सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



गुरुवार, जुलाई 29

जीवन में सराहना और निंदा दोनों ही अच्छे हैं

जीवन में एक बात को हमेशा गांठ बांधकर रखनी चाहिए कोई हमारी किए गए कार्य की तारीफ या प्रशंसा करें या ना करें इस बात की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि आप और हम उस दुनिया में रहते हैं जहां चलता तो तेल और बाती है पर लोग कहते है की दिपक जल रहे है ! यानी प्रशंसा सिर्फ दीपक की करते हैं। इसलिए जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए
क्योंकि जीवन में हमें दो चीजें हमेशा मिलेगी या तो हमारे काम की सराहना (प्रशंसा) की जाएगी या फिर निंदा दोनों ही हमारे जीवन में बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि प्रशंसा आपको हमेशा प्रेरणा देती है और निंदा आपको सावधान होने का अवसर।


हज़ारों मील की यात्रा 
एक कदम के साथ शुरू होती है !

सवाई सिंह राजपुरोहित SM series 3

 

बुधवार, जुलाई 28

इस जिंदगी में तजुर्बे बहुत मिले।

इस दुनिया में यह मायने नहीं रखता कि हम इस दुनिया में कैसे आए हैं लेकिन यह जरूर मायने रखते हैं कि आप आज इस मुकाम पर हैं क्योंकि जो आपके साथ हैं या आपके साथ जोड़ने की कोशिश जो कर रहा है वह सिर्फ आप की वर्तमान स्थिति से ही आपसे रूबरू होना चाहते हैं ओर आपके वर्तमान स्थिति को देखकर ही आपके साथ रिश्ता आगे बढ़ाते हैं। जीवन का यह कटु सत्य है जिसे हम जितना जल्दी से स्वीकार कर ले उतना ही हमारे लिए अच्छा है । 

Sawai Singh Rajpurohit 
SM Series 3

मंगलवार, जुलाई 27

रिश्ते को सफल बनाने के लिए दोनों तरफ से कोशिश बहुत ही जरूरी है


 जीवन में हम कई बार ऐसे रिश्तो को भी निभाते हैं जिनके आगे चलने की कोई गुंजाइश नहीं होती लेकिन फिर भी हम उस रिश्ते को निभाने की कोशिश करते हैं अगर हमारे बार-बार कोशिश के बाद भी रिश्ता नहीं निभाया जा रहा है तो इसका मतलब है अब उस रिश्ते में जान नहीं है ऐसे रिश्ते को हम जितना जल्दी स्वीकार करें उतना ही हम दोनों के लिए अच्छा रहता है क्योंकि जीवन में रिश्तो को निभाने के लिए दोनों का साथ होना बहुत जरूरी है सिर्फ एक तरफ से कोशिश है करने पर कोई रिश्ता सफल नहीं होता रिश्ते को सफल बनाने के लिए दोनों तरफ से कोशिश बहुत ही जरूरी होती है.

सवाई सिंह राजपुरोहित SM सीरीज 3

सोमवार, जुलाई 26

खुश होकर किया गया हर कार्य सफल होता है

 जीवन जो काम हम हंसकर करते हैं उसका एक अपना ही मजा है आनंद है उस काम के बाद हमारी एक अलग ही पहचान होती है हैप्पीनेस के साथ किया गया। हर कार्य बहुत ही अच्छे रिजल्ट हमें देता है। जो कि हमारे मान सम्मान और प्रतिष्ठान और हमारी पहचान भी बढ़ाता है सब कुछ हमारे व्यवहार पर निर्भर हैं।


एस.एम सीरीज 3
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )