सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



sawai singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sawai singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, जुलाई 22

शब्दों की गहराई और जीवन के अनुभव ही इंसान का असली आभूषण हैं।

 आपके दिन की शुरुआत सकारात्मकता और नई ऊर्जा के साथ हो! तो आज का अनमोल विचार...

शब्दों में धार नहीं बल्कि आधार होना चाहिए, क्योंकि जिन शब्दों में धार होती है वो मन को काटते है और जिन शब्दों का आधार होता है वो मन को जीत लेते है।

किसी से सब्र मिल जाता है तो किसी से सबक, इसलिए किसी से शिकायत मत करो हर कोई अपने कर्म और भूमिका में यही है,बस सीखते रहो बढ़ते रहो...

क्योंकि जीवन अनुभवों से ही सुन्दर बनता है। 


इस पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


मंगलवार, जुलाई 21

जीवन में अपने सपनों को कभी छोटा मत समझिए

 आज का अनमोल विचार आपके जीवन में नया सवेरा नई उम्मीदें और नई सफलताएँ लेकर आए।

"अपने सपनों को कभी छोटा मत समझो.. क्योंकि आज जो सिर्फ़ एक ख़्वाब है (सपना), वही कल आपकी सबसे बड़ी पहचान बन सकता है। 

मेहनत पर भरोसा रखिए, क्योंकि किस्मत भी उसी का साथ देती है जो अपने सपनों के लिए हर दिन ईमानदारी से कोशिश करता है। 

मेरे जन्मदिन पर पौधा लगाते हुए

आज का यह अनमोल विचार जीवन में आगे बढ़ने और अपनी मेहनत पर अटूट विश्वास रखने की प्रेरणा देगा। 

​आपके दिन की शुरुआत सकारात्मकता और नई ऊर्जा के साथ हो! ऐसी में मंगल कामना करता हूं आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

शब्दों का मुखौटा और इरादों का सच

आजकल लोगों को पहचानना बहुत ही मुश्किल हो गया है आए दिन हमारे जीवन में ऐसी घटनाओं का हमें सामना करना ही पड़ता है इसके बाद हमें पछतावा होता है कि हम ऐसे लोगों के साथ जुड़े ही क्यों थे। 

 लोगों के शब्दों पर नहीं, उनके इरादों पर गौर किया करो

क्योंकि कोई डांटकर भी आपका अच्छा चाहता है,

तो कोई हंसकर भी जड़ें काट देता है। 

कई बार लोग मीठी वाणी या मुस्कान के पीछे अपने स्वार्थ और बुरे इरादों को छुपा लेते हैं, जिससे पहचानना मुश्किल हो जाता है।

​इसके विपरीत, कुछ लोग स्वभाव से सख्त या सीधे होते हैं जो डांटकर या सच बोलकर आपका मार्गदर्शन करते हैं और आपकी भलाई सोचते हैं।

मिलते हैं किसी और अनमोल विचार के साथ तब तक के लिए आपका सवाई सिंह

गुरुवार, नवंबर 13

Vahi sacche Mitra Hai Baki Sab Moh Maya Hai

 जेल के गेट पर, हॉस्पिटल के बेड पर और मुकदमे पर पेशी में साथ मिलते है वो ही मित्र है बाक़ी सब मोहमाया है!



बुधवार, नवंबर 12

Ladkon ko Paisa hi Sab Kuchh Dila sakta hai

 लड़कों को पैसा ही सब कुछ दिला सकता है,
 इज़्ज़त प्यार सुंदरता और अपनी बात रखने का हक!

जब किसी की संगत से आपके विचार शुद्ध होने लगे तो समझ लीजिए कि वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है..!

SM series 4 by Sawai Singh 


मंगलवार, नवंबर 11

Dhokha Dene Wale sochte Hai...

 धोखा देने वाले सोचते हैं कि उन्होंने चालाकी की 
पर असल में उन्होंने खुद के लिए 
भरोसे का दरवाजा बंद कर लिया ।



मंगलवार, जुलाई 8

सही समय पर सही निर्णय लेना भी आवश्यक है।

जीवन में सब कुछ अनुभव करना ही महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि सही समय पर सही निर्णय लेना भी आवश्यक है। रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो तो भी, एक अच्छा जूता पहनकर उस पर चला जा सकता है, लेकिन यदि एक अच्छे जूते के अंदर एक भी कंकड़ हो तो, एक अच्छी सड़क पर भी कुछ कदम चलना मुश्किल है।

बाहर की चुनोतियों सें नहीं हम अपनी अंदर की कमजोरियों से हारते हैं। मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे, तो दूसरा गढ़े। जो मज़ा भाग लेने में है वो मज़ा भाग जाने में कहाँ।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए की जान लगे

शनिवार, जून 21

योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है

योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है

 मानव कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है! 

करो योग, रहो सदैव निरोग। साथ ही "योग से बड़ा कोई ऐश्वर्य नहीं, योग से बड़ी सफलता नहीं, योग से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं।"

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...सवाई सिंह राजपुरोहित योगाचार्य टीम सुगना फाउंडेशन भारत 

सोमवार, दिसंबर 9

संगत सुधारिए जीवन सुधारिए

 गरीब आदमी जमीन पर बैठ जाये तो वो जगह उसकी औकात कहलाती है और अगर कोई धनवान आदमी जमीन पर बैठ जाए तो

ये उसका बड़प्पन कहलाता है।


पानी की बूंद अगर तवे पर गिरती है तो गायब हो जाती है 

पानी की बूंद अगर कमल के पत्ते पर गिरती है तो मोती की तरह चमकने लगती है और 

अगर पानी की बूंद सीप में गिर जाए तो ख़ुद मोती बन जाती है 

पानी की बूंद वही है फर्क सिर्फ़ संगत का है ।

संगत सुधारिए जीवन सुधारिए 
 भगवान की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे ।

मंगलवार, अक्टूबर 22

हम जितना सोचते हैं, उतना अगर काम करने लग जाए तो ...

 आज का सुविचार

आज के टाइम में सब लोग सपने बहुत देखते हैं लेकिन उन सपनों को प्राप्त करने के लिए कार्य कोई नहीं करना चाहता हालांकि सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है क्योंकि सपने देखेंगे तभी हम उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ लोग सपने देखे तो हैं लेकिन प्राप्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं करते चाहे उन्हें कोई कितनी बार भी समझ ले जो आपके अपने होंगे वह आपको एक - दो बार तो जरुर समझाएंगे फिर उनको भी लगने लगेगा कि शायद आप कुछ करना नहीं चाहते तो वह भी थक हार कर यह प्रयास करना छोड़ देते हैं।

  सोचना इस दुनिया का सबसे फालतू काम है, क्योंकि यह बैठे -ठाले ही हमें दु:खी उदास अकर्मण्य बना जाता है! जब भी आप देखें कि आप कुछ सोचने जा रहे हैं, कोई काम करने लग जाए ! जो काम आप करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी याद रखें कि कर्म ही धर्म है! अपने धर्म का पालन करें, सोचने से बचे और कर्मठ बने ! आनंद और सफलताएं आप पर चारों दिशाओं से बरसने लगेगी। 

रविवार, सितंबर 29

जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं है

आज का अनमोल विचार
 सूर्योदय और सूर्यास्त में बताता है कि जीवन
में कुछ भी स्थाई नहीं है, 
इसलिये हमेशा खुश रहें और जीवन में किसी प्रकार की टेंशन चिंता किए बिना एवं 
जीवन की यात्रा का भरपूर आनंद लें। और प्रभु का धन्यवाद करें इस सुंदर जीवन देने के लिए

पूज्य गुरुदेव श्री चेतनानंद जी सरस्वती जी महाराज

SM सीरीज 4 By 
शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित 

गुरुवार, जुलाई 4

किताबें और मां-बाप की बातें जिंदगी में कभी भी धोखा नहीं देती

 आज का अनमोल विचार


किताबें और मां-बाप की बातें जिंदगी में कभी भी धोखा नहीं देती

बिल्कुल सही कहा गया है। माता-पिता की बातें जीवन में कभी धोखा नहीं देतीं। क्योंकि उनके द्वारा दी गई सलाह और मार्गदर्शन हमेशा हमें सही रास्ते पर लाते हैं। और वह हमेशा हमारे अनुभवों, समस्याओं और संघर्षों को समझते हैं और हमें उन्हें पार करने के लिए तैयार करते हैं। उनका साथ हमें हमेशा आत्मविश्वास और स्थिरता देता है, जिससे हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

शुक्रवार, अप्रैल 1

किसी की भावनाओं के साथ प्रयोग मत कीजिए 

आज कल हर कोई व्यक्ति किसी न किसी रूप में व्यक्ति के भावनाओं के साथ खेलने का प्रयास करता है चाहे वह अपना हो या पराया हो। आखिर भावना का अर्थ होता क्या है क्या किया जाना चाहिए सोचने वाला विषय है जिनको ज्यादा वैल्यू देते हैं अपने जीवन में हमेशा आपके साथ कुछ ना कुछ प्रयोग करता रहता है आपको इस बात का आभास नहीं होता लेकिन होता है। ऐसा यह सब चीजें देखते हैं फिर उन पर अगर बात करते हैं तो वह आप को बेवकूफ समझने लग जाते हैं किसी की भावनाओं का इतना भी ना खेलो कि उसका दुनिया से भरोसा ही उठ जाए हर किसी को गलत समझने लगता है जिसको सच में आपकी जरूरत होती है और फिर आप की वैल्यू भी नही समझते है आप उसको भी उसी नजरों से देखने लग जाते हो। हमारे जीवन में ऐसा अक्सर होता रहता है । सब कुछ हमें ऊपर वाले पर छोड़ देना चाहिए।

और चलते चलते आज वर्ष का अंतिम दिन है अगर कभी भी जाने अनजाने में मेरे कर्म से, मेरी बोली से, मेरे व्यवहार से, या किसी कारण से आपकी भावना आहत हुई है तो मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूं, अपनी नाराजगी गिले-शिकवे सब आज छोड़कर हमारी ओर से आप और आपके पूरे परिवार को चैत्र नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

मार्च एंडिंग कभी - कभी संबन्ध में भी आनी चाहिए। 

स्टॉक मिलाने के लिए पता तो चले कि, कितने अपने और हम कितनों के..

आज का विचार

किसी की भावनाओं के साथ

प्रयोग मत कीजिए ...

किसी का जीवन ....

आपकी प्रयोगशाला नहीं है .....

प्ररम कृपालु प्रभु आपका दिन मंगलमय रखे .... और आप सभी को चैत्र नव वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं आने वाला नया साल आप सभी के लिए खुशियों भरा हो ऐसी कि मैं प्रभु से कामना करता हूं टीम सुगना फाउंडेशन

✍️ आपका सवाई सिंह SM series 3 से 

बुधवार, मार्च 23

ईमानदारी एवं सादगी पूर्ण जीवन ही सर्वोत्तम जीवन है!

 "सादगी और ईमानदारी" मानवता की सर्वोत्तम और सच्ची परिभाषा मान्य है! हां आज के समय में "न ईशा पीर और न मिला पीर पर पैसा को ही सबसे बड़ा पीर माना जा रहा है, बेरोजगारी, गरीबी और गरीबी की आड़ में मनमानी धांधली कर पैसा कमाया, गाया जा रहा है! कोई सुनने वाला नहीं है! इसीलिए ईमानदारी और सादगी व सच्चाई का जीवन जीना कठिनाइयों भरा है! परंतु आप इस राह को छोड़िएगा मत ईमानदारी और साथ के साथ जीना थोड़ा कठिन जरूर है अपने ही लोग शत्रु बन जाते हैं क्योंकि आप उनको गलत काम करने से रोकते हैं और समय आने पर उनका हिसाब जरूर होगा क्योंकि ऊपर वाले की अदालत हमेशा ऑनलाइन रहती है आपके द्वारा किए गए कार्य आपको ही इस जीवन में भुगतने होंगे। मानता हूं इमानदारी के साथ काम करना थोड़ा मुश्किल जरूर है।

परन्तु ईमानदारी व सादगी का जीवन सुख, शान्ति और सन्तोष मय व्यतीत होता है! दिन और रात सुखमय गुजरते हैं! हां, बेईमानी, बदमाशी, बदनीयत, और मतलबी पसन्द वाले दखल देने से नहीं चूकते हैं। ऐसे ही कथित अवगुणी कष्टकारी एक समय में अपने दुष्कर्मों का परिणाम भोगते तो अवश्य ही है! इसीलिए ईमानदारी एवं सादगी पूर्ण जीवन ही सर्वोत्तम जीवन है! ऐसा मेरा मानना है बाकी ऊपर वाले की लीला है वह जितना हम से करवा दे। मन में बस एक ही आशा है कि कभी किसी के साथ गलत ना करू। अपना काम इमानदारी के साथ करने की तमन्ना रखता हूं पर लोग उस मे रुकावटें डालने का प्रयास करता है। फिर ना चाहते हुए भी सांप जैसा नेचर रखना पड़ता है। शुरुआत आप करो खत्म हम करेंगे।

चलते चलते आज का अनमोल विचार

रात भर गहरी नींद आना इतना आसान नहीं,

उसके लिए दिनभर ईमानदारी से जीना पड़ता है !!

मिलता हूं अपनी एक नई पोस्ट के साथ आपका सवाई सिंह राजपुरोहित (एस.एम सीरीज 3)

सोमवार, मार्च 7

हमेशा अपनों के साथ रिश्ता बनाए रखें

हमेशा अपनों के साथ रिश्ता बनाए रखें क्योंकि जो यह अपने होते ना यही अपने हैं सबसे अच्छे प्यार भरे रिश्ते बनाए रखें क्योंकि कब कौन कहां काम आ जाए यह किसी ने नहीं सोचा है हाल ही कुछ घटनाओं के बाद मैं ऐसा कह सकता हूं। आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य और अच्छे रिश्ते आपको हर वक्त मदद पहुंचाने का प्रयास करते हैं और मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं कि उनको मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती वह हमेशा मेरे लिए कोई ना कोई रास्ता दिखा ही देते हैं और अपने होने का एहसास मुझे दिलाते हैं वह मेरे साथ है भोले बाबा आपकी कृपा मुझ पर ऐसे ही बनी रहे ।

आज का अनमोल विचार

लड़ लो , झगड़ लो , पर परिवार से अलग होने की कभी मत सोचो क्योंकि उन पत्तो की कोई कदर नही होती जो पेड़ से अलग होकर गिर जाते है ।

=========××=======

 मेले की भीड़ में बच्चा जब तक अपनों का हाथ पकड़कर चलता है उसे मेला बहुत सुंदर और खूबसूरत लगता है, पर वही बच्चा अगर मेले में अपनों से बिछड़ जाये तो वही मेला उसे डरावना लगता है, दुनिया के मेले में हम सबकी स्थिति भी यही है, इसलिए हमेशा अपनो का "साथ" और "हाथ" थामे रखिये... 🏃🏻  चलते रहिऎ.

(आपका सवाई सिंह एसएम सीरीज 3)

गुरुवार, मई 20

अकेलापन पर अपना अपना नजरिया है ...

पूरे देश भर में देशव्यापी महामारी करोना नामक वायरस चल रहा है और इन सब के बीच डॉक्टर, मोटिवेशन इने आप जहां कहीं भी सुनेंगे सब आप को अकेला रहने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि इस बीमारी का एक ही समाधान है जब तक आप अकेले रहेंगे आप स्वस्थ रहेंगे ठीक रहेंगे अब करोना नामक बीमारी से बचे रहेंगे। मैं सच कहूं तो अपनी लाइफ में पहली बार किसी बीमारी से इतना डरा हुआ हूं इस डर के पीछे बहुत से कारण है डर अपने जीवन का नहीं है अपनों के जीवन का है और डर होना भी जरूरी है। 

 मैं भी आज का अकेला रह कर इस बीमारी से लड़ने का प्रयास कर रहा हूं। परिवारिक सदस्यों के साथ यह मेरा अब तक का सबसे अलग तरह का अनुभव है और चाहूंगा कि भविष्य में ऐसा अनुभव मुझे फिर कभी ना करना पड़े और मैं आज अपने उसी अनुभव को आप लोगों के बीच शेयर कर रहा हूं। 

अकेले अर्थात अपने अंदर एक यात्रा तय करना उस यात्रा में मार्ग भी आप ही हो और यात्री भी आप ही हो वह यात्रा स्वयं को जानने की इस यात्रा में आपको किसी सारथी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह यात्रा अकेलेपन से शुरू हुई थी और एकांत में तय कर रही है जब आप अकेले यात्रा शुरू करते हैं बहुत कुछ कष्ट देता है मगर जब यह यात्रा एकांत ओर बढ़ने लगती है तो वहां किसी सारथी आवश्यकता छीण हो जाएगी। यह कहे कि उनकी जरूरत ही महसूस नहीं होती है। 

प्रेम एक नशा है जो स्वयं के भीतर ही जागृत होता है अगर आप इससे बेखबर हैं तो आप जीवन में अकेले हैं अगर इसकी आपको खबर है तो आप अकेले होकर भी अकेले नहीं अर्थात स्वयं से जुदा रहना ही अकेलापन है संसार में तो सभी अकेले पैदा होते हैं और अकेले ही चले जाते हैं ? फिर किस बात की चिंता क्या करने की वह हमें छोड़ कर चला गया। मैंने प्रेम में दीवाने कईयों के साथ रहा हूं क्योंकि छात्र जीवन से अनुभव करता आया हूं और आज एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा हूं तो मैंने बहुत ऐसे युवक-युवतियों से मिला और उन्होंने हमें बताया कि अब मैं उसके बिना जी नहीं सकता या जी नहीं पाऊंगी अरे भाई 2 दिन के प्यार के लिए अपना जीवन का बलिदान देना चाहते हो ऐसा मत कीजिए क्योंकि यह कुछ समय का एक आकर्षण होता है और जब आकर्षण किसी के बीच खत्म हो जाता है लोग हमें छोड़ कर चले जाते हैं यहां हम उनको छोड़ देते हैं और यह जीवन यात्रा है इसलिए मेरी नजर में प्रेम भी एक नशा है करो मगर सोच समझकर।

 अकेले रहना अपने में ही खुश रहना भी एक नशा ही है बशर्ते उसे समझने वाला चाहिए जिसने समझ लिया वह खुश रहेगा । किसी का साथ जिंदगी भर नहीं रहता आखिर जाना भी अकेले ही है तो अकेले में जीने में क्या कमी है इसलिए खुश रहिए जब तक साथ मिले तब तक तो अच्छे से रहिए यही कहना है मुझे....  अकेलापन भी एक नशा है और आजकल मैं उसी नशे में जी रहा हूं। 

 अपना अपना नजरिया है अकेलापन किसी के लिए नशा, किसी के लिए मजा और किसी के लिए सजा आप कमेंट करके बताइए आपके लिए क्या है अकेलेपन के मायने...

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित (एसएस सीरीज 3)

गुरुवार, अप्रैल 15

हमारी जिंदगी में ऐसे मौके भी आते हैं

साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने वाले ही व्यक्ति ही जीवन में सफल होते हैं हमें अपने जीवन में संकल्प लेकर जीवन को आगे बढ़ाने का उनके साथ काम करना चाहिए और जो संकल्प आपने लिया है उसको पूरा करने में हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए और आज के अनमोल विचार भी साहस के ऊपर ही लेकर आया हूं

 प्रेरणादायक और अनमोल विचार.

यह सच है की पानी में तैरने वाले ही डूबते है,

किनारे पर खड़े रहने वाले नहीं,

मगर ऐसे लोग कभी तैरना भी नहीं सिख पाते है !!

***  ***

मुश्किलें केवल बेहतरीन लोगो के हिस्से में ही आती है,

क्यूंकि वो लोग ही उसे बेहतरीन तरीके से अंजाम देने की ताकत रखते है !!

*** ***

चुनौतिया ही जिंदगी को रोमांचक बनाती है,

और इसीसे आपके ज़िन्दगी का 

महत्त्व निर्माण होता है !


हमारी जिंदगी में ऐसे मौके भी आते हैं जब आप लोगों की मदद के मोहताज होते हैं और लोग मदद भी करना चाहते हैं लेकिन आपके स्वभाव और खराब व्यवहार को देखकर आपकी मदद नहीं कर पाते।

जिन्दगी में जब कुछ ऐसा हो की आपको भय लगे तो डरिये मत,
यही तो वो मौका है जब जिन्दगी आपको जीता कर साहसी बनाना चाहती है !

एसएस सीरीज 3



बुधवार, अप्रैल 7

एक छोटा सा ब्रेकर भी जिंदगी की गाड़ी का बैलेंस बिगाड़ कर रख देगा

 मुसीबत की घड़ी में शांति धैर्य की जरूरत पड़ती है मुसीबत में सोच समझकर काम करने से बड़ी से बड़ी मुश्किल हल हो जाती है आप सबको मालूम है सब्र का फल तो हमेशा मीठा ही होता है तो कुछ समय का धैर्य है हम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा ।

 जिंदगी के सफ़र में कितने ही स्पीड ब्रेकर आयेंगे बस जरूरत है तो अपना ध्यान रखने की वरना एक छोटा सा ब्रेकर भी जिंदगी की गाड़ी का बैलेंस बिगाड़ कर रख देगा। किंतु जहां जब मुसीबत आती है और उसका सामना करना पड़ता है उस समय अधिकतर लोग अपना आपा खो बैठते हैं अगर हर एक व्यक्ति अगर सोच समझकर काम करने लगे तो मुसीबत आएगी नहीं थोड़ी सी बात में क्यों लोग बौखला जाते हैं यह बड़ी-बड़ी बातें किताबी बातें बहुत अच्छा लगता है लेकिन अपने जीवन में इसको धारण करना बहुत ही मुश्किल बात हो जाती है उस समय इंसान अपना स्वार्थ अपना स्वार्थ देखने लगता है। यह बात उस पर भी लागू होती है कहीं बात हम कोशिश करते हैं कि हम किसी बात के विरोध में शांत हो जाएं पर ऐसा करना हम लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल जरूर होता है पर नामुमकिन नहीं हर जो व्यक्ति ऐसे समय शांति के साथ काम करता है उनका जीवन सफल हो जाता है।

चलते चलते आज का प्रेरणादायक अनमोल विचार

सब्र कर बन्दे,

आज तुझे देखके जो हंसते है,

वो कल तुझे देखते रह जायेंगे,

त्याग दे सब ख्वाहिशें कुछ अलग करने के लिए,

राम ने भी बहोत कुछ खोया श्री राम बनने के लिए !!

सभी व्यक्ति धैर्य की सराहना करते है

लेकिन कुछ ही इसको 

अभ्यास में लाने को तैयार रहते है !!

आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

 एस एम सीरीज 3



मंगलवार, अप्रैल 6

इंसान के हौंसलें ही बुलंद होने चाहिए

जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती है जिनका हमारे सफलताओं से कोई लेना देना नहीं है जैसे इन्सान का रंग रूप छोटा होना, मोटा होना लम्बा होना ये सब कुछ मायने नहीं रखता है मायने रखता है तो सिर्फ उस इन्सान का आत्मविश्वास जिस इंसान में कुछ भी करने का आत्मविश्वास हो उसके होंसले बुलंद हो कुछ कर गुजरने का क्षमता हो तो ऐसे इन्सान के लिए हाइट या कोई भी शरीर कि बाहरी असुंदरता मायने नहीं रखती है और सिर्फ अपनी पॉजिटिव एनर्जी होनी चाहिए। क्योंकि आपकी सफलता और आपके सपनो के बीच यदि कोई खड़ा है, तो वह कोशिश करने की इच्छा और संभवता पर विश्वास ना होना है।

 कबीर दास जी का दोहा भी याद रखना। बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर .

चलते चलते आज का अनमोल विचार

याद रखे की सबसे महान प्रेरित, 

करने वाला आपका विश्वास ही है. 

क्योकि जिस बात पर हमें विश्वास होता है,

 वही काम हम पूर्णता से कर सकते है ! 


मिलता हूं किसी और अनमोल विचार के साथ

 आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

एस एम सीरीज 3

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )