सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



मंगलवार, मार्च 10

हम कल जैसे थे, आज वैसे है, कल भी वैसे ही मिलेंगे....सवाई सिंह

होली के महापर्व पर आप सभी को रंगो का त्योहार होली बहुत-बहुत मुबारक हो आज दुनिया में रंग बदलते लोगों से सावधान रहने की जरूरत है कुछ लोग होली खेलने से डरते हैं उनको हमारी छोटी सी सलाह होली के खेलिए जरुर क्योंकि बच के रहना है तो सिर्फ रंग बदलने वाले लोगों से सिर्फ वही आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं  होली के यह कलर नहीं है और 
चलते चलते आज का अनमोल विचार

जीता रहा मै अपनी धुन मे,
  दुनिया का कायदा नही देखा ।
रिश्ता निभाया तो दिल से,
कभी फायदा नही देखा। ।

एक किताब की तरह हूँ मैं...
   कितनी भी पुरानी हो जाए....
   पर उसके अलफ़ाज़ नहीं बदलेंगे...
कभी याद आये तो, पन्ने पलट कर देखना...
हम कल जैसे थे,आज वैसे है, कल भी वैसे ही मिलेंगे...



सोमवार, मार्च 9

होली के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकानाएं

आपको एवं आपके सम्पूर्ण परिवार को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन में खुशियाँ और सुख-समृद्धि लाएं ऐसी मेरी प्रभु से प्रार्थना है। 

 आज का अनमोल विचार
अच्छे और सच्चे रिश्ते न तो, खरीदे जा सकते हैं, न उधार लिए जा सकते है... 
इसलिए उन लोगों को जरुर महत्व दें, जो आपको महत्व देते हैं...........
 .............🚶चलते रहिए 🚶‍♀.

शुभेचु - 
सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां परिवार और 
राजपुरोहित समाज इंडिया टीम 

गुरुवार, मार्च 5

काम निकलते ही अपनों को बदलते देखा है मैंने ....

 लोगों को समय-समय पर बदलते देखा है यह बात एक दम सच है कि अच्छे दिल वाले लोग हमेशा खुश रहता है पर मेरा ख्याल है कि अच्छा दिल लगभग हमेशा ही चोट खाता है क्योंकि वह दूसरों को बस अच्छे बर्ताव की उम्मीद रखता है और मेरे ख्याल से यही उसकी सबसे बड़ी भूल होती है


मैंने बहुत कम समय में लोगों को काम निकलते ही अपनों को बदलते देखा है जो लोग हमेशा यह कहते थे कि हम आपके बिना रह नहीं सकते आज वह हमारे बारे में पूछते तक नहीं शायद इसी को धोखा कहते हैं अगर आपको किसी के साथ नहीं रहना तो आप उसे स्पष्ट कीजिए ताकि व्यक्ति यह समझ सके कि शायद मैं उनके लायक नहीं हूं लेकिन उन्हें भरोसा मत दीजिए कि आप ही मेरा जीवन है और मैं आपके बिना नहीं रह सकता/ सकती। 

आज जो मैंने बात लिखी है कल मेरे दोस्त के जन्मदिन के मौके पर मैंने ऐसा फील किया मेरे दोस्त के बहुत ही करीबी दोस्त ने उन को जन्मदिन पर विश तक नहीं किया उन्हें बहुत उम्मीद थी कि उनका वह मित्र उन्हें याद करेगा पर अफसोस उन्होंने मैसेज, फोन तक नहीं किया। 
मैंने उसे समझाया की दुनिया है जब तक आप साथ हैं और वह आपके साथ है तब तक वह आपके हैं लेकिन एक बार आप से दूर होने के बाद आप उनसे उम्मीद करना यानी कि अपने आप के साथ धोखा है इसीलिए खुश रहिए पर चलते रहिए इसी के साथ अलविदा फिर मिलते हैं दिल की बात लेकर आप लोगों के साथ 
आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित 
चलते चलते आज का यह विचार

आज का सुविचार
 दुआ कभी साथ नहीं छोड़ती,
  और 
बद्दुआ कभी पीछा नहीं छोड़ती!
 जो दोगे वही लौटकर आएगा फिर चाहे वह इज्जत हो या धोखा..!🚩


बुधवार, मार्च 4

एक सच्चा मित्र हजार रिश्तेदारों से अच्छा है

हमारे जीवन में एक दोस्त का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा है चाहे सुख हो चाहे दुख हमें हमारे जीवन में एक सच्चा दोस्त की हमेशा जरूरत रहती है कहते हैं कि आपका एक अच्छा दोस्त आपके सारे दुखों को छीन लेता है और आपकी खुशियों को डबल कर देता है मेरी लाइफ में भी कुछ ऐसे ही दोस्त हैं और मैं उन्हें हमेशा दिल से याद करता हूं वह मेरी खुशियों को हमेशा डबल किया है और मेरे दुख को हमेशा कम किया है।
 आज एक ऐसे ही दोस्त का जन्मदिन है जन्मदिन के मौके पर मेरी और मेरे परिवार की तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आपके उज्जवल भविष्य की जी हां हम बात कर रहे हैं मेरे दोस्त योगेंद्र सिंह उर्फ सोनू भाई की जिसने मुझे दोस्त कम भाई जैसा प्यार दिया है। 


आज का सुविचार
🚩ताक़त और पैसा ज़िन्दगी के फल हैं, परिवार और मित्र जिन्दगी की जड़ हैं, हम फल के बिना अपने आप  को चला सकते हैं, पर जड़ के बिना खड़े नहीं हो सकते..!
   साथ ही परिवार हो या संगठन सब में सफ़लता का राज़ है... 
एक दूसरे के विचारो को सुनना और सम्मान देना .


             एक सच्चा मित्र हज़ारों रिश्तेदारों से अच्छा है।

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )