दिवस (Retail employee Day) (आरईडी) के रूप में मनाया जाता है, ताकि खुदरा कर्मचारियों को ध्यान में किया जा सके और उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद/ आभार प्रकट किया जा सके। इस पहल को (भारत के रिटेलर्स और रिटेल एसोसिएट्स के लिए ट्रस्ट) द्वारा समझाया गया है और भारत में आरए (रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा समर्थित है।

यह देश भर में खुदरा सहयोगियों के प्रयासों को पहचानने के लिए नियोक्ताओं के साथ-साथ ग्राहकों को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। इस दिन का उद्देश्य अपनी नौकरियों और जीवन के लिए जागरूकता और सहानुभूति पैदा करना और ग्राहक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वर्ष 2011 में इसकी स्थापना के बाद से, पूरे भारत में 300 से अधिक खुदरा विक्रेताओं और 70 शॉपिंग सेंटर अपने कर्मचारियों को इस दिन के लिए धन्यवाद करने के लिए इकट्ठे हुए हैं। दो लाख से अधिक लोगों ने इसे मनाया, इस पहल से TRRAIN ने जबरदस्त सफलता देखी है। आज भारतवर्ष में बहुत खुदरा विक्रेता और शॉपिंग सेंटर खुल गए हैं जहां करोड़ों की तादाद में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अगर मैं बात करूं सिर्फ रिलायंस रिटेल की तो लगभग 200000 से अधिक कर्मचारी वर्तमान में कार्य कर रहे हैं यह एक बड़ी उपलब्धि है हमारी कंपनी की और भारतीय रिटेल में सबसे बड़ा रिटेल सेक्टर में रिलायंस को जाना जाता है।

भारत के केंद्रीय और राज्य सरकारों के मंत्रालयों से प्राप्त मान्यता के साथ खुदरा कर्मचारी दिवस के आसपास चर्चा नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। 

चलते चलते आज के दिन को समर्पित कुछ अनमोल विचार

 बहादुर बनो।  जोखिम लें। 

अनुभव की जगह कोई नहीं ले सकता।

लेखक - पाउलो कोएल्हो, 


आप एक खुदरा स्टोर में जाते हैं, चाहे वह कुछ भी हो, और अगर मनोरंजन और उत्साह और बिजली की भावना है, तो आप वहां रहना चाहते हैं।

 — हॉवर्ड शुल्त्स, सीईओ, स्टारबक्स
लोग हमेशा खरीदारी करने जा रहे हैं। हमारा बहुत सारा प्रयास बस यही होता है कि 'हम खुदरा अनुभव को बेहतरीन कैसे बनाएं?

 - फिलिप ग्रीन, अध्यक्ष, अर्काडिया समूह


SM series 3 By :- Sawai Singh Rajpurohit 

(Employee in Reliance Retail ) 9286464911

 Popular Article

मेरा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं


मंगलवार, दिसंबर 6

जिंदगी में छोटे छोटे विचार, बड़े बड़े बदलाव ला सकते हैं.

घर से दरवाजा छोटा, दरवाजे से ताला छोटा, और ताले से चाबी छोटी, पर छोटी सी चाबी से पूरा घर खुल जाता है, ऐसे ही जिंदगी में छोटे छोटे विचार, बड़े बड़े बदलाव ला सकते हैं.
 आज के अनमोल विचार आप सबके सम्मुख प्रस्तुत करने जा रहा हूं।















गुरुवार, नवंबर 24

बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।

बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।

एक दो बार समझाने से यदि कोई नही समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना,

     छोड़ दीजिए 

बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना,

     छोड़ दीजिए।

गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें,

     छोड़ दीजिए।

एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना,

     छोड़ दीजिए।

अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना,

     छोड़ दीजिए।

यदि इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना,

     छोड़ दीजिए। 

हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना,

     छोड़ दीजिए।

बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना,

     छोड़ दीजिए।

उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना,

     छोड दीजिए। 

मैसेज अच्छा लगे तो ठीक, न लगे तो फारवर्ड करने का विचार,                  छोड़ दीजिए।  



सोमवार, अक्टूबर 10

शनिवार, अक्टूबर 8

ज़िंदगी मे दो व्यक्ति जीवन को नयी दिशा दे जाते हैं,

बहुत लंबे समय के बाद एक बार फिर से ब्लॉग पर हाजिर हुआ हूं आप सभी के बीच.... आप सबका प्रिय सवाई सिंह राजपुरोहित एस.एम सीरीज 3 

 ज़िंदगी मे दो व्यक्ति जीवन को नयी दिशा दे जाते हैं,

एक वह जो मौका देता है, दूसरा वह जो धोखा देता है.!











सोमवार, मई 16

तीन संस्कार जो आपको अच्छा इंसान बनाएंगे

 3 अच्छे संस्कार ~

1. अगर आपका कॉल एक बार में ना उठे तो बार बार कॉल ना करें हो सकता है सामने वाला बिजी हो।

2. अगर आपको कोई होटल में खाना ऑफर करे तो अपनी पसंद का नहीं बल्कि उनकी पसन्द का खाना मंगवायें।

3. अगर आपको कोई अच्छा इंसान समझ कर उधार दे तो समय रहते उसे पैसा चुका दें ।

मेरी शिक्षा में अहम योगदान......

कल का दिन बहुत ही अहम था मेरे लिए कल बहुत समय बाद मुझे अपने स्कूल टाइम के टीचर से मिलने का मौका मिला यह किसी सौभाग्य से कम नहीं था। मेरे लिए क्योंकि आज जो मैं लिख पा रहा हूं या जो कुछ करने का प्रयास कर रहा हूं ब्लॉग के माध्यम से उनका सारा श्रेय श्रीमती लता शर्मा जी धर्मपत्नी श्रीमान योगेश शर्मा जी जाता है आप अगर मुझे शिक्षा के प्रति मेरे अंदर रूचि पैदा नहीं करते तो शायद मैं ज्यादा नहीं पढ़ पाता आज मैंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हूं जो सिर्फ आप की ही बदौलत है आपने मुझे सदैव अपने बेटे की तरह माना है आज भी एक पारिवारिक सदस्य के रूप में मुझे देखती हैं परिवार में होने वाले हर छोटे-मोटे प्रोग्राम में मुझे आमंत्रण मिलता है यह सिर्फ आपका प्यार है और मेरा सौभाग्य है समय-समय पर मुझे आपका मार्गदर्शन भी मिलता रहता है आगे भी ऊपर वाले से यही दुआ करता हूं कि मुझे आपका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे।



अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )