सवागत है
फ़ॉलोअर
आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
शुक्रवार, फ़रवरी 20
गुरुवार, फ़रवरी 19
भगवान की इच्छा से हो रहा है।
“जो कुछ हो रहा है, वह भगवान की कृपा से और भगवान की इच्छा से हो रहा है।”
इस भाव से चिंता दूर होती है और विश्वास दृढ़ होता है।
भगवान की इच्छा से हो रहा है।”
रविवार, फ़रवरी 1
हमेशा "positive" सोचे और खुश रहें...।
🤞आज का सुविचार🤞
जिन्दगी का तजुर्बा तो नहीं पर इतना मालूम है, छोटा आदमी बड़े मौके पर काम आ जाता है और बड़ा आदमी छोटी सी बात पर औकात दिखा जाता है।
साथ ही जीवन में सबसे शक्तिशाली हमारी "सोच" है
जो किसी भी परिस्थिति को बदलने की ताकत रखता है इसलिए हमेशा "positive" सोचे और खुश रहें।
गुरुवार, नवंबर 13
Vahi sacche Mitra Hai Baki Sab Moh Maya Hai
जेल के गेट पर, हॉस्पिटल के बेड पर और मुकदमे पर पेशी में साथ मिलते है वो ही मित्र है बाक़ी सब मोहमाया है!
शनिवार, दिसंबर 7
आज की दुनिया का सच
आज की दुनिया का सच-
(Aaj Ki Duniya Ka Kadva sach)
अपनी कीमत बता ना पाया तो सच अकेला रह गया बिकने को जब राजी हुआ झूठ तो फूलों में तोला गया !
साथ ही-
आप की खुशियों में वो लोग शामिल होते हैं
जिन्हें "आप" चाहते हैं..
आपके दु:ख में वो लोग शामिल होते हैं,
जो "आपको " चाहते हैं।
शनिवार, अक्टूबर 5
एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है नवदुर्गा के नौ स्वरूप
सबसे पहले तो आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं माता रानी आप सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण करें ऐसी मंगल कामनाएं
नवदुर्गा के नौ रूपों में स्त्री जीवन का पूर्ण बिम्ब का स्वरूप है आईए जानते हैं नौ देवियों की अपनी विशेषताएं
1 जन्म ग्रहण करती हुई कन्या "शैलपुत्री" स्वरूप है।
2 कौमार्य अवस्था तक "ब्रह्मचारिणी" का रूप है।
3 विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह "चंद्रघंटा" समान है।
4 नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह "कूष्मांडा" स्वरूप में है।
5 संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री "स्कन्दमाता" हो जाती है।
6 संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री "कात्यायनी" रूप है।
7 अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह "कालरात्रि" जैसी है।
8 संसार (कुटुंब ही उसके लिए संसार है) का उपकार करने से "महागौरी" हो जाती है।
9 धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार में अपनी संतान को सिद्धि (समस्त सुख-संपदा) का आशीर्वाद देने वाली "सिद्धिदात्री" हो जाती है।
⚜•━━━॥#सुविचार॥━━━•⚜
खुद को बदलने का आसान तरीका है
"स्वीकारना"
जिस समय हम गलतियों को स्वीकार लेते हैं
उसी समय "परिवर्तन" प्रारम्भ हो जाता है।
मंगलवार, जुलाई 18
जिन मूर्तियों को हम बनाते है हम उनकी तो पूजा करते है पर...
आज का सुविचार
माँ-बाप उम्र से नही-फिक्र से बूढ़े होते है जब बच्चा रोता है तो पूरी बिल्ड़िंग को पता चलता है ......
जब माँ -बाप रोते है तो बाजू वाले को भी पता नही चलता है ये जिंदगी की सच्चाई है। जिन मूर्तियों को हम बनाते है हम उनकी तो पूजा करते है.पर जिन्होंने हमे बनाया हम उन माता -पिता की पूजा क्यों नही करते?"
जबकि हमारा धर्म कहता है की...मातृ देवोभव, पितृदेवो भव, गुरुभ्यो नमः।
(पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज)
गुरुवार, जून 1
सफलता
हेलो दोस्तों काफी समय बाद एक बार फिर से ब्लॉग पर आया हूं आज के अनमोल विचार सफलता के ऊपर है सफलता का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है अगर जीवन में हमें सफलता मिलती रहे बिना रुकावट तो हम ऊपर वाले को शायद हम कभी याद भी ना करें। इसीलिए कभी-कभी जीवन में हमें असफलता मिलती है तो निराश मत होइए आप भगवान का स्मरण करना शुरू कर दीजिए सफलता तो आपके हाथों आ जाएगी कहते हैं जिंदगी में हार और जीत तो लगी रहती है ओर इसी का नाम तो जिंदगी है इसीलिए कभी हमें सफलता मिलती है कभी असफलता तो निराश मत होइए सिर्फ ऊपर वाले को याद कीजिए वह आपकी सारी रुकावटें हटा देंगे जय श्री राधे .....आपका शौर्य प्रताप सिंह उर्फ सवाई सिह राजपुरोहित
सफलता मन की शीतलता से उत्पन्न होती है,
ठंडा लोहा ही गर्म लोहे को काट व मोड़ सकता है !
■■■●●●●■■■
सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है पर,
उससे जरुरी है अपनी असफलता से सीख लेना !!
■■■●●●●■■■
शुक्रवार, दिसंबर 16
"रिश्ते" आज-कल कहने के लिए सब अपने हैं।
आज-कल कहने के लिए सब अपने हैं।
सिर्फ अपनों के होने से कुछ नहीं होता बल्कि उन अपनों में अपनेपन का एहसास भी होना बहुत जरूरी है आजकल हम लोग रिश्ते इस तरीके से बनाते हैं जब तक काम हो उनका उसके बाद वह आपको छोड़ कर चले जाते हैं जीवन में अधिकतम हमने ऐसा ही देखा है शायद ऐसा मेरे साथ हुआ है ओर शायद आपके साथ भी हुआ होगा। हम लोग जिंदगी में सिर्फ एक ही गलती करते हैं और वह है भरोसा हम सस्ते लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं जिस प्रकार हम कपड़े ब्रांडेड पहनते हैं ना उसी प्रकार रिश्ते भी ब्रांडेड ही बनाई है उनकी टिकने की गुंजाइश ज्यादा होगी।
"चाहना आसान है पर चाहते रहना कठिन है।"
और चलते चलते आज का अनमोल विचार
सच सूरज की तरह है.
आप उस पर कुछ देर के लिए पर्दा डाल सकते हैं
पर वह कहीं जाने वाला नहीं ।
●●●●●●●●●
अपनी दो ही चीजें है, एक ईश्वर, दूसरा हमारा कर्म !!
अगर विश्वास नहीं है तो आजमा के देख लो !
●●●●●●●●●●
अगर आप सच बोलते हैं
तो आपको कुछ याद रखने की
ज़रुरत नहीं रहती ।
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित एस.एम सीरीज 3 से
शुक्रवार, दिसंबर 9
रिश्तो को हमेशा सच के साथ निभाने की कोशिश कीजिए
लोग कहते हैं रिश्ता नशा बन जाता है कुछ लोग कहते हैं कि रिश्ते सजा बन जाते हैं लेकिन अगर हर रिश्ते दिल से निभाया जाए तो वही रिश्ते जिन्दगी जीने की वजह बन जाते हैं जुनून होना चाहिए वैसे रिश्ता बनाने के बाद आप उसमें कमी ढुंढना शुरु करेंगे तो रिश्ता ज्यादा दिन तक कभी किसी भी कीमत पर नहीं रहे सकता तो रिश्ता बनाने से पहले कमी ढुंढना चाहिए बाद में नहीं वरना बना बनाया रिश्ता खत्म हो जाएगा बातों को समझने की कोशिश करिए ।
कई बार मैं मानता हूं कि रिश्ते में कमियां ढूंढना हमारी मजबूरियां हो जाती है जब सामने वाला हमारे सामने झूठ बोलकर या धोखा देकर वह सब कुछ कर रहा होता है जो हम नहीं चाहते ऐसे लोगों से रिश्ता तोड़ लेना ही सबसे अच्छा मानता हूं मैं क्योंकि ऐसे रिश्ते को हम जितना समय निभाएंगे वहां हम सब अपना समय नष्ट करेंगे और कुछ नहीं क्योंकि ऐसे रिश्ते की कोई सीमा नहीं है और ना ऐसे रिश्ते आगे चल पाते हैं क्योंकि जहां झूठ का सहारा लेना पड़े वह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता अगर आपको कोई काम करना भी है तो सच बोल कर भी तो उस काम को किया जा सकता है ना सामने वाले को अगर पसंद होगा तो वह आपको परमिशन देगा नहीं है तो फिर आप उसके साथ रिश्ता निभाई है ना कई बार हम अच्छे रिश्ते सिर्फ इन्हीं कारणों से खो देते हैं हालांकि फिर हमें इतने अच्छे रिश्ते नहीं बनाने की मौके मिलते हैं ना कभी मिल पाते हैं हमें सिर्फ अफसोस होता है कि काश मैं उस समय उनको सच बता देती यह बताना चाहिए था लेकिन यह सिर्फ अफसोस ही रह जाता है क्योंकि तब तक हमारा रिश्ता उन लोगों के साथ बिल्कुल खत्म हो चुका होता है और वह भी उस रिश्ते को भूल चुके होते हैं कारण बिल्कुल साफ है क्योंकि हमने उस रिश्ते को आगे तक चलाने के लिए सिर्फ झूठ और धोखे का सहारा लिया है और ऐसे रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल सकते जिस तो मैं हमेशा विश्वास का बहुत बड़ा योगदान होता है भरोसा बनाना बहुत आसान है लेकिन भरोसा आगे तक रखना यह हम पर निर्भर करता है। इसीलिए सिर्फ इतना ही कहूंगा कि हमेशा सच बोलकर रिश्तो को आगे बढ़ाएं बेशक वह रिश्ते आपके ज्यादा टाइम ना भी चले लेकिन उन रिश्तो में हमेशा विश्वास रहेगा लोगों को यादगार रहेगा। सामने वाले को भी अच्छा लगेगा कि कम से कम सच तो बोला था क्योंकि सच एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है फिर हमारे रिश्ते बिगड़ने लग जाते हैं इसीलिए शुरुआत ही सच के साथ करो।
संसार का कोई भी सम्बन्ध/ रिश्ता जो गुणों, आदर्शों और व्यक्तित्व को अनन्य प्राथमिकता देने के स्थान पर धन, सामाजिक स्थिति, बुद्धिमत्ता, शारीरिक आकर्षण और सौंदर्य और वासना को प्राथमिकता देकर स्थापित किया गया हो। आपको कभी भी व्यक्तित्व और आदर्शों की ऊंचाइयों पर नहीं ले जा सकता है।
चलते चलते आज का अनमोल विचार
संबंध को जोड़ना एक कला है लेकिन संबंधों को निभाना एक साधना है जिंदगी में हमें कितने सही और कितने गलत हैं
यह सिर्फ दो ही शख्स जानते हैं एक हमारी अंतरात्मा दूसरा परमपिता परमेश्वर.
शुक्रिया मैसेज पढ़ने के लिए धन्यवाद मिलता हूं फिर एक नई पोस्ट के साथ आपका सवाई सिंह ( एस.एम सीरीज 3)
बुधवार, दिसंबर 7
लोग सिर्फ अपने किरदार से पहचाने जाते हैं।
{ मीडिया प्रभारी}
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.in
मंगलवार, दिसंबर 6
जिंदगी में छोटे छोटे विचार, बड़े बड़े बदलाव ला सकते हैं.
शनिवार, अक्टूबर 8
ज़िंदगी मे दो व्यक्ति जीवन को नयी दिशा दे जाते हैं,
बहुत लंबे समय के बाद एक बार फिर से ब्लॉग पर हाजिर हुआ हूं आप सभी के बीच.... आप सबका प्रिय सवाई सिंह राजपुरोहित एस.एम सीरीज 3
ज़िंदगी मे दो व्यक्ति जीवन को नयी दिशा दे जाते हैं,
एक वह जो मौका देता है, दूसरा वह जो धोखा देता है.!
बुधवार, जुलाई 6
दलाई लामा के जन्मदिन पर विशेष
दलाई लामा के जन्मदिन पर विशेष
दलाई लामा को केवल तिब्बत के लोग ही नहीं आज देश और दुनिया में भी उनकी एक अलग आध्यात्मिक गुरु के रूप में उनकी पहचान है चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो (वर्तमान) तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में रहने वाले ये ओमान परिवार में हुआ था। दो वर्ष की अवस्था में बालक ल्हामो धोण्डुप की पहचान 13 वें दलाई लामा थुबटेन ग्यात्सो के अवतार के रूप में की गई। दलाई लामा एक मंगोलियाई पदवी है जिसका मतलब होता है ज्ञान का महासागर तो आइए इस महान पुरुष के द्वारा समाज को दिए गए कुछ अनमोल वचन आपके साथ शेयर करते हैं आशा करता हूं आप सभी को पसंद आएंगे..
शुक्रवार, मई 20
जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो अकेले रहिए
हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी आशा करता हूं आप सब बहुत ही अच्छे होंगे आज की पोस्ट में अपने अनुभव के आधार पर लिखने जा रहा हूं जैसा मैंने अपनी कम उम्र में जो मैंने देखा समझा वही सब कुछ मैं आज आपके साथ साझा करने जा रहा हूं। हो सकता है आपके विचार इससे भिन्न हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें...
प्ररम कृपालु प्रभु आपका दिन मंगलमय रखे..
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित एसएम सीरीज 3
शुक्रवार, अप्रैल 29
आँख बंद कर विश्वास ना करें... सवाई सिंह राजपुरोहित
जिसकी आँखों पर अहंकार का पडदा पडा हो,
उसे ना तो दूसरों के गुण दिखाई देते है और ना ही अपने अवगुण का पता चलता है !!
=============
एक छोटी सी चींटी आपके पैर को काट सकती है,
लेकिन आप उसके पैर को नहीं काट सकते है,
इसलिए जिन्दगी में किसी को छोटा ना समझे,
क्यूंकि वह जो कर सकता है शायद आप ना कर पाए !!
==============
जिसने जैसा सोच लिया उनके लिए हम वैसे ही हैं
बाकी ऊपरवाला तो जानता ही है हम कैसे हैं।
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित एस.एम सीरीज 3
शुक्रवार, जुलाई 30
सब कुछ अच्छा होगा,
SM Series 3 By आपका सवाई सिंह राजपुरोहित (सुगना फाउंडेशन)
बुधवार, जुलाई 28
इस जिंदगी में तजुर्बे बहुत मिले।
इस दुनिया में यह मायने नहीं रखता कि हम इस दुनिया में कैसे आए हैं लेकिन यह जरूर मायने रखते हैं कि आप आज इस मुकाम पर हैं क्योंकि जो आपके साथ हैं या आपके साथ जोड़ने की कोशिश जो कर रहा है वह सिर्फ आप की वर्तमान स्थिति से ही आपसे रूबरू होना चाहते हैं ओर आपके वर्तमान स्थिति को देखकर ही आपके साथ रिश्ता आगे बढ़ाते हैं। जीवन का यह कटु सत्य है जिसे हम जितना जल्दी से स्वीकार कर ले उतना ही हमारे लिए अच्छा है ।
सोमवार, जुलाई 5
हर तकलीफ से इंसान का दिल दुखता बहुत है,
हर तकलीफ से इंसान का दिल दुखता बहुत है,
पर हर तकलीफ से इंसान सीखता भी बहुत है !!
जीवन में दुख और सुख दोनों मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा है दुख जाएगा सुख आएगा यह एक तरह से प्रकृति के नियम के अनुसार जलता रहने वाला एक करम है कई बार हमें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है पर इन्हीं से हमें जीवन में आगे चलने की सीख भी मिलती है तो चलते रहिए कुछ ना कुछ सीखने को जरूर मिलेगा सुख से ज्यादा दुख से प्यार करें.
अब दुख कई बार हमें अपनों की वजह से मिलता है कई बार दूसरों की वजह से मिलता है और कई बार हमें अपनी खुद की गलतियों से मिलता है कई बार हम अपने जीवन में और सपनों की दुनिया में इतने आगे निकल जाते हैं कि हमें सफलता मिल ही जाएगी लेकिन जब सफलता नहीं मिलती तब हमारे मन में दुख का भाव पैदा हो जाता है।
यहीं से शुरू होती है हमारे जीवन के एक नए अध्याय के रूप में जिसमें हम हमेशा परेशान रहते हैं अगर जीवन में कोई वस्तु या चीज हमें नहीं मिल पा रही है तो उसे आत्म संतुष्टि के साथ त्याग दो तो वह ज्यादा बेहतर है इससे हमें यह फायदा होगा कि हमारे मन में इस प्रकार का कोई मोह ही पैदा नहीं होगा जिसके लिए हमें दुख हो क्योंकि जब हम किसी वस्तु को त्याग देते हैं तो उसके बारे में हमें ख्याल नहीं आता फिर वह चाहे अपना प्यार हो या अपने लोग हो या कोई अपनी प्रिय वस्तु हो उन सब को आप मन से त्याग देंगे और संकल्प लेंगे कि आगे से हम इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचेंगे तो मेरा मानना है कि जीवन में दुख कम होते जाएंगे मन में आत्म संतुष्टि के भाव उत्पन्न होंगे जिससे हमारे जीवन में खुशियां आएगी।
हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए यही जीवन का सार है सुख दुख जीवन का एक अहम हिस्सा है जिसे बड़े प्यार से स्वीकार करना चाहिए।
गुरुवार, मार्च 25
अगर आप किसी की मदद नहीं कर सकते
इस दुनिया में रहकर और अपने जीवन में कभी किसी की निंदा या बुराई मत कीजिए,
अगर आप किसी की मदद कर सकते है,
तो उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाइये,
अगर आप किसी की मदद नहीं कर सकते
तो अपने हाथ जोड़िये, शुभकामनाएं दीजिए और
उन्हें अपने लक्ष्य पर जाने दीजिए !!
अपनी टिप्पणी
[im] चित्र भेजने के लिए कोड इस प्रकार लिखें [/im]
[ma] टिप्पणी को चलते हुए दिखाएं इस कोड से [/ma]
[co="red"] रंगीन टिप्पणी लिए कोड इस प्रकार लिखें [/co]
[si="5"] टिप्पणी बड़े फाँट साईज में करने के लिए कोड [/si]
[card="yellow"] टिप्पणी की बैकग्राउंड बदलने के लिए कोड [/card]
[hi="yellow"] टिप्पणी के कुछ हिस्से को हाईलाईट करने के लिए ये कोड [/hi]
आप उपरोक्त सभी प्रकार के उदाहरण देखने के लिए यहाँ पर कलिक करें |
















































