सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



शुक्रवार, फ़रवरी 15

सूक्तियां और अनमोल विचार पार्ट 3

जीवन में कोई चीज़ इतनी हानिकारक और ख़तरनाक नहीं जितना डाँवाँडोल स्थिति में रहना। - सुभाषचंद्र बोस

विवेक जीवन का नमक है और कल्पना उसकी मिठास। एक जीवन को सुरक्षित रखता है और दूसरा उसे मधुर बनाता है। - अज्ञात

जिस प्रकार थोड़ी-सी वायु से आग भड़क उठती है, उसी प्रकार थोड़ी-सी मेहनत से किस्मत चमक उठती है।- अज्ञात

अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं।- जवाहरलाल नेहरू

सच्चाई से जिसका मन भरा है, वह विद्वान न होने पर भी बहुत देश सेवा कर सकता है।- पं. मोतीलाल नेहरू

स्वतंत्र वही हो सकता है जो अपना काम अपने आप कर लेता है।– विनोबा

जिस तरह रंग सादगी को निखार देते हैं उसी तरह सादगी भी रंगों को निखार देती है। सहयोग सफलता का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। - मुक्ता

दुख और वेदना के अथाह सागर वाले इस संसार में प्रेम की अत्यधिक आवश्यकता है। - डॉ. रामकुमार वर्मा

डूबते को तारना ही अच्छे इंसान का कर्तव्य होता है।- अज्ञात

सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को समझकर उनका सुधार कर सकता हो। - अज्ञात

अनुभव-प्राप्ति के लिए काफ़ी मूल्य चुकाना पड़ सकता है पर उससे जो शिक्षा मिलती है वह और कहीं नहीं मिलती।- अज्ञात 

सूक्तियां और अनमोल विचार पार्ट 4

आपका कोई भी काम महत्वहीन हो सकता है पर महत्वपूर्ण यह है कि आप कुछ करें। - महात्मा गांधी

पाषाण के भीतर भी मधुर स्रोत होते हैं, उसमें मदिरा नहीं शीतल जल की धारा बहती है।- जयशंकर प्रसाद

आँख के अंधे को दुनिया नहीं दिखती, काम के अंधे को विवेक नहीं दिखता, मद के अंधे को अपने से श्रेष्ठ नहीं दिखता और स्वार्थी को कहीं भी दोष नहीं दिखता।- चाणक्य

एकता का किला सबसे सुरक्षित होता है। न वह टूटता है और न उसमें रहने वाला कभी दुखी होता है।- अज्ञात

किताबें ऐसी शिक्षक हैं जो बिना कष्ट दिए, बिना आलोचना किए और बिना परीक्षा लिए हमें शिक्षा देती हैं।- अज्ञात

ऐसे देश को छोड़ देना चाहिए जहाँ न आदर है, न जीविका, न मित्र, न परिवार और न ही ज्ञान की आशा।- विनोबा

विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

कुल की प्रतिष्ठा भी विनम्रता और सदव्यवहार से होती है, हेकड़ी और रुआब दिखाने से नहीं।– प्रेमचंद

अनुभव की पाठशाला में जो पाठ सीखे जाते हैं, वे पुस्तकों और विश्वविद्यालयों में नहीं मिलते।- अज्ञात


गुरुवार, फ़रवरी 14

Shukriya aur Anmol vichar part 2

अधिक हर्ष और अधिक उन्नति के बाद ही अधिक दुख और पतन की बारी आती है।-जयशंकर प्रसाद

अध्यापक राष्ट्र की संस्कृति के चतुर माली होते हैं। वे संस्कारों की जड़ों में खाद देते हैं और अपने श्रम से उन्हें सींच-सींच कर महाप्राण शक्तियाँ बनाते हैं।- महर्षि अरविंद

जंज़ीरें, जंज़ीरें ही हैं, चाहे वे लोहे की हों या सोने की, वे समान रूप से तुम्हें गुलाम बनाती हैं।- स्वामी रामतीर्थ

जैसे अंधे के लिए जगत अंधकारमय है और आँखों वाले के लिए प्रकाशमय है वैसे ही अज्ञानी के लिए जगत दुखदायक है और ज्ञानी के लिए आनंदमय।- संपूर्णानंद

नम्रता और मीठे वचन ही मनुष्य के आभूषण होते हैं। शेष सब नाममात्र के भूषण हैं। - संत तिरुवल्लुर
वही उन्नति करता है जो स्वयं अपने को उपदेश देता है।- स्वामी रामतीर्थ

अपने विषय में कुछ कहना प्राय: बहुत कठिन हो जाता है क्यों कि अपने दोष देखना आपको अप्रिय लगता है और उनको अनदेखा करना औरों को।- महादेवी वर्मा

करुणा में शीतल अग्नि होती है जो क्रूर से क्रूर व्यक्ति का हृदय भी आर्द्र कर देती है।- सुदर्शन

हताश न होना ही सफलता का मूल है और यही परम सुख है।- वाल्मीकि

मित्रों का उपहास करना उनके पावन प्रेम को खंडित करना है।- राम प्रताप त्रिपाठी

मुस्कान थके हुए के लिए विश्राम है, उदास के लिए दिन का प्रकाश है तथा कष्ट के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है। - अज्ञात

वाणी चाँदी है, मौन सोना है, वाणी पार्थिव है पर मौन दिव्य।– कहावत

धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रगल्भता (साहस, योग्यता व दृढ़ निश्चय) से बढ़ता है, चतुराई से फलता फूलता है और संयम से सुरक्षित होता है। - विदुर

दूसरों पर किए गए व्यंग्य पर हम हँसते हैं पर अपने ऊपर किए गए व्यंग्य पर रोना तक भूल जाते हैं।- रामचंद्र शुक्ल

सत्याग्रह बलप्रयोग के विपरीत होता है। हिंसा के संपूर्ण त्याग में ही सत्याग्रह की कल्पना की गई है।- महात्मा गांधी

मुठ्ठी भर संकल्पवान लोग जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं।- महात्मा गांधी

जीवन का महत्व तभी है जब वह किसी महान ध्येय के लिए समर्पित हो। यह समर्पण ज्ञान और न्याययुक्त हो।- इंदिरा गांधी

तलवार ही सब कुछ है, उसके बिना न मनुष्य अपनी रक्षा कर सकता है और न निर्बल की।- गुरु गोविंद सिंह

जय उसी की होती है जो अपने को संकट में डालकर कार्य संपन्न करते हैं। जय कायरों की कभी नहीं होती।- जवाहरलाल नेहरू

कवि और चित्रकार में भेद है। कवि अपने स्वर में और चित्रकार अपनी रेखा में जीवन के तत्व और सौंदर्य का रंग भरता है।-डॉ. रामकुमार वर्मा

मनुष्य क्रोध को प्रेम से, पाप को सदाचार से लोभ को दान से और झूठ को सत्य से जीत सकता है।- गौतम बुद्ध

स्वतंत्रता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है! - लोकमान्य तिलक

सच्चे साहित्य का निर्माण एकांत चिंतन और एकांत साधना में होता है।- अनंत गोपाल शेवडे

कुटिल लोगों के प्रति सरल व्यवहार अच्छी नीति नहीं।- श्री हर्ष
अनुभव, ज्ञान उन्मेष और वयस् मनुष्य के विचारों को बदलते हैं।- हरिऔध

जो अपने ऊपर विजय प्राप्त करता है वही सबसे बड़ा विजयी हैं।- गौतम बुद्ध

अधिक अनुभव, अधिक सहनशीलता और अधिक अध्ययन यही विद्वत्ता के तीन महास्तंभ हैं।- अज्ञात

जो दीपक को अपने पीछे रखते हैं वे अपने मार्ग में अपनी ही छाया डालते हैं।- रवींद्र

जहाँ प्रकाश रहता है वहाँ अंधकार कभी नहीं रह सकता।- माघ्र

मनुष्य का जीवन एक महानदी की भाँति है जो अपने बहाव द्वारा नवीन दिशाओं में राह बना लेती है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

प्रत्येक बालक यह संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्यों से निराश नहीं हुआ है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

कविता का बाना पहन कर सत्य और भी चमक उठता है।- अज्ञात
हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम सुख है। उत्साह मनुष्य को कर्मो में प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनता है।- वाल्मीकि

अनुराग, यौवन, रूप या धन से उत्पन्न नहीं होता। अनुराग, अनुराग से उत्पन्न होता है।- प्रेमचंद

फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा है। - तुलसीदास

प्रकृति, समय और धैर्य ये तीन हर दर्द की दवा हैं।- अज्ञात
कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं। जो साहस के साथ उनका सामना करते हैं, वे विजयी होते हैं। - लोकमान्य तिलक

कविता गाकर रिझाने के लिए नहीं समझ कर खो जाने के लिए है।- रामधारी सिंह दिनकर

विद्वत्ता अच्छे दिनों में आभूषण, विपत्ति में सहायक और बुढ़ापे में संचित धन है।– हितोपदेश

जैसे जल द्वारा अग्नि को शांत किया जाता है वैसे ही ज्ञान के द्वारा मन को शांत रखना चाहिए।– वेदव्यास

पुष्प की सुगंध वायु के विपरीत कभी नहीं जाती लेकिन मानव के सदगुण की महक सब ओर फैल जाती है।- गौतम बुद्ध
कलाकार प्रकृति का प्रेमी है अत: वह उसका दास भी है और स्वामी भी।- रवींद्रनाथ ठाकुर

रंग में वह जादू है जो रंगने वाले, भीगने वाले और देखने वाले तीनों के मन को विभोर कर देता है।- मुक्ता
जो भारी कोलाहल में भी संगीत को सुन सकता है, वह महान उपलब्धि को प्राप्त करता है।- डॉ. विक्रम साराभाई
मनुष्य जितना ज्ञान में घुल गया हो उतना ही कर्म के रंग में रंग जाता है। - विनोबा

लगन और योग्यता एक साथ मिलें तो निश्चय ही एक अद्वितीय रचना का जन्म होता है।- मुक्ता


बिना कारण कलह कर बैठना मूर्ख का लक्षण हैं। इसलिए बुद्धिमत्ता इसी में है कि अपनी हानि सह ले लेकिन विवाद न करें।- हितोपदेश

मुस्कान पाने वाला मालामाल हो जाता है पर देने वाला दरिद्र नहीं होता।- अज्ञात

आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है और उद्यम सबसे बड़ा मित्र, जिसके साथ रहने वाला कभी दुखी नहीं होता।- भर्तृहरि

क्रोध ऐसी आँधी है जो विवेक को नष्ट कर देती है।- अज्ञात

चंद्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है परंतु अपना कलंक अपने ही पास रखता है।- रवींद्र

आपत्तियाँ मनुष्यता की कसौटी हैं। इन पर खरा उतरे बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता।- पं. रामप्रताप त्रिपाठी

मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता।- चाणक्य

जल में मीन का मौन है, पृथ्वी पर पशुओं का कोलाहल और आकाश में पंछियों का संगीत पर मनुष्य में जल का मौन पृथ्वी का कोलाहल और आकाश का संगीत सबकुछ है।- रवींद्रनाथ ठाकुर

कविता वह सुरंग है जिसमें से गुज़र कर मनुष्य एक विश्व को छोड़ कर दूसरे विश्व में प्रवेश करता है।- रामधारी सिंह दिनकर

चरित्रहीन शिक्षा, मानवता विहीन विज्ञान और नैतिकता विहीन व्यापार ख़तरनाक होते हैं। - साई बाबा

भाग्य के भरोसे बैठे रहने पर भाग्य सोया रहता है पर हिम्मत बाँध कर खड़े होने पर भाग्य भी उठ खड़ा होता है। - अज्ञात

ग़रीबों के समान विनम्र अमीर और अमीरों के समान उदार ग़रीब ईश्वर के प्रिय पात्र होते हैं। - सादी

जिस प्रकार मैले दर्पण में सूरज का प्रतिबिंब नहीं पड़ता उसी प्रकार मलिन अंत:करण में ईश्वर के प्रकाश का प्रतिबिंब नहीं पड़ सकता। - रामकृष्ण परमहंस

मिलने पर मित्र का आदर करो, पीठ पीछे प्रशंसा करो और आवश्यकता के समय उसकी मदद करो। - अज्ञात

जैसे छोटा-सा तिनका हवा का रुख बताता है वैसे ही मामूली घटनाएँ मनुष्य के हृदय की वृत्ति को बताती हैं। - महात्मा गांधी

साँप के दाँत में विष रहता है, मक्खी के सिर में और बिच्छू की पूँछ में किंतु दुर्जन के पूरे शरीर में विष रहता है।- कबीर

देश-प्रेम के दो शब्दों के सामंजस्य में वशीकरण मंत्र है, जादू का सम्मिश्रण है। यह वह कसौटी है जिसपर देश भक्तों की परख होती है।- बलभद्र प्रसाद गुप्त 'रसिक'

सर्वसाधारण जनता की उपेक्षा एक बड़ा राष्ट्रीय अपराध है।- स्वामी विवेकानंद

दरिद्र व्यक्ति कुछ वस्तुएँ चाहता है, विलासी बहुत-सी और लालची सभी वस्तुएँ चाहता है।- अज्ञात

भय से ही दुःख आते हैं, भय से ही मृत्यु होती है और भय से ही बुराइयाँ उत्पन्न होती हैं। - विवेकानंद

निराशा के समान दूसरा पाप नहीं। आशा सर्वोत्कृष्ट प्रकाश है तो निराशा घोर अंधकार है।- रश्मिमाला

विश्वास हृदय की वह कलम है जो स्वर्गीय वस्तुओं को चित्रित करती है।- अज्ञात

नाव जल में रहे लेकिन जल नाव में नहीं रहना चाहिए, इसी प्रकार साधक जग में रहे लेकिन जग साधक के मन में नहीं रहना चाहिए।- रामकृष्ण परमहंस

ख़ातिरदारी जैसी चीज़ में मिठास ज़रूर है, पर उसका ढकोसला करने में न तो मिठास है और न स्वाद।– शरतचंद्र

वे ही विजयी हो सकते हैं जिनमें विश्वास है कि वे विजयी होंगे।- अज्ञात

जीवन की जड़ संयम की भूमि में जितनी गहरी जमती है और सदाचार का जितना जल दिया जाता है उतना ही जीवन हरा भरा होता है और उसमें ज्ञान का मधुर फल लगता है।- दीनानाथ दिनेश

जहाँ मूर्ख नहीं पूजे जाते, जहाँ अन्न की सुरक्षा की जाती है और जहाँ परिवार में कलह नहीं होती, वहाँ लक्ष्मी निवास करती है।- अथर्ववेद

उड़ने की अपेक्षा जब हम झुकते हैं तब विवेक के अधिक निकट होते हैं।- अज्ञात

जिसने अकेले रह कर अकेलेपन को जीता उसने सबकुछ जीता। - अज्ञात

अच्छी योजना बनाना बुद्धिमानी का काम है पर उसको ठीक से पूरा करना धैर्य और परिश्रम का।- कहावत

जो पुरुषार्थ नहीं करते उन्हें धन, मित्र, ऐश्वर्य, सुख, स्वास्थ्य, शांति और संतोष प्राप्त नहीं होते।- वेदव्यास

नियम के बिना और अभिमान के साथ किया गया तप व्यर्थ ही होता है।- वेदव्यास

जैसे सूर्योदय के होते ही अंधकार दूर हो जाता है वैसे ही मन की प्रसन्नता से सारी बाधाएँ शांत हो जाती हैं।- अमृतलाल नागर

जैसे उल्लू को सूर्य नहीं दिखाई देता वैसे ही दुष्ट को सौजन्य दिखाई नहीं देता।- स्वामी भजनानंद

लोहा गरम भले ही हो जाए पर हथौड़ा तो ठंडा रह कर ही काम कर सकता है।- सरदार पटेल

एकता का किला सबसे सुदृढ़ होता है। उसके भीतर रह कर कोई भी प्राणी असुरक्षा अनुभव नहीं करता।– अज्ञात

सौभाग्य वीर से डरता है और कायर को डराता है।- अज्ञात

प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है। - हरिऔध

प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, पत्ते-पत्ते में शिक्षापूर्ण पाठ हैं, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है। - हरिऔध

जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है वह शक्तिमान हो कर भी कायर है और पंडित होकर भी मूर्ख है।- राम प्रताप त्रिपाठी

मन एक भीरु शत्रु है जो सदैव पीठ के पीछे से वार करता है।– प्रेमचंद

असत्य फूस के ढेर की तरह है। सत्य की एक चिनगारी भी उसे भस्म कर देती है। - हरिभाऊ उपाध्याय

समय परिवर्तन का धन है। परंतु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं।- रवींद्रनाथ ठाकुर

संतोष का वृक्ष कड़वा है लेकिन इस पर लगने वाला फल मीठा होता है।- स्वामी शिवानंद

विचारकों को जो चीज़ आज स्पष्ट दीखती है दुनिया उस पर कल अमल करती है। - विनोबा

विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं।– रवींद्र

हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है।- गौतम बुद्ध

जबतक भारत का राजकाज अपनी भाषा में नहीं चलेगा तबतक हम यह नहीं कह सकते कि देश में स्वराज है।- मोरारजी देसाई

बुधवार, फ़रवरी 13

मैं हूँ गाय माँ और मेरे लिए भी दान कर दो ताकि आपकी मां बच जाये


ये में हूँ गाय माँ ....बच्चों को स्कूल में मुझ पर निबंध लिखाया जाता है कि गाय हमारी माता है .,,,मैं अक्सर इसी तरह देखी जाती हूँ किसी घर के सामने रोटी की आस करते या फिर किसी कूड़े के ढेर पर मूह मारते ..

     आज मेरी कोई परवाह नही करता ...घर के सामने मुझे दुत्कार दिया जाता है मैं सेहन कर लेती हूँ..... 
      किसी नेता का दौरा होता है सबसे पहले हमे ही प्लेटफोर्म और रास्तों से भगा दिया जाता है फिर भी मैं सह लेती हूँ माँ जो हूँ... गौ माता...मैं नेताओ का तो वोट बैंक हूँ मेरे नाम पर भावनाएं भड़काकर राजनीति कि जाती है .....लेकिन यही लोग मेरे लिए 2 रूपये भी दान नहीं कर सकते ..मेरी गौशाला में .....और ये आज के Cool dudes yuva ..जब मैं घर के बाहर रोटी के लिए खड़ी रहती हूँ ये सिगरेट के छल्ले को धुंए में उड़ाकर निकल जाते है देखते ही नहीं... 

       यहीं मेरे युवा बच्चे मेरे लिए गोशाला में 50 रूपये का दान कर दे तो मेरी गर्दन क्यों कटे ..??? और कुछ लोग चाँद रूपयों के लिए मुझे कसाई को सोंप देते है ...

      उन्हें अपनी मां की भी परवाह नही ...... मेरे बच्चों मेरी सेवा ना कर सको तो कोई बात नहीं लेकिन मेरे लिए तीन काम जरूर करना आज भी घर कि पहली रोटी पर मेरा हक़ है ....मैं उसी के लिए खड़ी रहती हूँ ताकि मेरे बच्चे मुझे रोटी देकर पुण्य पा सके ....और दूसरा मेरे लिए गौशाला में कुछ दान करो और तीसरा अपनी गाय माँ का ही दूध पिये राक्षसी प्रजाति भैस का नहीं ताकि मेरी गर्दन ना कटे ....
      आज के मेरे युवा बच्चों आप पैसो को यूँ ही उड़ाते हो कभी तो मेरे लिए भी दान कर दो ताकि आपकी मां बच जाये .....याद रखना बच्चों !!!!!!! 

      जब मा रोती है तो उपरवाला भी रोता है ...मेरे बच्चों खुश रहो...इस्सी कामना के साथ आपकी माँ ....गाय माता
जो लोग गौ माता की रक्षा करते है ब्रह्मा विष्णु महेश स्वयम उनकी रक्षा करते है
 

जागो हिन्दू भाइयो जागो .......... गौ माता की रक्षा के लिए खड़े हो जाओ सिर्फ फेस बुक पर कमेन्ट करने से कुछ नही होगा ...........हम सब क्या गौ माता की रक्षा कर नही कर सकते.......... बात ये हे के कहने से कुछ नही होता करने से होता है हर रोज कही न कही बुच्ड़ो की गाड़िया पकड़ी जाती है पर फिर गौ तस्कर बाज नही आते अगर हर शहर में गौ रक्षा दल हो तो ही गौ हत्या रुक पायेगी


पाँच चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए ....

ये पाँच चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए ?

1) दूसरे की बुराई को enjoy करना
2) अपने अन्दर को दूसरे के बाहर से compare करना
3) किसी काम के लिए दूसरों पर depend करना
4) जो बीत गया उस पर बार बार अफ़सोस करना
5) जो नहीं चाहते हैं उसपर focus करना.

मंगलवार, फ़रवरी 12

भगवान यह नही पुछेगा कि....... पंरतु यह जरुर पुछेगा कि....2

भगवान यह नही पुछेगा कि
अपना घर कितने स्कवेरफुट का है,
पंरतु यह जरुर पुछेगा कि
सच्चे दिल से घर मेँ कितने लोगे को आने दिया था?
******************
  भगवान यह नही पुछेगा कि
अपने पास कितने और कैसे कपडे है,
लेकिन यह जरुर पुछेगा कि
कितने लोगो के नंगे शरीर के ढके थे.?

रविवार, फ़रवरी 10

नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती,

       आज का अनमोल विचार

नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती,
 मौत तो तब होती है जब उसे तैरना नहीं आता,
  ठीक उसी तरह परिस्थितियाँ कभी भी
      हमारे लिए समस्या नहीं बनती,
            समस्या तो तब बनती है
जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता !!

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )