जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, छोटे अक्षर दिखाई नहीं देते.
शायद यह एक इशारा है कि बढ़ती उम्र के साथ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीख लेना चाहिए।
 |
| फोटो AI जेनरेट |
हमें जीवन में छोटी-छोटी बातों को दिल से (हृदय) बिल्कुल नहीं लगना चाहिए हर छोटी गलती पर लोगों से उलझने से मानसिक शांति की कमी हो जाती है जैसे-जैसे अनुभव होता है वैसे-वैसे हमें यह समझ में भी आना चाहिए कि किस बात को हमें तुल देना है और किस बात पर मुस्कुराकर लोगों को नजर अंदाज कर देना है यही परिपक्वता जीवन को सहज और सुंदर बनाने में काफी मददगार होती है। हालांकि ऐसा हमारे लिए करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है लेकिन प्रयास जरूर किया जा सकता है मैं वर्तमान समय में इन्हीं सभी चीजों से सामना कर रहा हूं और मुझे पता है कि यह करना संभव नहीं है हर किसी के लिए।मिलते हैं फिर एक नए अनमोल और सकारात्मक विचार के साथ
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें