सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



मंगलवार, अक्टूबर 1

जीवन में आपसे कौन मिलेगा, ये समय तय करेगा.

 हमारे जीवन में हमारा व्यवहार ही सब कुछ है अगर हमारा व्यवहार सही है तो हमारे रिश्ते काफी मजबूत होंगे क्योंकि जीवन में आपसे कौन मिलेगा यह तो समय तय करता ही है और आप किससे मिलेंगे यह आपका दिल यानी कि मन तय करता है लेकिन आपका ही रिश्ता कब तक टिका रहेगा यह कब तक चलेगा यह सब बातें आपके व्यवहार पर निर्भर करती है इसीलिए अपना व्यवहार सभी से बहुत ही मधुर बनाए रखें क्योंकि रिश्ते दिल से होते हैं दिमाग से नहीं जो लोग दिल से रिश्ते बनाने की कोशिश करते हैं वह ज्यादा समय तक चलते नहीं हैं इसीलिए अपनी वाणी में मधुरता लाएं और रिश्तो को दिल से निभाए

 आज के लिए सिर्फ इतना ही चलते चलते आज का यह अनमोल विचार
🔵🔹🔹🔹🌹🔹🔹🔹🔵


      जीवन में आपसे कौन मिलेगा,
    ये समय तय करेगा.
     जीवन में आप किस से मिलेंगे,
         ये आपका दिल तय करेगा 
   परंतु 
जीवन में आप 
     किस-किस के दिल में बने रहेंगे,
     यह आपका व्यवहार तय करेगा।

 आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन आरोग्यश्री समिति आगरा
स्वच्छ भारत मिशन

एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए

 अगर हमे बेहतरीन जीवन जीना है तो हमें आत्म संतुष्ट रहना  बहुत ही जरूरी है जी हां अगर आपके जीवन में आत्म संतोष है जो आपके पास है वहीं सर्वश्रेष्ठ हैं अगर आपने यह मान लिया तो आपका जीवन बहुत ही बेहतरीन जीवन है हम में से बहुत से लोग जो हमारे पास है उसमें खुश नहीं रहते वह दूसरों को देखकर जलन महसूस करते हैं कि उनके पास इतना कुछ और हमारे पास कुछ भी नहीं जिस दिन यह भावना हमारे अंदर से खत्म हो जाएगी समझ लीजिए उसी दिन हमारा जीवन बेहतर हो जाएगा तो इसके लिए हमें स्वीकार करना पड़ेगा जो हमारे पास है वही सर्वश्रेष्ठ है

🌹एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए👍
 यह स्वीकार करना जरुरी है 👍
कि जो कुछ भी हमारे पास है वो ही सबसे अच्छा है👍आपका दिन खुशमय हो

मिलते हैं फिर किसी अनमोल विचार के साथ आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी आरोग्यश्री समिति आगरा
 स्वच्छ भारत मिशन

रविवार, सितंबर 22

कोई भी व्यक्ति तुम्हारे पास तीन कारणों से आता है,

 कोई भी व्यक्ति तुम्हारे पास तीन कारणों से आता है, भाव से, अभाव से और प्रभाव से, यदि भाव से आया है तो उसे प्रेम दो, अभाव में आया है तो उसकी मदद करो, और यदि प्रभाव से आया है तो प्रसन्न हो जाओ की परमात्मा ने तुम्हे इतनी क्षमता दी है !!
               

 इसीलिए व्यक्ति को कभी भी अहम और घमंड नहीं करना चाहिए और लोगों को अपनी वाणी और प्यार से अपने से हमेशा कनेक्ट रखना चाहिए यही आज का युग है तभी आप सफल हो पाएंगे लोगों को इतना प्यार दो ताकि जब वह आपके साथ कुछ धोखा करें तो उन्हें भी अफसोस हो कि मैंने क्या खो दिया है आज हैप्पी रहिए चलते रहिए चलने का नाम ही जिंदगी है आपका दोस्त सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा 

शुक्रवार, सितंबर 20

गलत व्यक्ति को पसंद करने वाला सही व्यक्ति नहीं हो सकता।

     गलत लोगो व उनकी बातों का समर्थक करे ,वो सही हो ही नही सकता I

         गलत इंसान ही दूसरे गलत इंसान का साथ देता है। परंतु एक सही इंसान कभी दूसरे सही इंसान का साथ नही देता,वह चुपचाप रहता है और गलत लोग जीत जाते हैं।आजकल सत्य और उसकी महता विलुप्त हो गयी लगती है😡😣

          एक बात हमेशा याद रखना अंत में सत्य व्यक्ति की ही जीत होती है क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा होता है आपकी पूरी कहानी इसीलिए कभी भी सही व्यक्ति के साथ गलत मत करना और कभी भी गलत व्यक्ति का साथ मत देना I

        मेरे प्यारे दोस्तों ऐसे ही सोच नए अनमोल विचार प्राप्त करने के लिए आप इस ब्लॉक को फॉलो जरूर करें।  पोस्ट को शेयर करें फेसबुक, इंस्टाग्राम , टि्वटर पर ।

        आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित
 मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन आरोग्यश्री समिति आगरा 

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )