सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



सोमवार, अप्रैल 25

सत्य साईँ बाबा जी को हम विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते है ..


    सबका मालिक एक...
सांई बाबा ने हमेशा ही कहा है सबका मालिक है! भगवान हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लिए एक ही है! हमने उनका नाम अलग-अलग कर दिए हैं! इसी मूल मंत्र से समाज में एकरूपता का भाव बनेगा और लोग जात-पात, ऊंच-नीच के मतभेद को भूलकर एक साथ रह सकते हैं! यहीं से भेदभाव खत्म होंगे और समाज में शांति की स्थापना होगी!
 साईँ बाबा जी जीवन पर एक नजर
सांई बाबा के जीवन पर एक नजर डाली जाए तो समझ में आता है कि उनका पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित था!वे खुद शक्ति सम्पन्न होते हुए भी उन्होंने कभी अपने लिए शक्ति का उपयोग नहीं किया!सभी साधनों को जुटाने की क्षमता होते हुए भी वे हमेशा सादा जीवन जीते रहे और यही शिक्षा उन्होंने संसार को भी दी! सांई बाबा शिर्डी में एक सामान्य इंसान की भांति रहते थे! यूं तो उनका पूरा जीवन ही हमें हमारे लिए आदर्श है!
 
इस शब्दों के साथ सत्य साईँ बाबा जी को विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करती है..
सुगना फाउंडेशन मेघालासिया                                                                

रविवार, अप्रैल 24

आज का उद्धरण 24-4-11


"जब मनुष्य अपनी इंद्रियों को विषयों से खींच लेता है तभी उसकी बुद्धि स्थिर होती है"
 
                                महाभारत से 


शनिवार, अप्रैल 23

श्री 1008 श्री तुलछा राम जी महाराज का भव्य स्वागत, अभिनन्दन ...




         राजपुरोहित समाज के आराध्य देव ब्रह्मऋषि संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर(खेतारामजी) महाराज 99वीं जयंती पर जोधपुर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाल कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई! इस भव्य शोभायात्रा में समाज बंधुओं और सुगना फाउंडेशन मेघालासिया तथा अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया! शोभायात्रा का समापन समाज बंधुओं के सामूहिक प्रसादी ग्रहण के साथ हुआ!


       राजपुरोहित समाज ने शुक्रवार को श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती पर 12वीं रोड़ चौराहे स्थित खेतेश्वर मार्ग से सुबह 11:15 बजे रैली निकाली! यह रैली सरदारपुरा, 5वीं रोड पर सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया के सरंक्षक ठा.श्री सुजन सिंह ,ठा.श्री भवर सिंह, श्री विरम सिंह राजपुरोहित ने गुरुदेव गादीपति श्री 1008 श्री तुलछा राम जी महाराज का भव्य स्वागत, अभिनन्दन भी किया इस अवसर पर हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट के अध्यक्ष श्री हीर सिंह ने समाज बंधुओं का स्वागत किया फिर रैली शनिश्चरजी का थान, जालोरी गेट पहुंची! यहां से प्राचीन शहर में प्रवेश किया! सिरे बाजार होते हुए यह दोपहर बाद यह रैली महावीर कॉम्प्लेक्स पहुंची!

          सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री उम्मेंद सिंह राजपुरोहित मेघालासिया ने बताया की :- शोभायात्रा में खेतेश्वर महाराज की सवारी के साथ ही कारों एवं ट्रैक्टर ट्राली पर भगवान श्री राम,  श्री हनुमान, लोक देवता श्री बाबा रामदेव, श्री शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण , श्री गणेश,मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र थी! शोभायात्रा में वतन के लिए प्राण निछावर करने वाले शहीद भगतसिंह,राजगुरु व चंद्रशेखर आजाद की फांसी वाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही थी!


                सुगना फाउंडेशन मेघालासिया के कार्यकर्ता में डॉ.सज्जन सिंह ,डॉ.राजेश आरोड़ा, सुखदेव सिंह, भीम सिंह, डॉ. मदन प्रताप सिंह, उगम सिंह, ओम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!

   ************************************************************************
 आज का उद्धरण 
 
तीन से घृणा न करो


 1 रोगी से 

 2 दुखी से 

       3 निम्न जाती से 


                    मुहम्मद साहब 


शुक्रवार, अप्रैल 22

श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा


                                                                                                                                                                   

श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज 
राजपुरोहित समाज के आराध्य देव ब्रह्मऋषि संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर(खेतारामजी) महाराज की जयंती पर शुक्रवार को बाजार होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी गुरुवार को जयंती की पूर्व संध्या पर घरों पर दीपक जलाए गए वहीं शाम को भजन संध्या भी आयोजित की गया! 

सुगना फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी ओम सिंह मेघालासिय ने बताया कि संत श्री  1008 तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में आज शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा सुबह 10:15 बजे से 12 वीं रोड स्थित खेतेश्वर मार्ग से प्रारंभ होकर शनिश्चरजी का थान, जालोरी गेट, 5 वि रोड, घंटाघर व  नई सड़क होते हुए महावीर कॉम्पलेक्स आकर विसर्जित होगी और शोभायात्रा में 51 झांकियां 11 घोड़े  शामिल होंगी तथा विश्व प्रसिद्ध गैर नृत्य प्रस्तुत किया जाएंगा!


 आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को जयंती की पूर्व संध्या पर स्वजाति बंधुओं ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों व समाज भवन पर दीपक जलाकर खुशियां मनाई और शाम को पाल रोड स्थित श्री खेतेश्वर वाटिका में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे भजन व गायक महेंद्रसिंह पंवार, जगदीश चौधरी, दुर्गा जसराज साथ अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए   

आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने संभागीयों से पहली बार पारंपरिक वेशभूषा धोती-साफा पहनकर आने की अपील की गई है!



महत्वपूर्ण सूचना

आप की आवज 90.8 F M पर आज श्री 1008 श्री खेतेश्वर जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आप सुन सकते हो 8:00 A M से 9:00 A M तक तथा शाम 5 से 6 तक ये एक घंटे का विशेष है !...


            एक ओर सुचना 


श्री श्री 1008  श्री खेतेश्वर(खेतारामजी)"दाता" के 99 वि जयंती पर विशाल शोभायात्रा में आपका स्वागत है ओर इसमें सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय जोधपुर"की ओर गुरुदेव गादीपति श्री 1008 श्री तुलछा राम जी महाराज का स्वागत एवमं शरबत पान रखा है जोकि 5 वि रोड कोहिनूर सिनिमा के आगे होगा इसमें आप सभी पधारे एवं समाज सेवा में अपना योगदान दे कार्यक्रम का  आयोजन आज 22 अप्रैल 2011 जोधपुर {राजस्थान} में हर वर्ष की भांति गादीपति श्री 1008 श्री तुल्चा राम जी महाराज के सानिध्य में होगी इस में आप सभी पधार कर इस को सफल बनावे और इस महान दिन का आनंद ले.... 
               अपील              
             सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर
            
Normal 0 false false false MicrosoftInternetExplorer4     सुगना फाऊंडेशन "मेघालासिया" के विषय में ओर को जानकारी के लिए                                                     suganafoundatotite@gmail.com
 

बुधवार, अप्रैल 20

"महत्वपूर्ण सूचना"


श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर(खेतारामजी) "दाता" के जन्म कल्याण महोत्सव पर सुगना फाऊंडेशन -मेघालासिय जोधपुर"की ओर से 5 वी रोड जोधपुर {राजस्थान} में गुरुदेव  गादीपति श्री 1008 श्री तुलछा राम जी महाराज का स्वागत  एवमं शरबत पान रखा है राजपुरोहित समाज एवमं आप सभी का स्वागत है आप ज्यादा से ज्यादा पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाऐ और इस महान दिन का आनंद ले ...

ब्रह्मवतार संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज का संक्षिप परिचय

* फाउंडेशन का कार्यक्रम स्थल *
सुगना  फाउंडेशन - मेघालासिय, जोधपुर
 राजाराम जी का मन्दिर के पास,
कोहिनूर सिनिमा के आगे,
पाचवी  रोड, जोधपुर (
राजस्थान)



******************************************************
  आप सब से निवेदन है 
 आप सभी भाई बंधुओ से निवेदन है की श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जयंती कार्यक्रम में आप अधिक से अधिक संख्या में भाग ले ओर रैली को सफल बनावे 

   समय और स्थान 
सुबह  :-  9.15 बजे 
खेतेश्वर मार्ग, 12वी रोड सर्कल जोधपुर


------ जय खेतेश्वर दाता री सा ------
             ------जय रघुनाथ जी री सा ------


                             अपील

                                      

मंगलवार, अप्रैल 19

ब्रह्मवतार संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज का संक्षिप परिचय

ब्रह्मवतार संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज  
राजपुरोहित समाज के सूरज      
संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज
 श्री खेतेश्वर महाराज का संक्षिप परिचय महर्षि "उलक" के गौत्र प्रवर्तक '' उदेश'' कुल में आवरण भारतीय इतिहास में ऐसे अगिणत जीवन भरे पडे हैं। जिनके सम्मुख आदि शक्ति ने अपनी सम्पूर्ण शक्ति से भरपूर दिव्य तथा तेजस्वी आत्माओं का आवतर्ण आद्यात्मिक पवित्र भूमि गौरव से अभिमण्डित रत्न गर्भा भारत भूमि आदि अलंकारों से जडित व पवित्र भूमि पर होता रहा हैं। परमेश्वर की चमत्कारिक दैविक शक्ति तथा पवित्र तेजस्वी आत्माओं का आवरण होने का श्रेय भारत भूमि को अनेको बार मिलता रहा हैं। संदर्भ में यहा की संस्कृति आज भी पुकार रही हैं। इतना ही नही समय-समय पर हमारे समाज को सुसंस्कृति, पवित्र और प्रेममय बनाने की अद्भुत क्षमता तथा सामर्थ रखने वाली आदि-शक्ति के प्रकाश-पुंज प्रतिनिधयों के रुप में आवतरित हुए हैं।

          समाज में जिन्हौने निराशमय जीवन को आशामय बनाया, नास्तिक व्यक्तियों में पवित्र आस्तिकता का ज्ञान कराया, अन्धकारमय जीवन में ज्योति जगाकर प्रकाशित किया । पावन धरती दिव्य आत्माओं से कभी रिक्त नही रही। इन्हीं पवित्र आत्माओं में से एक थे युग प्रेरक श्री श्री 1008 खेतेश्वर महाराज जिनकी अद्भभुत चमत्कारी दैविकशक्ति, सामाजिक चैतन्य शक्ति, ब्रह्म की साकार शक्ति, ब्रह्म आनन्द का साकार दर्शन जीवन दान की अद्भुत जीवन संजीवनी शक्ति आदि असीम शक्तियों को संजोग स्वरुप राजपुरोहित समाज में गौतम वंशीय महर्षि उलक की गौत्र प्रवर्तक वंशावली के 'उदेश' कुल में अवतरण हुआ। श्री खेतेश्वर महाराज ने जाति धर्म से उपर उठकर प्रत्येक वर्ग में स्नेह के पुजारी रहे। संदर्भ में आज भी उनके प्रति सभी संप्रदायो के संतो, महन्तो व जन साधारण आदि की अटूट आस्था देखने को मिलती है। दिनों के प्रति अति व्याकुलता एंव जन साधारण के प्रति उनके जीवन का मुख्य गुण सामने आता हैं।


             
राजस्थान के बाडमेर जिले में शहर बालोतरा से लगभग दस किलोमीटर दूर गढ सिवाडा रोड पर दिनांक 20 अप्रेल 1961 को गांव आसोतरा के पास वर्तमान ब्रह्म धाम आसोतरा के ब्रह्म मन्दिर की नीव दिन को ठीक 12 बजे अपने कर कमलो से रखी। जिसका शुभ मुहूत स्वंम आधारित था। ब्रह्म की प्रतिमा के स्नान का पवित्र जल भूमि के उपर नही बिखरे जिसके संदर्भ में उन्होने प्रतिमा से पाताल तक जल विर्सजन के लिए स्वंयं की तकनिक से लम्बी पाईप लाईन लगावाई। 23 वर्ष तक चले निर्वहन इस मन्दिर निमार्ण में राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर के छीतर पत्थर को तलाश कर स्वंयं के कठोर परिश्रम से बिना किसी नक्शा तथा नक्शानवेश के 44 खम्भों पर आधारित दो विशाल गुम्बजों के    if'Pke में एक विशालकाय शिखर गुम्बज तथा उत्तर-दक्षिण में पांच-पांच, कुल दस छोटी गुम्बज नुमा शिखाएं, हाथ की सुन्दर कारीगरी की अनेक कला कृतियां जिनकी तलाश की सफाई व अनोखे आकारो में मंडित प्रतिमायें जिसमें महर्षि वशिष्ठ, महर्षि कश्यप, महर्षि गौतम, महर्षि पराशर और महर्षि भारद्वाज सहित विभिन्न वैदिक ऋषियों की प्रतिमाओ से जुडा पवित्र व शान्त वातावरण इस विशाल काय ब्रह्म मन्दिर के एक दृढ संकंल्पी चिरतामृत का समर्पण दर्शनार्थी को आकिर्षत किए बिना नही रहता। ब्रम्हाधाम आसोतरा के ब्रह्म मन्दिर का निर्माण कार्य पूर्णकर श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज ने दिनांक 6 मई, 1984 (विक्रम सम्वत 2041 वैशाख सुदी पंचम रविवार) को सृष्टि रचता जगत पिता भगवान ब्रम्हाजी की भव्य मूर्ती को अपने कर कमलो से विधि वत प्रतिष्ठत किया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन महाशान्ति यज्ञादि कार्यक्रम करवाये गये। इसी पुनीत अवसर पर लगभग ढाई हजार से भी ज्यादा संत महात्माओं ने भाग लिया। तथा लगभग 3 लाख से भी ज्यादा श्रद्वालु भक्तजनों ने इस विराट पर्व का दर्शन लाभ उठाकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया भोजन प्रसाद कार्यक्रम तो उस दिन से नि:शुल्क चालु हैं। तथा भविष्य में भी देता रहेगा। ऐसे नियम(विग्न) की घोषणा का स्वरुप युग प्रेरक श्री 1008 खेतेश्वर महाराज ने ही बनाया था। जो आज भी पूर्ण रुप से चल रहा हैं। आम बस्ती से मीलों दुर जंगल की सन-सत्राजी हवाओं तथा मखमली रेत के गुलाबी टीबों के बीच प्रतिष्ठा दिवस की वह मनमोहनी रात्री का समय क्रित्रम बिजली की जग मगाहट को फूदक-फूदक कर नृत्य करती रोशनी से ऐसे सलग रही थी जैसे धरती पर देव राज्य स्वर्ग उतर आया हों। प्रात:काल की सुन्दरीयां भोंर में पक्षियों की चहचहाट की मधुर वाद्य वेला दर्शनार्थीं श्रद्वालुओं के हदय कमलों को मन्त्र मुग्ध सा कर देती हैं। श्री खेतेश्वर महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन 7 मई 1984 (विक्रम सम्वत 2041 वैशाख 6सुदी) को लाखों दर्शनार्थियों के बीच मूर्ति प्रतिष्ठा के 24 घन्टे पशचात दिन को ठीक 12:36  बजे साधारण जन के लिए एक प्रकार से वज्रपात सा लगा।

              अब श्री खेतेश्वर सृष्टि कर्ता ब्रम्हाजी के सम्मुख जगत कल्याण की मंगल कामना करते हुए अपना अवलोकिक नश्वर शरीर त्याग कर ब्र्ह्मलीन हो गए। आदि शिक्त के विधान की विडम्बना इस विलक्षण्यी दृश्य से वहा उपस्थित श्रद्वालु भाव विभोर होकर श्री खेतेश्वर भगवान की जय जयकार के उद्घोषों से आकाशीय वातावरण को गूंजायमान करने लगे। तत्पशचात उनका पवित्र नाश्वान शरीर सनातन धर्म की हिन्दु संस्क्रति के अनुसार तीर तलवार, भालो, ढालो, की सुरक्षा तथा साष्टांग प्रमाण नौपत व नंगारों व मृदंगन के साथ मोक्ष प्रिप्त राम नाम धून से सारा वातावरण एक मसिणए वैराग्य का स्वरुप धारण करके अग्नि को समर्पित किया गया। चन्दन, काष्ठ, श्रीफल, नरियल, तथा घृत आदि की अन्तिम संस्कारिक आहुतिया के मंन्त्रों से वैराग्य वातावरण ने तत्वों से जुड़ित देहिक पुतले को अग्नि में, जल में, वायु में, आकाश में व पृथ्वी में पृथक-पृथक विलय का वोध कराया। जो एक ईश्वरीय शक्ति स्वरुप पवित्र आत्मा विश्व शान्ति की साधना में अमृत को प्राप्त हुई। ऐसी महान आत्मा को सत् सत् वन्दन! प्रित वर्ष युग प्रेरक श्री 1008 खेतेश्वर महाराज की पुण्य तिथी ब्रहाधाम आसोतरा में विशाल समारोह पूर्वक मनाई जाती हैं। वैशाख शुक्ला छठवी को ब्रम्ह धाम पर हर जाति, सम्प्रदाय तथा वर्ग के लोग हजारो की संख्या में आकर उनकी बैकुठ धाम समाधि पर पुंष्पांजंली अर्पित करते हैं। श्रद्वालु ऐसा करके अपने को धन्य सा समझते हैं। दो तीन दिन का यह 'आध्यात्मिक मेला' प्रत्येक जाति तथा वर्ग को अनादिकाल की संस्क्रति की प्रतिमाओ को बटोरे वर्तमान युग निर्माण की प्रेरणाओं से ओत-प्रोत दर्शन कराता है।

              
इस सम्पुर्ण कार्यक्रम का संचालन भारतीय संस्क्रति की एतिहासिक जाति का वर्ग श्री राजपुरोहित समाज एक 'न्यास' रुपी संस्था द्वारा कराता है। राजपुरोहित समाज के भारतिय संस्क्रति के अन्तर्गत महत्पूर्ण योगदान के प्रित जगत स्वामी विवेकानन्दजी ने लिखा है-भारत के पुरोहितों को महान बोद्विक और मानसिक शक्ति प्राप्त थी। भारत वर्ष की आद्यत्मिक उन्न्ति का प्रारम्भ करने वाले वे ही थे और उन्हौने आश्चर्यजनक कार्य भी संपन किया। वर्तमान में इस आश्चर्य जनक दर्शन का जीता जागता दर्शन ब्रह्म धाम आसोतरा हैं। जहॉं ब्रह्म सावित्री को संग-संग विराजमान करके ब्रम्हाजी के परिवार की प्रतिमाए प्रतिष्ठ की गयी। जिनके आपस के श्रापो का विधान तोडकर फिर से नए प्रेरणा का मार्ग दर्शन कराया । जिनको वर्तमान में हम कोटि-कोटि शत वन्दन् करते।
          


रविवार, अप्रैल 17

आज मेरी बहन की शादी की सालगिरह है


so534364.gif
आज मेरी बहन की शादी की 8 वि सालगिरह है और अपने ब्लॉग के माध्यम से सबसे पहले अपनी बहन आद.कुसुमजी और जीजा जी श्रीमान सुखदेव सिंह जी को मेरे पुरे परिवार की ओर से  शादी की सालगिरह मुबारक हो !


आपका ये सफर यूँ ही चलता रहे
हज़ार मुस्कानों के साथ
शुभकामना स्वीकार कीजिए
इन शब्दों के साथ

 अच्छा स्वास्थ्य, धन, शांति और समृद्धि और हमेशा आपके परिवार के साथ अपना आशीर्वाद दे और
ईश्वर आपकी मनोकामना पूर्ण करें और आप दोनों का सुखमय साथ सदा बना रहे


   विवाह की वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएं 


 आद.कुसुमजी और जीजा जी श्रीमान सुखदेव सिंह जी विवाह की वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएं 

*********************************************


गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है,उसकी खुशबू ही उसका संदेश है!
  
                                                   महात्मा गाँधी 

अंत में :- शादी की सालगिरह की ढेरो बधाईयाँ मेरी भगवान से ये ही प्रार्थना है की आप के जीवन में हमेशा खुशियों का बसेरा हो हर रोज नया एक सवेरा हो जहाँ आप अपने परिवार के साथ नयी खुशियों और नयी तरक्की का जश्न मनाये ...  आपका सवाई 



शनिवार, अप्रैल 16

भगवान महावीर जयन्ति पर हार्दिक शुभकामनाएँ..




"मैं सब जीवों से क्षमा चाहता हूँ.जगत के सभी जीवों के प्रति मेरा मैत्रीभाव है। मेरा किसी से वैर नहीं है.मैं सच्चे हृदय से धर्म में स्थिर हुआ हूँ.सब जीवों से मैं सारे अपराधों की क्षमा माँगता हूँ.सब जीवों ने मेरे प्रति जो अपराध किए हैं,उन्हें मैं क्षमा करता हूँ"

                            भगवान महावीर 
भगवान महावीर जी  
 भगवान महावीर का मूल मंत्र 'जियो और जीने दो'  

"सुगना फाऊंडेशन जोधपुर" "हिंदी ब्लॉगर्स फ़ोरम""ब्लॉग की ख़बरें" और"आज का आगरा" ब्लॉग की तरफ से सभी मित्रो और पाठको को "भगवान महावीर जयन्ति " की बहुत बहुत शुभकामनाये !


*******************

"सुगना फाऊंडेशन जोधपुर" "हिंदी ब्लॉगर्स फ़ोरम"
"ब्लॉग की ख़बरें" और"आज का आगरा" ब्लॉग की तरफ से सभी मित्रो और पाठको को "भगवान महावीर जयन्ति" की बहुत बहुत शुभकामनाये !

सवाई सिंह राजपुरोहित 

गुरुवार, अप्रैल 14

आज का उद्धरण


विश्व के सारे महान धर्म मानवजाति की समानता, भाईचारे और सहिष्णुता का संदेश देते हैं।


        महात्मा गांधी

रविवार, अप्रैल 10

आज का उद्धरण



आपकी मनोवृत्ति ही आपकी हानता को निर्धारित करती है
 

                          अज्ञात


शुक्रवार, अप्रैल 8

हम भी अन्ना जी के साथ है, इन राजनेताओ को फेकने मे....


एकमात्र वस्तु जो हमें पशु से भिन्न करती है वह है सही और गलत के मध्य भेद करने की क्षमता जो हम सभी में समान रूप से विद्यमान है।

              महात्मा गांधी जी का उपदेश

 और 


 हम सब अन्ना हजारे के साथ हैं। और आप? 


बुधवार, अप्रैल 6

एक खुश खबरी आप सभी के लिए

 
डर में जीना आधा जीवित रहने जैसा है”              
                                                                                                                                                                  
                                                                                            अज्ञात


***********************************
एक खुश खबरी आप सभी के लिए 

नोट :- अब आप मेरे ब्लॉग को भारत की दश भाषाओ में पढ सकते हो
(अपनी खुद की भाषा चुने और पढ़ें )
आपका 

सवाई सिंह राज्प्रोहित  

मंगलवार, अप्रैल 5

आज का उद्धरण


 एक सच्चे कलाकार के लिए सिर्फ वही चेहरा सुंदर होता है जो बाहरी दिखावे से परे, आत्मा की सुंदरता से चमकता है


                                          महात्मा गांधी            

सोमवार, अप्रैल 4

सबसे पहले आप सभी को नव संवत्सर तथा नवरात्रि पर्व ....


सबसे पहले आप सभी को नव संवत्सर तथा नवरात्रि पर्व बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं !      
                                                                                        


 
और
आज का उद्धरण






जीवन की चुनौतियों का अर्थ आपकी विकलांगता नहीं है, उनका उद्देश्य आपको इस बात की खोज में सहायता करना है कि आप कौन हैं

           बर्नेस जानसन रीगन
 
"आज का आगरा" "एक्टिवे लाइफ" ब्लॉग की तरफ से सभी मित्रो और पाठको को
"
नव संवत्सर तथा नवरात्रि पर्व" की बहुत बहुत शुभकामनाये !

                                   Sawai Singh
                                   Agra 


रविवार, अप्रैल 3

121 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना पूरा हो गया!

श्री सचिन जी का सपन हुआ सच



                                                                                                                                                 
28 साल बाद फिर चैंपियन आखिरकार 28 साल बाद मुंबई के 
वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को 121 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना पूरा हुआ मेरा भी सपना था 
लेकिन अब पूरा हो चूका है आपका भी ये ही सपना था ना
 अगर हां तो एक टिप्पण दे.. 
 
चक दे इंडिया                        हम ही जीत गए है  
     
भारत के विश्व चैम्पियन बनने पर आप सबको ढेरों बधाइयाँ और आपको एवं आपके परिवार को हिंदी नया साल(नवसंवत्सर२०६८ )की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!
 
 
और
  आज का उद्धरण

 
"यह मत मानिए कि जीत ही सब कुछ है, अधिक महत्व इस बात का है कि आप किसी आदर्श के लिए संघर्षरत हों। यदि आप किसी आदर्श पर डट नहीं सकते तो आप जीतेंगे क्या?" 
                                                   लेन कर्कलैंड
 



शुक्रवार, अप्रैल 1

आज का उद्धरण 1-4-2011


आप हर समय में से कुछ लोगों को, और कुछ लोगों में से कुछ को मूर्ख बना सकते हो, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते हैं!  




                                                          अब्राहम लिंकन

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )