सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



शुक्रवार, जनवरी 31

चाणक्य के 15 अमर वाक्य


1)➤दूसरों की गलतियों से सीखो अपने
ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु
कम पड़ेगी।

2)➤किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार
नहीं होना चाहिए। सीधे वृक्ष और
व्यक्ति पहले काटे जाते हैं।

3)➤अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब
भी उसे जहरीला दिखना चाहिए वैसे दंश भले
ही न दो पर दंश दे सकने
की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते
रहना चाहिए।

4)➤हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर
होता है, यह कड़वा सच है।

5)➤कोई भी काम शुरू करने के पहले तीन
सवाल अपने आपसे पूछो... मैं ऐसा क्यों करने
जा रहा हूँ ? इसका क्या परिणाम होगा ?
क्या मैं सफल रहूँगा?

6)➤भय को नजदीक न आने दो अगर यह
नजदीक आये इस पर हमला कर दो यानी भय से
भागो मत इसका सामना करो।

7)➤दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष
का विवेक और
महिला की सुन्दरता है।

8)➤काम का निष्पादन करो, परिणाम से मत 

9)➤सुगंध का प्रसार हवा के रुख का मोहताज़
होता है पर अच्छाई सभी दिशाओं में
फैलती है।"

10)➤ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बसता है
अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ।

11)➤व्यक्ति अपने आचरण से महान होता है
जन्म से नहीं।

12)➤ऐसे व्यक्ति जो आपके स्तर से ऊपर
या नीचे के हैं उन्हें दोस्त न बनाओ,वह तुम्हारे
कष्ट का कारण बनेगे। समान स्तर के मित्र
ही सुखदायक होते हैं।

13)➤अपने बच्चों को पहले पांच साल तक खूब
प्यार करो। छः साल से पंद्रह साल तक कठोर
अनुशासन और संस्कार दो। सोलह साल से
उनके साथ मित्रवत व्यवहार करो।
आपकी संतति ही आपकी सबसे अच्छी मित्र
है।"

14)➤अज्ञानी के लिए किताबें और अंधे के
लिए दर्पण एक समान उपयोगी है।

15)➤शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। शिक्षित
व्यक्ति सदैव सम्मान पाता है।
शिक्षा की शक्ति के आगे युवा शक्ति और
सौंदर्य दोनों ही कमजोर है 

सोमवार, जनवरी 27

बड़े काम के कोड है और दुसरो को भी बताये !

बड़े काम के कोड है इसलिए शेयर करे और दुसरो को भी बताये !

क,ख,ग क्या कहता है जरा गौर करें...

क - क्लेश मत करो

ख- खराब मत करो

ग- गर्व ना करो

घ- घमण्ड मत करो

च- चिँता मत करो

छ- छल-कपट मत करो

ज- जवाबदारी निभाओ

झ- झूठ मत बोलो

ट- टिप्पणी मत करो

ठ- ठगो मत 

ड- डरपोक मत बनो

ढ- ढोंग ना करो

त- तैश मे मत रहो 

थ- थको मत

द- दिलदार बनो

ध- धोखा मत करो

न- नम्र बनो

प- पाप मत करो

फ- फालतू काम मत करो

ब- बिगाङ मत करो

भ- भावुक बनो

म- मधुर बनो

य- यशश्वी बनो

र- रोओ मत

ल- लोभ मत करो

व- वैर मत करो

श- शत्रुता मत करो

ष- षटकोण की तरह स्थिर रहो

स- सच बोलो

ह- हँसमुख रहो

क्ष- क्षमा करो

त्र- त्रास मत करो

ज्ञ- ज्ञानी बनो !!

गुरुवार, दिसंबर 12

"संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता" में श्री किशोर सिंह बनने प्रथम विजेता

  प्रिय मित्रो,
मुझे बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि "संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता" में श्री किशोर सिंह राजपुरोहित बनने प्रथम विजेता इस प्रतियोगिता में सभी फेसबूक यूज़र ने हिस्सा लिया था इस प्रतियोगिता का आयोजन "सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया" ने किया था 
संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का आयोजन 12/12/2012 को फेसबुक पर शुरू किया गया था है

 संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता अंतिम सवाल पूछा गया था    
Q75 :- परम पूजीय ब्रह्मचारी श्री ध्यानारामजी महाराज वेदांताचार्य जी की प्राथमिक शिक्षा कौनसे विघालय मेँ हुई थी ?
सही उतर :- राजकिय प्राथमिक विधालय सेखासर

विशेष जानकारी परम पुज्य ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम जी के विषय में श्री नरपत सिंह राजपुरोहित ने दी है
परम पुज्य ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम जी का पेतृक गांव जोधपुर जिले की फलोदी तहसील से १२ कि.मी. दुर बावडी कल्ला (सेवड राजपुरोहितान) है !! वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी का जन्म बावडी कल्ला से दस कि. मी. दूर ढाणियां (पुरोहितों की ढाणी ) में हुआ था ! गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी ने अपनी.प्राथमिक शिक्षा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखासर से ग्रहण की थी !!

संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का सवाल 75 के प्रथम विजेता रहे श्री दिनेश राजपुरोहित सोढा (तिर्सिंगादी सोढा) https://www.facebook.com/Dineshraj.royal) को हमारी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभ कामनाएं... सुगना फाउंडेशन-मेघलासिया

ये प्रमाण पत्र आज क्या ?
11 दिसंबर 2013 को - 11-12-13 का अद्भुत योग बनने
जा रहा है। इस लिया ये प्रमाण पत्र आज दिया जाता है !

विशेष आभार:- 
 प्रतियोगिता के सहयोगी श्री परमेश्वर सिंह राजपुरोहित , श्री नरपत सिंह राजपुरोहित

शुक्रवार, सितंबर 6

बाबा रामदेव जन्म दिवस par आप सभी सादर आमंत्रित हैं!

आप सभी सादर आमंत्रित हैं! 
सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया के  5 वां स्थापना दिवस पर 

इस लिंक पर जाकर आप सभी जुडे ओर अपने मित्रों को आमंत्रित करे कार्यक्रम में .....

 किसी ने ठीक कहा है!  

यू तो दुनिया में सदा रहने कोई नहीं आता है! 
आप जैसे गई इस तरह कोई नहीं जाता है! 
इस उपवन् का दायित्व सौंपकर इतनी जल्दी 
संसार से कोई नही जाता है!  
  इन्ही शब्दो साथ पूज्य माता जी की 5 वी पुण्य तिथि पर सादर श्रद्धांजलि  .....
 "माँ की ममता कौन भुला सकता है,
  और कौन भुला सकता है वो प्यार,
किस तरह बताए माँ के बिना कैसे जी रहए हम"
मै और मेरा सम्पूर्ण परिवार सुगना फाउंड़ेशन का हर सदस्य श्रद्धा सुमन अर्पित करते है! 

सांप्रदायिक सदभावना के प्रतिक बाबा रामदेव का मेला और बाबा रामदेव जन्म दिवस {जय रामदेव जी लोकदेवता} एवं सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया के स्थापना दिवस पर हर वर्ष कि भान्ति इस बार भी बाबा के यात्रीयो के लिए नि:शुल्क चाय, नास्ता शरबत अल्पाहार तथा मेडिकल केम्प और इसके तहत ग्रामीण विद्यार्थियो के लिए ज्ञान प्रसार की पवित्र भावना से निः शुल्क स्टेशनरी सामग्री का वितरण और विद्यार्थियो तथा समाज में जो विशेष योगदान करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया जाएगा इसमें कई पुरूस्कार शामिल है! इसका का आयोजन 07 सितम्बर 2013 को जोधपुर के पास गाँव मेघलासिया (जोधपुर जैसलमेर रोड) पर किया जायेगा सुगाना फाऊण्डेशन एक गैर सरकारी संगठन है जो राजस्थान सरकार से पंजिकरीत है! जो नारी शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा को समर्पित है! सदस्यता आमत्रित है!

चिकित्सा सेवा देने वाले डाक्टर के नाम डॉ सज्जन सिंह, डॉ राजेश अरोड़ा, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ प्रदीप सेन, डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, डॉ ओम प्रकाश सोलकी आदि डाक्टर शामिल है 

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क सुत्र 
Miss Santosh Rajpurohit
(President)
Sugana Foundation-Meghlasiya
E -mail: Suganafoundation@gmail.com
http://suganafoundation.blogspot.in/2011/03/blog-post.html
*************
S P Singh (Umead Singh) Siya, AGRA
(Vice President )
Contecnt -09837005816, 09837569924
Email: sp9837005816@gmail.com

If you ever require urgently for our services please contact us at our Phone :- +91- 9219666141 (Helpline service onlyINDIA)

आयोजन कर्ता 
राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम्स - आगरा 
और 
हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट- ओसिया

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )