रविवार, दिसंबर 29

मेरी आदत है हर वक्त मैं "अपनों" में रहता हूँ।।

गलतियां भी होंगी और गलत भी समझा जाएगा,

यह ज़िन्दगी है जनाब यहां तारीफें भी होगी और कोसा भी जाएगा।।
😊😊😊
सदा मुकरते रहिये
🙏🙏

कभी आंखों में रहता हूँ कभी सपनो में रहता हूँ,
मेरी आदत है हर वक्त मैं "अपनों" में रहता हूँ।।


उम्र थका नहीं सकती....
ठोकरें गिरा नहीं सकती...
अगर जीतने की जिद हो तो...
 परिस्थितियां भी हरा नहीं.. सकती ...



बुधवार, दिसंबर 18

प्यार, परवाह, रिस्पेक्ट भी बहुत अच्छे गिफ्ट है...

आज का सुविचार 
🚩 रिश्तों को कुछ इस तरह 
 बचा लिया करो....!
कभी मान लिया करो तो
 कभी मना लिया करो....!!
     साथ ही जरूरी नही हर गिफ्ट कोई चीज ही हो...
प्यार, परवाह, रिस्पेक्ट भी
बहुत अच्छे गिफ्ट है,
 कभी किसी को देकर तो देखे...!🚩

 आपके द्वारा दिया गया सम्मान लोगों को खुशी देगा ।

🌿🕸🌿🕸🌿🕸🌿🕸🌿🕸
     जब मन खराब हो
        तब बुरे शब्द ना बोलें,
         क्योंकि..
 खराब मन को
बदलने के मौके बहुत मिल जायेंगे
                    लेकिन शब्दों को बदलने के मौके                      
         फिर नहीं...मिलेंगे !!!!

  

सोमवार, दिसंबर 16

ज़िंदगी में एक ही उसूल रखो......sawai

हर इंसान का जीवन का अपना एक नियम और उस उसूल होता है तो जीवन में कुछ ऐसे नियम जरूर बनाएं जो आपको दूसरों से अलग रखता हो मैंने भी अपनी लाइफ में बहुत सारे रूल बनाए हैं जो मुझे और उसे अलग रखते हैं कोशिश कीजिए आप भी..... 

आज का सुविचार
********

🚩ज़िंदगी में एक ही उसूल रखो,
यारी में ग़द्दारी नहीं और ..
ग़द्दारों से यारी नहीं। साथ ही
  जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता उन्हें माफ़ कर दो,
और जिन्हें माफ़ नहीं कर सकते उन्हे भूल जाओ !
  ओर..जीने वालों" की "क़द्र" कीजिये जनाब,
क्योकि--
मरने वाला" कभी अपनी "तारीफ़" नहीं सुनता..!🚩

शनिवार, दिसंबर 14

शब्द भी एक तरह का 'भोजन' है

👆🏻 आज का सुविचार 👆
     🚩"शब्द भी एक तरह का 'भोजन' है" किस समय कौन सा 'शब्द' परोसना है, यदि वो आ जाये तो..
दुनियां में उससे बढ़िया 'रसोइया' कोई नहीं है!
 में तो इससे आगे यह कहूंगा कि--
 'जिंदगी' अगर.'फाइन' हैं.!तो, समझ लो..उसमे जरूर ईश्वर के साइन हैं. !!🚩 

हमारी वाणी में हमेशा मधुरता होनी चाहिए अच्छे शब्दों का चयन करना चाहिए ताकि ना सामने वाले को बुरा लगे और ना हमें उन शब्दों को वापस लेते समय हमें खराब लगे आज के लिए इतना ही

शुक्रवार, दिसंबर 13

अच्छे व्यक्ति को अच्छे और बुरे को बुरे लोग मिल ही जाते हैं

 व्यक्ति का अच्छा व्यवहार ही व्यक्ति के सम्बंध को परिभाषित करता है I 

🌿🔥 वरना अच्छे व्यक्ति को अच्छे और बुरे को बुरे लोग मिल ही जाते हैं उन्हे ढूँढने की जरुरत नहीं पडती I 🔥🌿 

👆🏻  आज का सुविचार  👆🏻 
   🚩सांसारिक दृष्टिकोण से आप को सफल बनाने में आपकी शिक्षा और प्रतिभा मददगार साबित हो सकती हैं! आप कितने बड़े कंप्यूटर एक्सपर्ट हैं, शेयर बाजार को कितना समझते हैं, यह बातें आपकी तरक्की के लिए अहम साबित हो सकती हैं, पर जीवन में सुख -संतोष के लिए आपमें ईमानदारी, स्वामीभक्ति, उदारता, परिश्रम, धैर्य और सादगी जैसे गुणों का होना ज्यादा जरूरी है! आपने स्किल्स कितने भी अच्छे हो, लेकिन इन गुणों बिना जीवन सुखी नहीं रहेगा!🚩

आपका दिन मंगलमय हो!

शुक्रवार, दिसंबर 6

आज तक कोई इन्सान इसलिए सम्मानित नहीं हुआ कि दुनिया से क्या उसने लिया

आज तक कोई इन्सान इसलिए सम्मानित नहीं हुआ कि दुनिया से क्या उसने लिया लेकिन इसलिए जरुर हुआ कि उसने क्या दिया |


       ============***********=============
   अच्छे काम को करने में धन की आवश्यकता कम पड़ती है, 
         अच्छे ह्रदय और संकल्प की अधिक |

हमारी कोशिश भी हमेशा यही होनी चाहिए कि हम दुनिया को देखकर जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां और लोग हमें याद कर सके कुछ अच्छा कार्य कीजिए दिल को सुकून मिलेगा कभी भी सम्मान की लालसा में कभी कोई काम नहीं किया  जाता है क्युकि सूरज रोज निकलता है चाहे उसकी कोई तारीफ करें या ना करें इसलिए अच्छे काम हमेशा करते रहिए लोग देखें या तारीफ करें या ना करें आपको अपना काम करते रहना है हमेशा दूसरों की खुशियों का कारण बनिए है किसी का दुख का कारण मत बनिए


 धन्यवाद मिलते हैं किसी और अनमोल विचार के साथ आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी आरोग्यश्री सुगना फाउंडेशन