सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



बुधवार, जून 9

मौत के साये में भी “ज़िंदगी” पल सकती है,

 मौत के साये में भी “ज़िंदगी” पल सकती है,

जब तक आपकी ज़िंदगी बाक़ी है,

मौत खुद ज़िंदगी की हिफ़ाज़त कर सकती है।


गुरुवार, मई 20

अकेलापन पर अपना अपना नजरिया है ...

पूरे देश भर में देशव्यापी महामारी करोना नामक वायरस चल रहा है और इन सब के बीच डॉक्टर, मोटिवेशन इने आप जहां कहीं भी सुनेंगे सब आप को अकेला रहने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि इस बीमारी का एक ही समाधान है जब तक आप अकेले रहेंगे आप स्वस्थ रहेंगे ठीक रहेंगे अब करोना नामक बीमारी से बचे रहेंगे। मैं सच कहूं तो अपनी लाइफ में पहली बार किसी बीमारी से इतना डरा हुआ हूं इस डर के पीछे बहुत से कारण है डर अपने जीवन का नहीं है अपनों के जीवन का है और डर होना भी जरूरी है। 

 मैं भी आज का अकेला रह कर इस बीमारी से लड़ने का प्रयास कर रहा हूं। परिवारिक सदस्यों के साथ यह मेरा अब तक का सबसे अलग तरह का अनुभव है और चाहूंगा कि भविष्य में ऐसा अनुभव मुझे फिर कभी ना करना पड़े और मैं आज अपने उसी अनुभव को आप लोगों के बीच शेयर कर रहा हूं। 

अकेले अर्थात अपने अंदर एक यात्रा तय करना उस यात्रा में मार्ग भी आप ही हो और यात्री भी आप ही हो वह यात्रा स्वयं को जानने की इस यात्रा में आपको किसी सारथी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह यात्रा अकेलेपन से शुरू हुई थी और एकांत में तय कर रही है जब आप अकेले यात्रा शुरू करते हैं बहुत कुछ कष्ट देता है मगर जब यह यात्रा एकांत ओर बढ़ने लगती है तो वहां किसी सारथी आवश्यकता छीण हो जाएगी। यह कहे कि उनकी जरूरत ही महसूस नहीं होती है। 

प्रेम एक नशा है जो स्वयं के भीतर ही जागृत होता है अगर आप इससे बेखबर हैं तो आप जीवन में अकेले हैं अगर इसकी आपको खबर है तो आप अकेले होकर भी अकेले नहीं अर्थात स्वयं से जुदा रहना ही अकेलापन है संसार में तो सभी अकेले पैदा होते हैं और अकेले ही चले जाते हैं ? फिर किस बात की चिंता क्या करने की वह हमें छोड़ कर चला गया। मैंने प्रेम में दीवाने कईयों के साथ रहा हूं क्योंकि छात्र जीवन से अनुभव करता आया हूं और आज एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा हूं तो मैंने बहुत ऐसे युवक-युवतियों से मिला और उन्होंने हमें बताया कि अब मैं उसके बिना जी नहीं सकता या जी नहीं पाऊंगी अरे भाई 2 दिन के प्यार के लिए अपना जीवन का बलिदान देना चाहते हो ऐसा मत कीजिए क्योंकि यह कुछ समय का एक आकर्षण होता है और जब आकर्षण किसी के बीच खत्म हो जाता है लोग हमें छोड़ कर चले जाते हैं यहां हम उनको छोड़ देते हैं और यह जीवन यात्रा है इसलिए मेरी नजर में प्रेम भी एक नशा है करो मगर सोच समझकर।

 अकेले रहना अपने में ही खुश रहना भी एक नशा ही है बशर्ते उसे समझने वाला चाहिए जिसने समझ लिया वह खुश रहेगा । किसी का साथ जिंदगी भर नहीं रहता आखिर जाना भी अकेले ही है तो अकेले में जीने में क्या कमी है इसलिए खुश रहिए जब तक साथ मिले तब तक तो अच्छे से रहिए यही कहना है मुझे....  अकेलापन भी एक नशा है और आजकल मैं उसी नशे में जी रहा हूं। 

 अपना अपना नजरिया है अकेलापन किसी के लिए नशा, किसी के लिए मजा और किसी के लिए सजा आप कमेंट करके बताइए आपके लिए क्या है अकेलेपन के मायने...

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित (एसएस सीरीज 3)

रविवार, अप्रैल 25

भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

 विश्व शांति व करुणा के पथ प्रदर्शक, “अहिंसा परमो धर्म:” का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.... सुगना फाउंडेश परिवार

 

संपूर्ण विश्व को को अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का सन्देश देने वाले भगवान महावीर स्वामी जी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर अगर हम चलना स्टार्ट करें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा उनके जन्म जयंती के अवसर पर उनके द्वारा बताए गए अनमोल वचन हमारी इस विशेष पोस्ट पढ़ें 

किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है, और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है।

खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।

शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है।

प्रत्येक जीव स्वतंत्र है। प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। 

हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो।

जिस प्रकार आप दुःख पसंद नहीं करते उसी तरह और लोग भी इसे पसंद नहीं करते. ये जानकर, आपको उनके साथ वो नहीं करना चाहिए जो आप उन्हें आपके साथ नहीं करने देना चाहते।

जिस प्रकार आग इंधन से नहीं बुझाई जाती, उसी प्रकार कोई जीवित प्राणी तीनो दुनिया की सारी दौलत से संतुष्ट नहीं होता.

 आइए, उनके आदर्श व सिद्धांतों का अनुसरण कर जगत कल्याण का संकल्प लें।

जियो और जीने दो 

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित 

एस एम सीरीज 3


अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )