सवागत है

आपका "आज का आगरा" ब्लॉग पर सवागत है यह ब्लॉग मेरे मम्मी-पापा को समर्पित!..."वन्दे मातरम्" .सवाई सिंह

फ़ॉलोअर

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



राजपुरोहित समाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजपुरोहित समाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, अक्टूबर 5

एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है नवदुर्गा के नौ स्वरूप

सबसे पहले तो आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं माता रानी आप सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण करें ऐसी मंगल कामनाएं

 नवदुर्गा के नौ रूपों में स्त्री जीवन का पूर्ण बिम्ब का स्वरूप है आईए जानते हैं नौ देवियों की अपनी विशेषताएं 

1 जन्म ग्रहण करती हुई कन्या "शैलपुत्री" स्वरूप है।

2 कौमार्य अवस्था तक "ब्रह्मचारिणी" का रूप है।

3 विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह "चंद्रघंटा" समान है।

4 नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह "कूष्मांडा" स्वरूप में है।

5 संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री "स्कन्दमाता" हो जाती है।

6 संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री "कात्यायनी" रूप है।

7 अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह "कालरात्रि" जैसी है।

8 संसार (कुटुंब ही उसके लिए संसार है) का उपकार करने से "महागौरी" हो जाती है।

9 धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार में अपनी संतान को सिद्धि (समस्त सुख-संपदा) का आशीर्वाद देने वाली "सिद्धिदात्री" हो जाती है।

 ⚜•━━━॥#सुविचार॥━━━•⚜

खुद को बदलने का आसान तरीका है 
"स्वीकारना"
जिस समय हम गलतियों को स्वीकार लेते हैं
उसी समय "परिवर्तन" प्रारम्भ हो जाता है।

               

सोमवार, जुलाई 2

गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाए . जिसका सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर भी किया जाएगा!

 आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है
ब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज जी का चातुर्मास व्रत समारोह आरंभ 3 जुलाई मंगलवार से 30 सितम्बर 2012 तक  चलेगा! इस  दौरान कथावाचक ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्य की ओर से श्री भागवत कथा का वाचन किया जाएगा! जिसका सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर भी किया जाएगा! प्रसारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा तो कल 3 जुलाई मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरूआत होगी! आप भी सादर आमंत्रित हैं! आप सभी पधार कर अपने जीवन को सफल बनावे और इस महान दिन का आनंद ले.... सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय जोधपुर
   अधिक जानकारी नीचे दिए पोस्टर में  है !

आप सभी को सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया,"राजपुरोहित समाज" आज का आगरा और एक्टिवे लाइफ
,एक ब्लॉग सबका ब्लॉग परिवार की तरफ से सभी को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाए
आपका
सवाई सिंह{आगरा }

रविवार, जून 17

आपको पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाऎँ .... फादर्स डे पर विशेष

आप सभी देशवासियों और ब्लागरों और पाठकों को सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया,"राजपुरोहित समाज" और एक्टिवे लाइफ, एक ब्लॉग सबका ब्लॉग  परिवार की ओर से "फादर्स डे" की बहुत बहुत शुभकामनाये.....


आज का अनमोल 


मेरे  पिता  ने  कहा  था  कि  दुनिया  में  दो  तरह  के  लोग  होते  हैं !
 देने  वाले  और  लेने  वाले . 
हो  सकता  है  लेने  वाले  बढ़िया  खा  लें , लेकिन  देने  वाले  अच्छी  तरह  सोते  हैं !
 मार्लो  थोमस


एक  पिता  सौ  स्कूल  मास्टरों  से  बड़ा  होता  है .
 जार्ज  हर्बर्ट
 पेश है एक लोरी जो एक पिता गा रहा है अपने बच्चे के लिए ....
 फादर्स डे पर अपने पिताजी को विश करना न भूले...... तो चलिए देर किस बात की है जाइये अपने पिताजी  के पास और पैर छूकर अपने आप को धन्य कीजिये...  

प्रस्तुतकर्ता
सवाई सिंह रापुरोहित आगरा
(सदस्य)
सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर

अपनी टिप्पणी

अपनी टिप्पणी के साथ चित्र भी भेजें
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]

[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]

आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

लिखिए अपनी भाषा में

Subscribe(सदस्यता लें)

Recommend on Google

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला(उतराखंड से )