सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



बुधवार, जुलाई 19

ज्ञान तीन तरह से प्राप्त किया जा सकता है

अनमोल विचार

 ज्ञान तीन तरह से प्राप्त किया जा सकता है,
पहला मनन से जो सर्वश्रेष्ठ है,
दूसरा अनुसरण से जो सबसे आसान है,
तीसरा अनुभव से जो कि कड़वा हैं.



अगर इन्सान खुद की गलतियों को अपनी उंगलियो पर गिनने लगे तो..
दुसरो की ज़िन्दगी में उंगली करने का वक़्त ही नहीं मिलेगा..!


मंगलवार, जुलाई 18

जिन मूर्तियों को हम बनाते है हम उनकी तो पूजा करते है पर...

 आज का सुविचार

माँ-बाप उम्र से नही-फिक्र से बूढ़े होते है  जब बच्चा रोता है तो पूरी बिल्ड़िंग को पता चलता है ......

जब माँ -बाप रोते है तो बाजू वाले को भी पता नही चलता है ये जिंदगी की सच्चाई है। जिन मूर्तियों को हम बनाते है हम उनकी तो पूजा करते है.पर जिन्होंने हमे बनाया हम उन माता -पिता की पूजा क्यों नही करते?"

जबकि हमारा धर्म कहता है की...मातृ देवोभव, पितृदेवो भव, गुरुभ्यो नमः।

(पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज)

गुरुवार, जून 1

सफलता

 हेलो दोस्तों काफी समय बाद एक बार फिर से ब्लॉग पर आया हूं आज के अनमोल विचार सफलता के ऊपर है सफलता का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है अगर जीवन में हमें सफलता मिलती रहे बिना रुकावट तो हम ऊपर वाले को शायद हम कभी याद भी ना करें। इसीलिए कभी-कभी जीवन में हमें असफलता मिलती है तो निराश मत होइए आप भगवान का स्मरण करना शुरू कर दीजिए सफलता तो  आपके हाथों आ जाएगी कहते हैं जिंदगी में हार और जीत तो लगी रहती है ओर इसी का नाम तो जिंदगी है इसीलिए कभी हमें सफलता मिलती है कभी असफलता तो निराश मत होइए सिर्फ ऊपर वाले को याद कीजिए वह आपकी सारी रुकावटें हटा देंगे जय श्री राधे .....आपका शौर्य प्रताप सिंह उर्फ सवाई सिह राजपुरोहित 

सफलता मन की शीतलता से उत्पन्न होती है,

ठंडा लोहा ही गर्म लोहे को काट व मोड़ सकता है !

■■■●●●●■■■


सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है पर,

उससे जरुरी है अपनी असफलता से सीख लेना !!

■■■●●●●■■■

कमजोर लोग तब रुकते है जब वे थक जाते है,
और विजेता तब रुकते है जब वे जित जाते है !!
■■■●●●●■■■
■■■●●●●■■■
लक्ष्य पर आधे रस्ते तक जाकर कभी वापस न लौटे,
क्यूंकि वापस लौटने पर भी आधा रास्ता पार करना पड़ेगा !!

■■■●●●●■■■

अपने जीवन में असफलता को मार्ग का 
एक मोड़ समझना चाहिए,
ना की यात्रा की समाप्ति !

■■■●●●●■■■

संभव और असंभव के बीच की दुरी,
व्यक्ति के निश्चय पर निर्भर करती है !!
■■■●●●●■■■
जो व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए 
खुद से लड़ता है,
उसे कोई भी हरा नहीं सकता !!

अगले क्रम में और पढ़ेंगे सफलता पर कुछ और विचार.....


अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )